News Addaa WhatsApp Group

02 नवंबर का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 2, 2022  |  7:15 AM

632 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
02 नवंबर का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ!

मेष-स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। कोई नया प्रतिष्‍ठान, व्‍यापारिक गतिविधि न शुरू करें। हानि का संकेत है। प्रेम और संतान की स्थिति भी मध्‍यम है। एक मध्‍यम समय कहा जाएगा। शनिदेव की अराधना करते रहें।

आज की हॉट खबर- माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम...

वृषभ-यात्रा में कष्‍ट सम्‍भव है। स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम और संतान की भी स्थिति बहुत अच्‍छी नहीं है। मानहानि का संकेत दिख रहा है। शनिदेव की अराधना करें और नीली वस्‍तु पास रखें।

मिथुन-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। प्रेम, संतान मध्‍यम है। कुल मिलाकर मध्‍यम समय है। शनिदेव की अराधना करें और नीली वस्‍तु पास रखें।

कर्क-हड्ड‍ियों की परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी और अपने स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्‍ट‍िकोण से भी मध्‍यम समय है। नीली वस्‍तु का दान करें।

सिंह-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। पैरों में चोट लग सकती है। प्रेम और संतान की स्थिति अभी भी मध्‍यम है। व्‍यापार भी मध्‍यम गति से चलेगा। पीली वस्‍तु पास रखें और नीली वस्‍तु का दान करें।

कन्‍या-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। बच्‍चों के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं का संकेत है। आपका स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है लेकिन मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। व्‍यापार रुक-रुक कर चलेगा। शनिदेव की अराधना करें। नीली वस्‍तु पास रखें।

तुला-घरेलू सुख बाधित रहेगा। गृहकलह के संकेत हैं। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में खलल पड़ सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है क्‍योंकि सीने में विकार की आशंका है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार तीनों मध्‍यम दिख रहा है। नीली वस्‍तु पास रखें।

वृश्चिक-नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है लेकिन व्‍यवसायिक सफलता भी मिल सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम, संतान मध्‍यम, व्‍यापार मध्‍यम से उत्‍तम की ओर है। नीली वस्‍तु का दान करें।

धनु-पूंजी का निवेश न करें। कुटुम्‍बीजनों से न उलझें। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है क्‍योंकि मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम और संतान भी मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्‍ट‍िकोण से करीब-करीब मध्‍यम समय है। नीली वस्‍तु का दान करें। लाल वस्‍तु पास रखें।

मकर-नरम-गरम चलता रहेगा। नकारात्‍मक और सकारात्‍मक दोनों चलेगा। असमंजस की स्थिति रहेगी। प्रेम, संतान, व्‍यापार मध्‍यम दिख रहा है। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ-नेत्र विकार, सिरदर्द, साझेदारी में समस्‍या, अज्ञात भय सताएगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम, संतान की स्थिति लगभग ठीक है। व्‍यापार रुक-रुक कर चलेगा लेकिन डिस्‍टर्बेंस के साथ। हरी वस्‍तु पास रखें।

मीन-अप्रत्‍याशित ढंग से कुछ आर्थिक लाभ हो सकता है लेकिन उसमें भी कुछ परेशानी आ सकती है। कुछ विवादित समाचार की प्राप्ति भी हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार मध्‍यम दिख रहा है। भगवान भोलेनाथ को जल अर्पित करें, अच्‍छा होगा।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking