News Addaa WhatsApp Group

02 नवंबर का‌ राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 2, 2021  |  8:26 AM

553 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
02 नवंबर का‌ राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

मेष राशि
आपका दिन अच्छा रहेगा। मित्रों के साथ रिश्ते पहले से बेहतर बनेंगे। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करवाने का प्लान बनायेंगे। संतान को करियर में कोई बड़ी सफलता मिलेगी। अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं, तो खास दोस्त के द्वारा किसी अच्छी कंपनी में नौकरी लगेगी। आपका व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा।

आज की हॉट खबर- प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी...

वृष राशि
दिन फेबरेबल रहेगा। सोशल मीडिया के जरिए कोई दोस्त बनेगा, दोस्ती लम्बे समय तक चलेगी। जो छात्र घर से दूर रहकर कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहे हैं, उनका दिन बेहतर रहेगा। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को किसी काम के लिये प्रोत्साहन मिलेगा। अचानक धन लाभ होगा। आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन राशि
आपका दिन अच्छा रहेगा। किसी दोस्त से बात-बात में ही कोई अच्छी सलाह मिलेगी। जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान बनायेंगे। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा। दाम्पत्य जीवन को बेहतर बनाने के लिए जीवनसाथी से बात करेंगे। लवमेट्स के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है।

कर्क राशि
आपका दिन बेहतर रहने वाला है। समय पर किया कार्य आपको लाभ करायेगा। पारिवारिक जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा। कपड़े का व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा होने वाला है। प्राइवेट नौकरी करने वालों को अपनी वाणी पर थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है। किसी भी काम को शुरू करने से पहले अपने सीनियर्स से सलाह अवश्य ही ले लें।

सिंह राशि
आपका दिन मिला-जुला रहेगा। अपने हर काम को तय समय में बांटकर करने से सफलता मिलेगी। कोई खास रिश्तेदार आपसे मिलने घर आयेंगे। माता के स्वास्थ्य में सुधार आयेगा। विद्यार्थी किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए फॉर्म भरेंगे। जीवनसाथी के विचारों को समझने की कोशिश करेंगे। लवमेट्स के बीच मीठी नोक-झोंक होगी।

कन्या राशि
आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आपको किसी ऐसे व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा, जो आपके काम की नई शुरुआत में आपकी मदद करेगा। आर्थिक तौर पर आप मजबूत बने रहेंगे। आप आपको किसी बर्थ-डे पार्टी में जाने का मौका मिलेगा। घर के कामों में पिता की मदद से आपके सारे कार्य आसानी से पूरे हो जायेंगे।

तुला राशि
आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में धन लाभ के नये स्त्रोतों की तलाश करेंगे। किसी काम के लिये कई दिनों से की जा रही मेहनत का फल आपको मिलेगा। संगीत से जुड़े लोगों को किसी अच्छे प्लेटफॉर्म पर जाने का अवसर मिलेगा। बदलते मौसम में आपको अपनी सेहत का थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है।

वृश्चिक राशि
आपका दिन उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के सहयोग से आपको जीवन में आगे बढ़ने का रास्ता मिलेगा। आप कोई नया व्यापार शुरू करने का मन बनायेंगे। नौकरी कर रहे लोगों के दिमाग में कार्यों को पूरा करने के लिए अलग-अलग प्लान आयेंगे। ऑफिस में सहयोगियों के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे। जो लोग स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हैं उनके लिए दिन अच्छा है।

धनु राशि
आपका दिन शानदार रहेगा। कोई पुरानी बिजनेस डील अचानक लाभ दिलायेगी। आप किसी सामाजिक संस्था के काम में अपना सहयोग देंगे। किसी घरेलू काम को पूरा करने के लिये परिवारवालों के साथ बात करेंगे। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।

मकर राशि
आपका दिन सामान्य बना रहेगा। अगर आप कोई बड़ी बिजनेस डील करने जा रहे हैं, तो किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद लेनी चाहिए। आपको किसी सरकारी काम को पूरा करने में समय लग सकता है। जो छात्र उच्च शिक्षा में दाखिला लेने के लिये परीक्षाएं दे रहे हैं, उन्हें मन-मुताबिक परिणाम के लिये कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा है।

कुंभ राशि
आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। दिन आप जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें सफलता जरूर मिलेगी। किसी मल्टीनेशनल कंपनी से नौकरी के लिये अच्छा ऑफर आयेगा। जो छात्र विज्ञान में रुचि रखते हैं, उनका दिन अच्छा रहेगा। आपको किसी प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी। अचानक धन लाभ होने की सम्भावना है।

मीन राशि
आपका दिन बहुत ही उत्तम रहेगा। आप लोगों को अपनी बातों से प्रभावित करने में सफल होंगे। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें सफलता मिलेगी। साथ ही आपको खूब मान-सम्मान भी मिलेगा। कुछ नये लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। छात्रों के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking