News Addaa WhatsApp Group

11 नवंबर का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 11, 2022  |  7:12 AM

513 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
11 नवंबर का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ!

मेष राशि- किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। कारोबार में वृद्धि होगी, परन्तु भागदौड़ भी अधिक रहेगी। पिता का साथ मिलेगा। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। वस्त्रों आदि के प्रति रुझान रहेगा। वाणी में सौम्यता रहेगी। किसी सम्पत्ति से धनार्जन के साधन बन सकते हैं।

आज की हॉट खबर- माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम...

वृष राशि- मन प्रसन्न रहेगा, परन्तु बातचीत में संयत रहें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मसंयत भी रहें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। शैक्षिक कार्यों का ध्यान रखें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से मान-सम्मान मिल सकता है। संतान से सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।

मिथुन राशि- आत्मविश्वास बहुत रहेगा, परन्तु मन अशान्त रहेगा। अति उत्साही होने से बचें। नौकरी में अफसरों से मनमुटाव हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा, परन्तु आपसी सौहार्द बनाये रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। माता से धन की प्राप्ति होगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि- व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से बचें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। सेहत का ध्यान रखें। मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

सिंह राशि- मानसिक शांति बनाए रखने के लिए प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। व्यवधान आ सकते हैं। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। यात्रा पर खर्च बढ़ सकते हैं। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। अपनी भावनाओं को वश में रखें। कला-संगीत के प्रति रुझान रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। व्यर्थ के विवाद की स्थिति बन सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

कन्या राशि- शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी। मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। अपनी सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। व्यर्थ के झगड़े एवं विवादों से बचें। कारोबार का विस्तार हो सकता है। लाभ की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। मित्रों के साथ किसी स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है।

तुला राशि- मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। नौकरी में बदलाव के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग हैं। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। कारोबार में विस्तार के अवसर मिल सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। खर्च अधिक होंगे। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। किसी पैतृक संपत्ति से आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन में नकारात्मकता के प्रभाव से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। कारोबार के लिए पिता से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। शैक्षिक कार्यों में आशातीत सफलता मिलने की उम्मीद है।

धनु राशि- मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी मित्र से वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। आत्मविश्वास में कमी आएगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। माता-पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

मकर राशि- शैक्षिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। आलस्य की अधिकता हो सकती है। नौकरी में बदलाव के अवसर मिल सकते हैं। कार्यभार में बढ़ोतरी के मौके मिलेंगे। परिवार के साथ यात्रा पर जाना हो सकता है। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।

कुंभ राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जाने के योग बन रहे हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। भागदौड़ अधिक रहेगी। बातचीत में सन्तुलित रहें। कारोबार में लाभ के अवसर म‍िलेंगे। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। जीवनसाथी से मतभेद बढ़ सकते हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। ऑफि‍स में कोई महत्‍वपूर्ण ज‍िम्‍मेदारी म‍िल सकती है। मन अशान्त रहेगा।

मीन राशि- पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। उच्चशिक्षा के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। मन परेशान हो सकता है। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। पिता का सहयोग मिलेगा। व्यर्थ के झगड़े एवं विवादों से दूर रहें। मित्रों के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। लंबे समय से प्रतीक्षारत कोई काम पूरा होगा।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking