News Addaa WhatsApp Group

17 नवंबर का‌ राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 17, 2021  |  7:36 AM

441 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
17 नवंबर का‌ राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

मेष राशि
आज किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होने की संभावना है, उसके साथ अपने बिज़नेस सम्बन्धित परेशानियां शेयर करेंगे। पिता के सहयोग से कोई जरूरी काम पूरा हो जायेगा। आज आपको अपनी उपलब्धियों पर गर्व महसूस होगा। साईंस स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। किसी टॉपिक को समझने में दोस्तों से मदद मिलेगी। आज सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी, जिससे समाज में आपकी प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ समय बिताने से रिश्तों में मिठास आयेगी।

आज की हॉट खबर- प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी...

वृष राशि
आज स्वास्थ्य बेहतरीन रहने वाला है। आज घरेलू कार्यों में व्यस्तता बढ़ने की संभावना है। परिवार में किसी मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। आप अपने काम के लिये किसी से मदद लेगे। आज आपको काम के प्रति किसी तरह के आलस्य से बचना चाहिए। आज आपको किसी भी तरह का तनाव लेने से बचना चाहिए। आपको अपने खर्चों पर थोड़ा कंट्रोल करना चाहिए। फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रहे स्टूडेंट्स के लिये दिन ठीक रहेगा। आज किसी भी तरह के भय से दूर रहेगें।

मिथुन राशि
आज आप पूरे दिन नई ऊर्जा से भरे रहेंगे। इस राशि के टीचरों के लिए दिन खास रहने वाला है। आज कार्यों में सफलता प्राप्त होंगी। जीवनसाथी के साथ किसी हिल स्टेशन पर घूमने की प्लानिंग करेंगे। बिजनेस में सब कुछ अच्छा बना रहेगा। आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिलेगा। ऑफिस में किसी सहकर्मी के बर्थ-डे पार्टी का आनंद उठायेंगे। इस राशि के जो लोग वकील हैं, आज उन्हें किसी बड़े केस में जीत हासिल होगी।

कर्क राशि
आज आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। आज कार्यों में स्थिरता बनी रहेगी। इंजीनीयर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे। किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेगी। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए दिन फेबरेबल रहने वाला है। आज किस्मत आपका साथ देगी। आज अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी। आज आप किसी भी काम को पूरे कॉन्फिडेंस के साथ करेंगे।

सिंह राशि
आज परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। इस राशि के बुक सेलर्स के लिए दिन लाभ दिलाने वाला रहेगा। साथ ही राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की समाज में और अच्छी छवि बनेगी। इसका लाभ आपको आने वाले समय में जरूर मिलेगा। पैसों से जुड़े कुछ काम आज रूक सकते हैं। आप दूसरों की समस्याओं से थोड़े भावुक हो सकते हैं। जो युवा जॉब की तलाश में हैं, आज उनकी किसी अच्छी जगह पर नौकरी लगने की संभावना है।

कन्या राशि
आज का दिन कार्यक्षेत्र में तरक्की दिलाने वाला रहेगा। माता-पिता के साथ संबंध बेहतर होंगे। उनके साथ भगवान के दर्शन के लिए मंदिर जायेंगे। कोर्ट-कचहरी के किसी मामले में फैसला आज आपके पक्ष में रहेगा। आज पूरे दिन मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। बच्चे आज खेलकूद में अधिक रूचि लेंगे। कुछ लोग आज आप से ज्यादा ही अपेक्षाएं रखेंगे। सेहत के लिहाज से आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। लवमेट्स के रिश्तों में मजबूती आयेगी।

तुला राशि
आज कार्यक्षेत्र में आपको पुरानी पहचान का फायदा मिलेगा। रूके हुए सारे काम आसानी से पूरे होंगे। आज आप अपने बड़े भाई-बहनों के सहयोग से कोई काम शुरू करेंगे। आज आपका मन आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे। आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ़ होगी। विवाहितों के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। जो लोग अविवाहित हैं, आज उनके लिये आज विवाह के प्रस्ताव आयेंगे।

वृश्चिक राशि
आज ऑफिस में बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आमदनी में इज़ाफ़ा होने के आसार नज़र आ रहे हैं। आज आप पूरे दिन खुद को बेहतर फील करेंगे। घर परिवार का वातावरण शांतिदायक बना रहेगा। आध्यात्मिकता की ओर आपका रुझान रहेगा। जीवनसाथी के साथ मूवी देखने की प्लांनिग करेंगे। आज पैसों के मामले में उन्नति के नये रास्ते खुलेंगे। आप आज कुछ घरेलू सामान खरीदने में व्यस्त रहेंगे। आज सफलता आपके कदम चूमेगी।

धनु राशि
आज अधिकारियों के साथ आपको अपने व्यवहार में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। आज आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने की संभावना है। परिवार में बेहतर तालमेल बनाकर रखने से रिश्ते मजबूत होंगे, लेकिन ऑफिस में आज कुछ फालतू विवाद सामने आने की उम्मीद है। आपको उनसे बचना चाहिए। घर के बड़े-बुजुर्ग शाम को किसी पार्क में टहलने जायेंगे। वहां किसी ऐसे व्यक्ति से संपर्क होगा, जो बातों-बातों में किसी समस्या का हल निकाल देगा। दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा।

मकर राशि
आज अचानक घर पर कोई मित्र आ सकता है। आर्ट्स स्टूडेंट्स को अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मेहनत करने की जरूरत है, तभी आपको सफलता मिलेगी। किसी भी काम की शुरूआत करने से पहले आज घर के बड़ों की सलाह लेना बेहतर रहेगा। आज आप जो कार्य करें कॉन्फिडेंट के साथ करें तो उसमे सफलता आवश्य मिलेगी। आज आप अपना ध्यान पूजा-पाठ में लगाने की कोशिश करेंगे। इससे आपको अच्छा महसूस होगा। बेरोजगारो को रोजगार की प्राप्ति होगी।

कुंभ राशि
आज ग्रेजुएशन कर रहे स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है। दोस्तों और शिक्षकों का आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा। मार्केटिंग के काम से जुड़े लोग को तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। किसी बड़े बुजुर्ग की मदद करने से आप राहत महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में आप सफल होंगे। साथ ही किसी काम के लिए आज जीवनसाथी को अपनी बातों से प्रभावित कर लेंगे। आज आपके करियर में नए आयाम स्थापित होंगे।

मीन राशि
आज आपका मन उत्साहित रहेगा। नौकरी कर रहे लोगों के लिए अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे हैं। घर में खुशी का माहौल रहेगा। संतान पक्ष से आज आपको खुशी मिलेगी। ऑफिस में कई लोग आपके कार्यों से प्रभावित होंगे। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बढ़िया रहेगा। आज व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। आज किसी काम में कम मेहनत से ही पूरी सफलता मिलेगी। परिवारिक जीवन में आ रही समस्याएं आज समाप्त हो जायेंगी।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking