News Addaa WhatsApp Group

19 नवंबर का‌ राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 19, 2021  |  8:16 AM

454 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
19 नवंबर का‌ राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

मेष राशि
आज किस्मत आपके साथ रहेगी। आप कुछ ऐसे कार्यो को करने के लिये तैयार रहेंगे, जिन्हें करके आप ख़ुद के बारे में अच्छा महसूस करेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आप घर में ताजा फूल की तरह अपने स्वाभाव में ताजगी बनायें रखें। ऑफिस का जो काम आपने किया है, उसका श्रेय किसी और को न जाने दें। हो सकता है बॉस आपको किसी जरुरी काम की जिम्मेदारी भी दें।

आज की हॉट खबर- प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी...

वृष राशि
आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आप में सफलता और उच्च पद पाने की इच्छा बनेगी, आपकी कोशिश रंग लायेगी। लंबे समय से चल रही रुकावटें आज खत्म हो जायेंगी। आज आपकी किसी दूर के रिश्तेदार से फोन पर बात होगी। घर वालों के साथ किसी धार्मिक कार्य में मन लगायेंगे। इस राशि के जो लोग एक्टिंग के क्षेत्र से जुड़े हैं आज उनका समाज में नाम ऊंचा हो सकता है।

मिथुन राशि
आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। भविष्य की योजनायें बनाने के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपके सामने कुछ ऐसी परिस्थितियां आयेंगी, जिससे आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं। महिलाओं के लिये आज का दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। आपकी सैलरी में बढ़ोत्तरी भी होगी, साथ ही पदोन्नति भी मिलेगी | जिससे आपकी परेशानी कम हो जायेगी। जो लोग मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े हैं उनके काम की गति आज तेज होगी।

कर्क राशि
आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे। परिवार के सभी सदस्यों में प्रेम बढ़ेगा। लवमेट आज एक-दूसरों की भावनाओं को समझने की कोशिश करें तो रिश्तों में मधुरता आयेगी। सामाजिक तौर पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सोशल मिडिया के जरियें आज आप समाजिक संगठन से जुड़ेगें जो कि आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा।

सिंह राशि
आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आपका आकर्षक स्वाभाव दूसरों का ध्यान आपकी ओर खीचेगा। अगर आप कोई नयी जमीन खरीदना चाह रहे हैं तो घर के स्दस्यों से राय जरूर लें। आज कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले थोंडे रूक सकते है और साथ ही किसी बड़े वकील की राय भी आपके लिए बहुत अच्छी साबित हो सकती है। बच्चे आज पढाई में ज्यादा ध्यान देंगे स्वास्थ्य आज ठीक रहेगा, लेकिन तले भुने हुए भोजन का सेवन ना करें।

कन्या राशि
आज का दिन मिला-जुली प्रतिक्रिया देने वाला है। पिछले किये गये प्रयासों का फल मिलने वाला है। आज आपकी भूमिका नेतृत्वकारी रहेगी। आज कुछ नए मौके भी मिलेंगे जो आपको आर्थिक लाभ देने वाले है। पुरानी चिंताओं को भूलकर आगे की ओर बढ़ने की सोचें। किसी भी समस्या पर घबराने की बजाय अपनों की सलाह लें। लेकिन दाम्पत्य जीवन में थोड़ा नोक-झोक होने की उम्मीद है। जिससे आपका मन थोडा सा परेशान हो सकता है।

तुला राशि
आज आपका मन आध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। आज आप घर पर ही परिवार वालो के साथ मांगलिक कार्य का आयोजन करेंगें। किसी पुराने दोस्त से बात आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। अपने चारों ओर होने वाली गतिविधियों का ध्यान रखें, क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई दूसरा ले सकता है। आज आप मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। कोई नया काम शुरु करने का विचार आपके मन में आयेगा। लवमेट के लिये भी आज का दिन खुशियां लेकर आयेगा। कहीं रुके हुए पैसे आज वापस मिलेगा।

वृश्चिक राशि
आज का दिन सामान्य रहने वाला है। कामकाज में सावधानी बरतने की जरुरत हैं। विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। जरुरी कार्यो को आज दूसरों के भरोसे न छोड़े। छोटे स्तर पर शुरु किया गया बिजनेस आपके लिये लाभकारी रहेगा। आपने जो लक्ष्य निर्धारित कर रखें हैं आज उनके काफी करीब पहुंच जायेंगे। इस राशि के छात्रों को आज काफी मेहनत करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य आज सामान्य रहेगा। घरवालों के साथ किसी गंभीर विषय में बात होगी, जिसमें आप अपनी राय देंगे।

धनु राशि
आज का दिन खुशियां लेकर आया है। आज मानसिक रूप से प्रसन्नता बनी रहेगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। पूराने निवेश से आज आपको लाभ होगा। अपने भाई-बहन के साथ आज अच्छा समय बितायेंगें। इस राशि के जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, आज उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज आपको पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। माता-पिता का आशिर्वाद लेकर काम शुरु करने से आपको निश्चित सफलता मिलेगी।

मकर राशि
आज ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। बिजनेस में आज आपको सकारारत्म परिणाम मिलने वाला है। किसी भी कार्य में आपकी कोशिशें अपनी छाप छोड़ जाएंगी। जिसका आपको फायदा जरुर मिलेगा। इससे आर्थिक स्थिति काफी मजबूत बनेगी। आज आपको वाणी पर संयम रखना होगा। इस राशि के जो लोग डॉक्टर हैं उनका समाज में नाम उचा होगा। इसमें सहयोगियों का पूरा-पूरा साथ आपको मिलेगा। इस राशि के छात्र आज किसी एकान्त जगह पर जाकर पढ़ाई करें, पढ़ाई में मन लगेगा।

कुंभ राशि
आज का दिन शानदार रहने वाला है। रचनात्मक शौक़ करने से आज आपको सुक़ून का एहसास होगा। आज आपकी रचनाओं की लोग तारीफ करेंगे। आज व्यर्थ की बातों पर तनाव लेने की जरुरत नहीं है। इससे आपको मानसिक तौर पर दिक्कतों पर सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ चला आ रहा पुराना तनाव आज दूर हो जायेगा। रुके हुए कार्यो में आपको किसी सरकारी अधिकारी की राय मिलेगी।

मीन राशि
आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला हैं। आज लोगों का आपके ऊपर भरोसा बढ़ेगा। बिजनेस के मामलों में आज आप सही ढ़ग से अपनी बात रख पायेंगे। नयी सहभागीता होने की उम्मीद है। साइंस और रिसर्च की फिल्ड से जुड़े लोगो को कोई अच्छी खबर मिलेगी। पुराने कामों का निपटारा करने के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा। घर के लोग आपकी सहायता के लिये भी तैयार रहेंगे। बड़ों का दिया हुआ सुझाव आज आपके बहुत काम आयेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking