News Addaa WhatsApp Group

04 अक्टूबर का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 4, 2022  |  8:25 AM

561 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
04 अक्टूबर का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ!

मेष-स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। सीने में विकार की आशंका है। व्‍यवसायिक नुकसान भी हो सकता है। प्रेम और संतान की स्थिति भी मध्‍यम है। कुल मिलाकर मध्‍यम समय कहा जाएगा। शनिदेव की अराधना करें। उन्‍हें कोई नीली वस्‍तु भेंट करें। शुभ होगा।

आज की हॉट खबर- माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम...

वृषभ-मानहानि, सम्‍मान पर ठेस पहुंचना, यात्रा में कष्‍ट, स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम-संतान पहले से बेहतर लेकिन व्‍यापार बहुत अच्‍छा नहीं है। शनिदेव की अराधना करते रहें।

मिथुन-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और संतान की स्थिति पहले से बेहतर है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से मध्‍यम समय कहा जाएगा। मां काली की अराधना करते रहें।

कर्क-जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। आपका भी स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी सही दिख रहा है लेकिन नए व्‍यापार की शुरुआत न करें। नीली वस्‍तु का दान करें।

सिंह-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी मध्‍यम है। व्‍यापार आपका रुक-रुक कर चलेगा। लाल वस्‍तु पास रखें।

कन्‍या-स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। शनिदेव की अराधना करते रहें।

तुला-घरेलू सुख बाधित रहेगा। सीने में विकार की आशंका है। प्रेम और संतान मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से रुक-रुक कर आप आगे बढ़ेंगे। नीली वस्‍तु पास रखें।

वृश्चिक-घोर पराक्रमी आप बने रहेंगे। आप द्वारा किया गया पराक्रम आपको सफलता की ओर ले जाएगा। स्‍वास्‍थ्‍य में नाक, कान, गला की समस्‍या हो सकती है। प्रेम और संतान अभी भी मध्‍यम बना हुआ है। पीली वस्‍तु पास रखें।

धनु-वाणी अनियंत्रित न होने पाए। जुआ, सट्टा, लॉटरी में पैसे न लगाएं। कुटुम्‍बीजनों से न उलझें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय नहीं है। नीली वस्‍तु का दान करें।

मकर-स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित दिख रहा है। नरम-गरम बने रहेंगे। प्रेम और संतान की स्थिति अभी मध्‍यम है। व्‍यापार भी लगभग मध्‍यम है। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ-खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित दिख रहा है। सिरदर्द की परेशानी या नेत्र पीड़ा हो सकती है। प्रेम, संतान मध्‍यम है। व्‍यापार भी लगभग मध्‍यम है। बचकर पार करें। शनिदेव की अराधना करते रहें।

मीन-स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम, संतान की स्थिति भी मध्‍यम है। आर्थिक मामले सुलझेंगे। कुछ नए समाचार की प्राप्ति होगी लेकिन संदिग्‍ध होगा समाचार। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ है लेकिन व्‍यापार और आय के मार्ग का ठीक-ठीक पता जरूर लगा लें। नीली वस्‍तु का दान करें।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking