News Addaa WhatsApp Group

06 अक्टूबर का‌ राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 6, 2021  |  7:55 AM

619 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
06 अक्टूबर का‌ राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

मेष राशि
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज कुछ महत्वपूर्ण लोगों से सम्पर्क होगा जो आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होंगे। आज आपका पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा। अपने व्यक्तित्व के दम पर आप कुछ लोगों को अपने फेवर में करने में सफल होंगे। इस राशि के नौकरी कर रहे लोगों की आय में बढ़ोतरी होगी। आज आप अपने दोस्तों के साथ फोन पर बात करेंगे।

आज की हॉट खबर- प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी...

वृष राशि
आज घर में किसी बड़े की सलाह लेकर ही कोई कदम उठाना चाहिए। ऑफिस का कामकाज ज्यादा होने से आज घर देर से पहुंचेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अपने कार्यों को बढ़ाने के लिए नया प्लान बनायेंगे। दाम्पत्य जीवन मे चल रही परेशानियां आज दूर होगी। लवमेट्स को आज उपहार मिलेगा।

मिथुन राशि
आज आपका कॉन्फिडेंस लेवल हाई रहेगा। आपके साथ कारोबार करने वाले लोग आपके आईडियाज़ से प्रभावित होंगे। आज आपको तरक्की मिलने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। संतुलित भोजन करने से आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। बिजनेस को बढ़ाने में किसी सहयोगी का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी आज आपको कोई उपहार देंगे। खेलते समय बच्चों का खास ख्याल रखें।

कर्क राशि
आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज आपको पैसे कमाने के कई नए मौके मिलेंगे। लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाएं रखेगी। आज कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। घर में बच्चों की खिलखिलाहट से खुशी का माहौल बना रहेगा। नये कारोबार की शुरुआत करना चाहते हैं तो अपने बड़ो की राय जरूर लें।

सिंह राशि
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आप अपनी वर्तमान स्थिति से खुश रहेंगे। बच्चों के साथ आपका समय बेहतर बीतेगा। धन संबंधी परेशानी से राहत मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में थोड़ा उतार-चढ़ाव आयेगा, लेकिन साथ बैठकर बात करेंगे तो सब ठीक हो जायेगा। आज आप कठिन से कठिन परिस्थितियों का सामना करने के लिए तैयार रहेंगे। कारोबार में आज अच्छा फायदा होने की संभावना है।

कन्या राशि
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। लोगों के बीच आज आप अपना प्रभाव बनाने में सफल होंगे। आज आप अपनी सूझ-बूझ से काम करेंगे, तो अतिरिक्त धन एकत्र करने में सफल होंगे। आज आपको संतान का सुख मिलने के योग बन रहे हैं। आज धैर्यपूर्वक लिया गया फैसला कारगर साबित होगा। परिवार की मदद मिलने से सफलता आपके कदम चूमेगी।

तुला राशि
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज आपके कार्यों की तारीफ होगी। किसी भी नए ऑफर के लिए आपको तैयार रहना चाहिए। आज समाज में आपका नाम और रुतबा बढ़ेगा। इस राशि के जो लोग विवाहित हैं, वह शाम को साथ में डिनर करने का प्लान बनाएंगे। आपके घर की सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

वृश्चिक राशि
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज आपको किसी रिश्तेदार से अच्छी खबर मिलेगी। आज किसी बात को लेकर बड़ी बहन से सलाह लेंगे। आज कुछ ऐसे लोगों से बात होगी, जिनके पास पैसे कमाने के बहुत अच्छे विचार होंगे। आज आप अपनी कमियों को निखारने का प्रयास करेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को इंटरव्यू के लिए बुलावा आयेगा।

धनु राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके सामने कुछ चुनौतियों आएंगी, लेकिन सीनियर्स की मदद से सब ठीक हो जायेगा। महिलाएं आज अपना काम जल्दी पूरा कर लेंगी। कारोबारियों को नयी योजना बनाने से व्यापार में फायदा होगा। दोस्त के साथ चल रही अनबन समाप्त हो जायगी। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी।

मकर राशि
आज आपका दिन धार्मिक गतिविधियों में अधिक बीतेगा। आज आप अपने खास चीजों को सम्भाल कर रखें। अगर कोई कोर्ट केस चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आयेगा। आज आप अपने जीवनसाथी के नाम पर कुछ निवेश करेंगे, जो की आगे चलकर बहुत अच्छा साबित होगा। मन लगाकर किये गये कार्यो में सफलता मिलेगी। पिता का सहयोग आपके साथ रहेगा।

कुंभ राशि
आज आप व्यावहारिक रहेंगे। कंट्रक्शन का काम कर रहे लोगों को आज कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा। संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी मिलने के योग है। भाई बहन के साथ समय बिताने से अच्छा महसूस होगा। लम्बे समय से रूके हुए काम में सफलता प्राप्त होगी। लवमेट्स के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपको अचानक धन लाभ होगा।

मीन राशि
आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। माता-पिता आपकी सफलता से खुश होंगे। आज आप अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए किसी से सलाह लेंगे। आज आपको ऑफिशियल मीटिंग के कारण किसी दूसरे शहर की यात्रा करना पड़ सकता है। मेडिकल के छात्रों को आज कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। नवविवाहित दंपत्ति आज एक दूसरे से अपने मन की बात शेयर करेंगे।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking