News Addaa WhatsApp Group

08 अक्टूबर का‌ राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 8, 2021  |  8:12 AM

619 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
08 अक्टूबर का‌ राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

मेष राशि
आज पूरा दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। लोगों का भरोसा आप पर बना रहेगा। आज आपकी ईमानदारी से लोग प्रेरणा लेंगें। महिलाएं घर के काम से जल्द ही राहत पा लेंगी। आज आप दोस्तों के साथ समय बितायेंगे। कई दिनों से रुका हुआ पैसा आज आपको वापस मिलेगा। बच्चों को घर वालों का सहयोग मिलेगा। ऑफिस में आज वर्कलोड कम होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आपका दिन अच्छा रहेगा। मां ब्रह्मचारिणी के आगे हाथ जोड़े बड़े बुजुर्गो का आशिर्वाद आप पर बना रहेगा।

आज की हॉट खबर- कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़...

वृष राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आप सोशल मीडिया के जरिए सामाजिक कार्यों में सहयोग देंगे। शिक्षकों की मदद से विद्यार्थियों का प्रोजेक्ट आज पूरा हो जाएगा। किस्मत का साथ आपको आर्थिक लाभ दिलायेगा। पहले की गई मेहनत का आज लाभ मिलेगा। आज हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। परिवारवालों के साथ किसी धार्मिक कार्यो में शामिल होंगे, जिससे आपका मन अध्यात्म की ओर रहेगा। मां दुर्गा को इलायची अर्पित करें, जीवन में खुशियों की प्राप्ती होगी।

मिथुन राशि
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप जो भी व्यापार शुरू करेंगें, उसमें आपको सफलता हासिल होगी। आज कार्यों में आपको दोस्त का सहयोग मिलेगा। इंजीनियरिंग से जुड़े लोगों को जल्द ही तरक्की के नयें अवसर मिलेंगें। आप नया करोबार करने की में सोच रहे हैं, तो किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें, आपको कोई अच्छी राय मिलेगी। आज बच्चों का स्वास्थ्य अच्छा होगा। मां ब्रह्मचारिणी के सामने कपूर जलाएं, पारिवारिक समस्याएं दूर होंगी।

कर्क राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज आपको किसी विवादित मामलों में दखल देने से बचना चाहिए। किसी बड़े प्रोजेक्ट में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लें। शाम को जीवनसाथी आपको कुछ अच्छा बना कर खिलायेंगे। छात्र आज अपने करियर को लेकर कोई बेहतरीन योजना बनायेंगे। माता ब्रह्मचारिणी की कृपा से आपके दाम्पत्य जीवन में नयी नयी खुशियां आएंगी। लव मेट्स आज एक दूसरे की कद्र करेंगे। मां दुर्गा को लौंग अर्पित करें, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

सिंह राशि
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज जो भी काम शुरू करेंगे वो समय से पूरा हो जायेगा। आज आपको करियर से संबंधित नए अवसर मिलेगा। कॉमर्स के विद्यार्थी आज मार्केटिंग को समझने के लिये शिक्षकों की सहायता लेंगे। ऑफिस के कार्यो में चली आ रही समस्याएं आज समाप्त हो जायेंगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज बेहतरीन मौके मिलेंगे। इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन धन लाभ कराने वाला होगा। मां ब्रह्मचारिणी को मीठे का भोग लगायें, सेहत में सुधार आयेगा।

कन्या राशि
आज आपका मन नई उमंगों से भरा रहेगा। आज लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। आज ऑफिस में आपकी बातों को अहमियत दी जायेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को आज किसी सामाजिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा। आज आपको धन के नये स्रोत प्राप्त होंगे। आज जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा। कार्यो में आज परिवारवालों से पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ मां दुर्गा की आरती करें, पारिवारिक क्लेश दूर होंगे।

तुला राशि
आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। महिलाएं आज ऑनलाईन कोई नयी डिश बनाना सीखेंगी। आज आपको पिता का सहयोग मिलेगा। लेखकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है, उनके लेखन कार्यो की सराहना किसी बड़े मंच पर होगी। साथ ही आज के दिन आप किसी नई रचना की शुरूआत भी करेंगे। सोशल मीडिया पर आपके दोस्तों की लिस्ट बढ़ेगी। मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, जीवन में खुशहाली आयेगी।

वृश्चिक राशि
आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। ननिहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा जिससे आपके परिवार में उत्सव जैसा माहौल बनेगा। आज आपका व्यापार दूसरे शहरों में भी फैलेगा। ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई बड़ा ऑर्डर आयेगा। आज बच्चे घर के काम में माता की मदद करेंगें, जिससे माता उनसे प्रसन्न रहेगी। लवमेट्स से मनपसंद उपहार मिलने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। मां दुर्गा को नारियल चढायें, कर्ज से छुटकारा मिलेगा।

धनु राशि
आज आपका दिन खुशियों भरा रहने वाला है। काम के मामलों में आप बेहद व्यावहारिक रहेंगे। कई दिनों से मन में चल रही कोई बात आज जीवनसाथी से शेयर करेंगे। आज आपकी मीठी भाषा आपका काम पूरा करवाने में आपकी मदद करेगी। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों का आज उनके मनपसंद जगह पर ट्रान्सफर होगा। छोटे उद्योग वाले लोगों को आज उम्मीद से अधिक मुनाफा होगा। छात्रों का मन आज पढ़ाई में लगेगा। मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करें, कारोबार में बढ़ोतरी होगी।

मकर राशि
आज का दिन व्यापार में ज्यादा मुनाफा दिलाने वाला होगा। आज आपको दूसरो से प्रेरणा लेकर काम करने की जरूरत है। आज आप माता के साथ समय बिताएंगे माता आपसे प्रसन्न रहेंगी। आज आपको धैर्य और संयम से कार्यों को करने की जरूरत है। किसी रिश्तेदार से चली आ रही अनबन आज खत्म हो जायेंगी। आज आपको अपने खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है। लवमेट्स आज कही घूमने का प्लान बनायेंगे। मां दुर्गा के सामने घी का दिपक जलाये, स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।

कुंभ राशि
आज आर्थिक तौर पर आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। अगर आप कोई बिजनेस करते हैं, तो आज उसे बढ़ाने का कोई नया पालन बनायेंगे। आज कोई पड़ोसी आपसे किसी प्रकार की सहायता मांगेंगे। आज लोगों के बीच आपका मान- सम्मान बढ़ेगा। राजीनीति से जुड़े लोगों को आज जरूरतमंदों की सेवा करने का मौका मिलेगा। किसी दोस्त या रिश्तेदार से फोन पर लम्बी बात होगी। आज पारिवारिक रिश्तों में और मजबूती आएगी। दाम्पत्य जीवन पहले से बेहतरीन होगा। माता का आशीर्वाद लें, समस्त कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।

मीन राशि
आज आपका दिन सामन्य रहेगा। ऑफिस का कोई सहकर्मी आपके विचारों का विरोध करेंगे, लेकिन आप उसे अपनी बातों से सहमत करने में सफल होंगे। आज बच्चों के जरूरतों का ख्याल रखें। छात्रों के लिये दिन अच्छा रहेगा, आप अपनी पढ़ाई को लेकर पूरी तरह से अलर्ट रहेंगे। आज की गई मेहनत भविष्य में लाभ कराएगी। लवमेट के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहने वाला है। मां दुर्गा के सामने माथा टेके, रिश्तो में मिठास बनी रहेगी।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking