News Addaa WhatsApp Group

11 अक्टूबर का‌ राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 11, 2021  |  7:50 AM

569 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
11 अक्टूबर का‌ राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

मेष राशि
आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। ऑफिस में आपको नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जिसे पूरा करने में सहकर्मी आपकी सहायता करेंगे। संतान पक्ष से आपको सुख प्राप्त होगा। बच्चों की जरूरतों को पूरा करने की आप कोशिश करें। कुछ खास लोगों से आपकी बात होगी जिनसे भविष्य में आपको फायदा होगा। आपका दाम्पत्य जीवन बेहतरीन रहेगा। जीवनसाथी के व्यवहार से आपका मन प्रसन्न होगा। मां कात्यायनी का ध्यान करें, उलझनों से छुटकारा मिलेगा।

आज की हॉट खबर- प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी...

वृष राशि
आपकी कई योजनाएं समय से पूरी हो जायेंगी। ऑफिस के काम को आप जल्द पूरा कर लेंगे। आप अपनी बढ़ी हुई उर्जा से बहुत कुछ हासिल करेंगे। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से आसानी से मदद मिल जायेगी। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। बच्चों से आपको अच्छी खबर मिलेगी, जिससे आपका मन खुश होगा। आपको लवमेट्स से सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ मां दुर्गा की आरती करें, घरेलू क्लेश समाप्त होंगे।

मिथुन राशि
दिन खुशियां देने वाला रहेगा। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी आपको कोई उपहार देंगे। ऑफिस के उच्चधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आप अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए नयी योजना बनायेंगे। कंप्यूटर सीख रहे छात्रों को कुछ नया सीखने को मिलेगा। लवमेट्स कहीं घूमने जायेंगे। मां दुर्गा को कुमकुम का टीका लगाएं, कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे।

कर्क राशि
आप अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। संतान के स्वभाव में सकारात्मक बदलाव आने से आपको खुशी होगी। छात्र अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए कड़ी मेहनत करने का मन बनाएंगे। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्यायों से आज आपको छुटकारा मिलेगा। इस राशि के डॉक्टर्स को कुछ नया अनुभव प्राप्त होगा। दुकानदारों को आज अच्छा मुनाफा होने के योग बने हुए है। मां दुर्गा की आरती करें, आर्थिक स्थिति अच्छी होगी।

सिंह राशि
आपका दिन मिला-जुला रहेगा। जरूरत से ज्यादा सोचने के कारण आपको थोड़ी उलझन महसूस होगी। बच्चों को उनके मन पसन्द की ड्रेस मिलेगी, जिससे वो खुश होंगे। किसी से भी बात करते समय अपनी भाषा का ध्यान रखें। आपको किसी बात को लेकर ज्यादा जिद करने से बचना चाहिए। ट्रांसपोर्ट से जुड़े लोगों को कोई बड़ा आर्डर मिलेगा। आप धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद लें, कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।

कन्या राशि
आपका दिन शानदार रहेगा। मेडिकल स्टोर वालों को उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होगा। परिवार के सामने आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा, आपकी योजना से लोग काफी प्रभावित होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आस पास के लोग आपके लिए मददगार साबित होंगे। किस्मत के सहयोग से जो भी होगा, आपके फेवर में होगा। विद्यार्थी कोई प्रतियोगी परीक्षा के लिए फॉर्म भरेंगे। दुर्गा जी को लौंग अर्पित करें, सभी समस्यायों से छुटकारा मिलेगा।

तुला राशि
दिन अच्छा रहने वाला है। निवेश के मामले में आपको घर के बड़ों से सलाह मिलेगी। लोगों की नजरों में आपकी पॉजिटिव इमेज बनेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशियों का अम्बार लगेगा। जीवनसाथी आपको कोई अच्छी खुशखबरी देंगे। छात्रों को कोई रोचक जानकारी मिलेगी। कॉस्मेटिक्स का काम कर रहे लोगों को रोज की अपेक्षा अधिक लाभ होगा। माता को हलवा का भोग लगाएं, रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि
आपके अधूरे कार्य पूरे हो जायेंगे। व्यापार को बढ़ाने के कुछ नए तरीके आपके दिमाग में आयेंगे। आप अपनी बातों को अपने पिता से जरूर शेयर करें, इससे जीवन में चल रही परेशानियों का हल मिलेगा। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ मिलकर किये गए कार्यो में आपको सफलता मिलेगी। लवमेट्स एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। व्यापार में धन लाभ के नये रास्ते मिलेंगे। गायत्री मन्त्र का जप करें, अनचाहे भय से छुटकारा मिलेगा।

धनु राशि
नए कार्यों करने में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। करियर में आप नये आयाम स्थापित करेंगे। किसी काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद रहेगी। दोस्तों के साथ पुरानी बातें याद करते हुए समय बितायेंगे। बॉस आपके किसी काम को लेकर आपकी तारीफ करेंगे। आपका आर्थिक पक्ष और मजबूत होगा। इस राशि के जो लोग पेंटर है उनकी पेंटिंग की काफी तारीफ होगी। मां दुर्गा के सामने कपूर जलाएं, लाभ के अवसर मिलेंगे।

मकर राशि
आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। आप जितनी मेहनत करेंगे, आपको उतनी ही सफलता मिलेगी। ऑफिस में रुके हुये किसी काम को पूरा करने में पिछली कंपनी का अनुभव काम आयेगा। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। किसी काम को पूरा करने में आज आपको थोड़ा अधिक समय लग सकता है। आर्थिक मामलों में दोस्तों से मदद मिलेगी। आपको अपनी आखों का खास ख्याल रखने की जरूरत है। जरूरतमंद को खाना दें, मन शांत होगा।

कुंभ राशि
आपका दिन शानदार रहने वाला है। आप अपने सभी कार्यों को समय से पूरा करने में सफल होंगे। आप समाजिक कार्यो में सहयोग देंगे, इससे समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाई का साथ और सहयोग आपके साथ बना रहेगा। परिवार वालों के साथ डिनर का आनंद उठाएंगे। आप घर में कोई धार्मिक आयोजन का अनुष्ठान करेंगे। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। जरूरतमंद बच्चों को पेंसिल और कॉपी बांटे,बौद्धिक क्षमता में बढ़ोतरी होगी।

मीन राशि
घर के बड़ों की मदद से आपके जरूरी कार्य पूरे होंगे। किसी रिश्तेदार से आपको खुशखबरी सुनने को मिलेगी। जीवनसाथी आपकी हर बात समझने की कोशिश करेंगे, इससे रिश्तों में नयापन आयेगा। पिता बच्चों की इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे। आपको कुछ नई जिम्मेदारी मिलेंगी। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों का समाज में सम्मान बढ़ेगा। लवमेट्स एक दूसरे का सम्मान करेंगे। माता को नारियल अर्पित करें, रुके हुए काम पूरे होंगे।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking