News Addaa WhatsApp Group

12 अक्टूबर का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 12, 2022  |  7:43 AM

517 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
12 अक्टूबर का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ!

मेष-उदर रोग से परेशान हो सकते हैं। जीवन में नकारात्‍मक ऊर्जा का संचार हो सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम, संतान मध्‍यम बना हुआ है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से कोई नई शुरुआत न करें। काली वस्‍तु का दान करें। शुभ होगा।

आज की हॉट खबर- माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम...

वृषभ-आर्थिक तंगी परेशान करेगी। स्‍वास्‍थ्‍य भी प्रभावित दिख रहा है। मन खिन्‍न रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति बेहतर हो सकती है। व्‍यापार लगभग मध्‍यम रहेगा। लाल वस्‍तु का दान करें।

मिथुन-अचानक धनलाभ हो सकता है लेकिन उसके स्रोत पर ध्‍यान रखें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम क्‍योंकि मन खिन्‍न रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति भी मध्‍यम है। व्‍यापार लगभग ठीक रहेगा। लाल वस्‍तु का दान करें।

कर्क-स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा नहीं दिख रहा है। व्‍यापारिक संतुलन बिगड़ेगा। कोर्ट-कचहरी में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार मध्‍यम है। काली वस्‍तु का दान करें।

सिंह-अपमानित होने का भय रहेगा। यात्रा में कष्‍ट की आशंका है। कामों में बाधा आ सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक, प्रेम-संतान मध्‍यम, व्‍यापार भी मध्‍यम है। काली वस्‍तु का दान करें।

कन्‍या-परिस्थितियां प्रतिकूल हैं बचकर पार करें। किसी भी चीज की नई शुरुआत न करें। जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार सब मध्‍यम दिख रहा है। लाल वस्‍तु का दान करें।

तुला-उदर रोग से परेशान हो सकते हैं। नए व्‍यापार की शुरुआत अभी न करें। जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम, संतान, व्‍यापार मध्‍यम दिख रहा है। लाल वस्‍तु का दान करें।

वृश्चिक-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। पैरों में चोट लग सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम-संतान मध्‍यम, व्‍यापार लगभग ठीक रहेगा। काली वस्‍तु का दान करें।

धनु-मन अवसादित रहेगा। विद्यार्थियों के लिए असमंजस की स्थिति, खराब स्थिति है। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। क्रोध पर काबू रखें। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार मध्‍यम है। काली वस्‍तु का दान करें।

मकर-घरेलू सुख बाधित रहेगा। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में खलल पड़ सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम,रक्‍तचाप अनियमित हो सकता है। प्रेम, संतान की स्थिति मध्‍यम है। कुल मिलाकर एक मध्‍यम समय का निर्माण हो रहा है। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ-अचानक किसी नए व्‍यापार का अवसर आ सकता है। ध्‍यान रखिएगा गलत लोगों के साथ व्‍यापार न शुरू करिएगा। नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। प्रेम, संतान भी मध्‍यम है। व्‍यापार मध्‍यम ही कहा जाएगा। हरी वस्‍तु पास रखें।

मीन-गंदी वाणी, गंदी भाषा का प्रयोग करने से बचें। नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। आपस में तू-तू, मैं-मैं के शिकार हो सकते हैं। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। भगवान भोलेनाथ की अराधना करें। उनका जलाभिषेक करें। काली वस्‍तु का दान करें।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking