News Addaa WhatsApp Group Join करें

13 अक्टूबर का‌ राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 13, 2021  |  8:11 AM

685 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
13 अक्टूबर का‌ राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपको करियर में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही लोगों के बीच आपकी प्रसंशा होगी। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो घरवालों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपको कोई ऐसी बात पता लग सकती है, जिससे खुशी महसूस होगी। माता महागौरी के सामने घी का दीपक जलाएं, धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी।

आपके लिए और..- शोर पर चला कानून का डंडा : एसपी केशव कुमार...

वृष राशि
आज किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। आपको अचानक कुछ ऐसा हासिल होगा, जिसकी आपको बहुत दिनों से तलाश थी। जो लोग टूर एंड ट्रेवल्स के बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिए दिन लाभदायक रहने वाला है। आपको किसी बड़ी कंपनी से पार्टनरशिप करने का मौका मिलेगा । जीवनसाथी आपसे प्रसन्न रहेंगे। मां दुर्गा की आरती करें, घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

मिथुन राशि
आज का दिन खुशियां देने वाला साबित होगा। बच्चे पढ़ाई से मन हटा सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा। नौकरी कर रहे लोगों के प्रमोशन के योग बन रहे हैं। महिलाओं को ऑफिस में वर्कलोड कम रहेगा। जल में कुछ दाने चावल के डालकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दें, स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

कर्क राशि
आज आपका दिन मिला जुला रहने वाला है। किसी अनजान पर ज्यादा भरोसा ना करें। छात्रों को पढ़ाई में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। जो लोग कपड़े के व्यापार से जुड़े हैं उनके काम की गति बढे़गी। आपको दूसरों के मामलो में अपनी राय रखने से बचना चाहिए। माता को पुये का भोग लगाएं, करोबार में आ रही रुकावटें दूर होंगी।

सिंह राशि
आज आपका दिन खास रहने वाला है। आप खुद को आर्थिक रुप से मजबूत बनाने की योजना बनाएंगे। वकीलों को किसी पुराने बड़े कानूनी सलाहकार की मदद मिलेगी। घुटनों से सम्बंधित समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। जीवनसाथी पर पूरा विश्वास बनाएं रखें , रिश्तो में मजबूती आएगी । मां दुर्गा को नारियल अर्पित करें, विवाह में आ रही रुकावटें दूर होंगी।

कन्या राशि
आज समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी । सोशल मिडिया के जरिए आप किसी सामाजिक समारोह में हिस्सा लेंगें। ऑफिस में हर कोई आपके कार्यों से प्रभावित होगा। घर पर आपसे मिलाने कोई रिश्तेदार आएगा उनके साथ अलग-अलग व्यंजनों का आनंद उठाएंगे। आप जीवनसाथी को गोल्ड की कोई ज्वेलरी उपहार में देंगे। मां दुर्गा को लाल पुष्प अर्पित करें, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

तुला राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कुछ जरूरी कार्यों की वजह से आज आपको ऑफिस में देर तक रुकना पड़ सकता है। अगर आप कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा है। घरवालों के साथ किसी बात को लेकर बातचीत करेंगे। आईटी के क्षेत्र से जुड़े छात्रों को जॉब का ऑफर मिलेगा। मां दुर्गा को हलवे का भोग लगाएं, जीवन में समृद्धि बनी रहगी।

वृश्चिक राशि
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आप छोटी-छोटी बातों में खुशी तलाशने की कोशिश करेंगे। विरोधी आपके सामने दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे। इस राशि के बच्चे स्कूल का होमवर्क पूरा करने में किसी की मदद लेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। घर के बड़े आपको बेहतरीन सुझाव देंगे। दुर्गा स्त्रोत का पाठ करें, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

धनु राशि
आज का दिन खुशियों भरा रहने वाला है। दुकानदारों को उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होने वाला है। आप जिस भी काम में हाथ बढ़ाएंगे, वो जरूर सफल होगा। छात्रों को कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। आपको बड़े भाई का सहयोग प्राप्त होगा। कोर्ट संम्बन्धी समस्याओं का समाधान निकलेगा। माता के दर्शन करें, किस्मत का साथ बना रहेगा।

मकर राशि
आज का दिन कार्यों में सफलता दिलाने वाला होगा। आपको ज्यादा भावुक होने से बचना चाहिए। जीवनसाथी आपकी बातों को समझने की कोशिश करेंगे। आप कठिन परिस्थितियों में भी सटीक फैसले लेंगे। जो लोग सोने-चांदी के व्यापार से जुड़े हैं, उनके काम की गति बढ़ेगी । धर्मस्थल पर घी का दान करें, पारिवारिक रिश्ते और मजबूत होंगे।

कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आप खुद को गर्व से भरा महसूस करेंगे। आपको अपने जीवनसाथी से कोई अच्छी खबर मिलेगी। वेब डिजाइनिग का काम करने वालों को कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लगेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को किसी सामाजिक समारोह में जाने का मौका मिलेगा। जरूरतमंद को वस्त्र दें, जीवन में खुशहाली आएगी।

मीन राशि
आज आपकी आर्थिक परेशानियों का हल निकलेगा, कोई दोस्त आपकी मदद करेगा। शाम को आप घर वालों के साथ मिलकर अच्छा समय बिताएंगे। व्यापार के प्रति की गई कोशिशें भविष्य में रंग लाएंगी। सेहत के मामले में भी सब कुछ अच्छा रहेगा। सरकारी नौकरी की तौयारी कर रहें छात्रों को कोई शुभ समाचार मिलेगा। मां दुर्गा को नारियल अर्पित करें, लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 
मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर के खागी बाबा के कुटी पर भगवती मानव सेवा…

कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking