News Addaa WhatsApp Group

16 अक्टूबर का‌ राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 16, 2021  |  8:06 AM

661 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
16 अक्टूबर का‌ राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

मेष राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। टूटे हुए संबंधों को दोबारा जोड़ने का मौका मिलेगा। आपके सपनों को आज नई उड़ान मिलेगी। भरोसेमंद दोस्तों की सलाह आपके काम आएगी। सोच में सकारात्मकता आपको बहुत आगे ले जाएगी। हर कोई आपकी बातों से प्रभावित होगा। इस राशि के जो जातक नौकरी चेंज करना चाहते हैं उनके लिए दिन उत्तम है। आप किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा भी बनेंगे।

आज की हॉट खबर- प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी...

वृष राशि
आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। फिजूल खर्ची पर रोक लगाने की जरूरत है। उन लोगों से सावधान रहें जो आपको गलत राह पर ले जाने की सोचते हैं अगर प्रॉपर्टी में निवेश के लिए कोई योजना बना रहे हैं तो दिन अच्छा है। बच्चों की सफलता से खुद को गौरवान्वित महसूस करेंगे। किसी अच्छे कोर्स में दाखिला लेने के दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में आ रही दिक्कतें दूर होंगी।

मिथुन राशि
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। ऑफिस में हर काम को बारीकी से पूरा करने की कोशिश करेंगे। पुराने दोस्तों के साथ कहीं घूमने का अवसर मिलेगा। जो लोग मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं उनके कामों की प्रशंसा होगी। किसी खास व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। छात्रों को कंपटीटिव एग्जाम से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिलेगा। परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा। बिगड़े काम बनते नजर आएंगे।

कर्क राशि
आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए दिन बढ़िया है। काम में कम मेहनत के बावजूद भी आपको बढ़िया फल मिलेगा
ऑफिस में बहुत दिनों से रुके हुए काम आसानी से निपट जाएंगे। टेंट हॉउस के बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए दिन उम्मीद से ज्यादा लाभ दिलाने वाला रहेगा।पारिवारिक जीवन में भी खुशियों का माहौल बना रहेगा।

सिंह राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस में किसी बड़े काम की जिम्मेदारी मिलेगी। सामने आई सभी चुनौतियों का डटकर मुकाबला करेगें तो सफलता अवश्य हाथ लगेगी। किसी काम को करने में जल्दबाजी करने से बचें। अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्य में मन लगाएंगे। दुश्मन आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। वाणी पर आपको संयम रखने की जरूरत है।

कन्या राशि
आज आप का दिन बेहतरीन रहने वाला है। पहले से बनाई गई योजनाओं को अमली-जामा पहनाने के लिए दिन अच्छा है। किसी सामजिक संगठन या एनजीओ से जुड़ने का अवसर मिल सकता है। जिन कन्याओं के विवाह के लिए वर की तलाश की जा रही है उनका रिश्ता किसी अच्छे परिवार में होगा। धन-संबंधी दिक्कतों का समाधान निकलेगा। शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं।

तुला राशि
आज आपका दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। रचनात्मक कार्यों में रुची लेंगे। रचनाओं की तारीफ की जाएगी। जो लोग फिल्म या डायरेक्शन की लाईन में स्ट्रगल कर रहे हैं उनके हाथ कोई बड़ा काम लग सकता है। आपका आत्मविश्वास पहले की अपेक्षा मजबूत होगा। प्रेम प्रस्ताव मिलने के योग बन रहे हैं। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। बहुत दिनों से रिश्तो में आ रही कड़वाहट दूर होगी। घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि
आज आपका दिन अच्छा गुजरेगा। जीवनसाथी और बच्चों से आपको बहुत सारा प्यार मिलेगा। सरकारी नौकरी वालों के लिए नौकरी में प्रमोशन का चांस बन रहा है।ऑफिस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। आपके ईमानदारी की हर जगह चर्चा होगी। कार्यक्षेत्र में भी लोगों का विश्वास बनेगा। जो भी काम शुरू करेंगे वो समय से पूरा हो जाएगा। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आएगा।

धनु राशि
आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। किसी पुरानी बात को लेकर तनाव की स्थिति बनेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में फैसला आपके उम्मीद के अनुसार आएगा। ऑफिस के काम में आपके सामने कई चुनौतियां आएंगी। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के रास्ते खुलेंगे। घरवालों के साथ घर में समय बीतेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के लिहाज दिन अच्छा रहेगा।

मकर राशि
आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आप जो भी योजना बनाएंगे उसको सफल होने में थोड़ा वक्त लगेगा। ऑफिस में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। एक गलत कदम आपको परेशानी में डाल सकता है। इस राशि वाले छात्रों के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है। किसी दूसरे के मसले में अपनी बात रखने से बचना होगा।अपनी वाणी पर जितना संयम रखेंगे उतना ही अच्छा रहेगा।

कुम्भ राशि
आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। आपके पास नई जिम्मेदारियां आएंगी जिन्हें आप आसनी से निपटा लेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं का किसी बड़ी कंपनी में जॉब लगेगी। महिलाएं कोई घरेलू उद्योग शुरू करने का मन बनाएंगी। माता के स्वास्थ से जुड़ी समस्याओं में सुधार देखने को मिलेगा। पुराने दोस्तों के साथ मेल-मिलाप की भी संभावना बन रही है। धन संचय के लिए योजनाएं बनाएं।

मीन राशि
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आप अपना मत बिना झिझक के सबके सामने रखेंगे जो आपके लिए कारगर साबित होगा। इस राशि के इंजीनियर के लिए दिन आर्थिक रूप से बेहतर रहेगा। ऑफिस में सीनियर्स से आपको वाहवाही मिलेगी। लवमेट के लिए दिन अच्छा है। पार्टनर से गिफ्ट मिलेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मिठास आएगी।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking