News Addaa WhatsApp Group

17 अक्टूबर का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 17, 2022  |  7:34 AM

554 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
17 अक्टूबर का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ!

मेष राशि- मन प्रसन्न तो रहेगा, परन्तु व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। माता-पिता का साथ मिलेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। माता से धन प्राप्‍ति के योग भी बन रहे हैं। खर्च की अधिकता रहेगी।

आज की हॉट खबर- माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम...

वृष राशि- संयत रहें। क्रोध एवं व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। किसी कारोबार के लिए समझौता हो सकता है। माता से धन प्राप्ति‍ के योग बन रहे हैं। मानसिक शान्ति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे। लंबी यात्रा के योग हैं। यात्रा सफल रहेगी।

मिथुन राशि- मन प्रसन्न तो रहेगा, परन्तु धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। माता-पिता का साथ मिलेगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं। रहन-सहन में असहज हो सकते हैं। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी संपत्ति से आय के नए स्रोत विकसित होने के योग बन रहे हैं। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क राशि- माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चिकित्सीय खर्च बढ़ेंगे। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। कला एवं संगीत के प्रति रुझान हो सकता है। कारोबार का विस्तार हो सकता है। भाइयों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। भाइयों के सहयोग से नया कारोबार शुरू कर सकते हैं।

सिंह राशि- आत्मसंयत रहें। बातचीत में भी संयम बनाकर रखें। किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ सकती है। परिवार में सुख-शान्ति‍ रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। धैर्यशीलता में कमी आएगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। अति उत्साही होने से बचें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मानसिक शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। बौद्धिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। संयत रहें। वाहन सुख में कमी आ सकती है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। खर्च अधिक रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। आय के स्रोत बनेंगे।

तुला राशि- जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी मित्र से धन की प्राप्ति हो सकती है। खर्चों की अधिकता रहेगी। पैतृक सम्पत्ति की प्राप्ति हो सकती है। भागदौड़ अधिक रहेगी। आत्मसंयत रहें। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। पिता का साथ मिलेगा। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। परिवार की किसी बुजुर्ग महिला से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने के योग बन रहे हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास में कमी आएगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। बातचीत में सन्तुलित रहें। कारोबार के विस्तार के लिए पिता से धन मिल सकता है। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि हो सकती है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। बातचीत में सन्तुलित रहें। वाणी में सौम्यता रहेगी।

धनु राशि- परिवार का साथ मिलेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। परिवार में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी मित्र का सहयोग मिलेगा। धैर्यशीलता के लिए प्रयास करें। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। आय की स्थिति में सुधार होगा। लंबे समय से चले आ रहे विवाद सुझलेंगे।

मकर राशि- आत्मविश्वास बहुत रहेगा, परन्तु आत्म संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। कारोबार में बदलाव के अवसर मिल सकते हैं। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में सम्मान की प्राप्ति‍ हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। भवन के सौन्दर्यीकरण के कार्य होंगे। लंबी यात्रा पर जाना हो सकता है।

कुंभ राशि- मन में नकारात्मक विचारों से बचें। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। कारोबार में धनलाभ होगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव रहेंगे। वस्त्रों आदि के प्रति रुझान बढ़ेगा। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। खर्च अधिक रहेंगे। निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकते हैं।

मीन राशि- अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। आय भी बढ़ेगी। वाहन सुख में भी वृद्धि के योग बन रहे हैं। मन परेशान हो सकता है। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking