News Addaa WhatsApp Group

22 अक्टूबर का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 22, 2022  |  6:56 AM

756 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
22 अक्टूबर का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ!

मेष-अधिकतम समय पठन-पाठन, ज्ञानार्जन में लगाएं। शुभ होगा अन्‍यथा मानसिक रूप से थोड़ी कमी महसूस करेंगे। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं का संकेत है। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। व्‍यापार सही चलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। सूर्यदेव को जल दें। ताम्रपात्र पास रखें। शुभ होगा।

आज की हॉट खबर- माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम...

वृषभ-गृहकलह के संकेत हैं। हालांकि शुभ कार्यों में संलिप्‍तता रहेगी। अच्‍छी खरीदारी होगी। भौतिक सुख-संपदा में वृद्ध‍ि होगी। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। प्रेम, संतान, व्‍यापार अच्‍छा दिख रहा है। हरी वस्‍तु पास रखें।

मिथुन-व्‍यवसायिक सफलता मिलेगी। अपनों का साथ होगा। भाई-बहन कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम-संतान मध्‍यम है लेकिन व्‍यापार उत्‍तम दिख रहा है। सूर्यदेव को जल अर्पित करते रहें।

कर्क-स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम-संतान की स्थिति मध्‍यम चल रही है। व्‍यापारिक दृष्‍ट‍िकोण से शुभ है। धनार्जन होगा। निवेश करने से बचें। सूर्यदेव को जल अर्पित करते रहें।

सिंह-सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्‍धता है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा, प्रेम, संतान मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्‍ट‍िकोण से शुभ समय है। तांबे की वस्‍तु पास रखें।

कन्‍या-खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक है। प्रेम-संतान मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्‍टिकोण से भी अच्‍छा समय कहा जाएगा लेकिन निवेश करने से अभी बचें। अज्ञात भय सताएगा। ताम्रपात्र दान करें।

तुला-आर्थिक मामले सुलझेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। दिया गया उधार वापस मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम है। प्रेम-संतान मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्‍ट‍िकोण से शुभ समय है। मां काली की अराधना करते रहें।

वृश्‍चिक-कानूनी पचड़ों से निकलेंगे। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, संतान मध्‍यम है लेकिन व्‍यापार उत्‍तम है। सूर्यदेव को जल अर्पित करते रहें।

धनु-भाग्‍य साथ देगा। यात्रा में लाभ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्‍ट‍िकोण से भी शुभ संकेत है। लाल वस्‍तु पास रखें।

मकर-परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। कोई रिस्‍क न लें। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम-संतान अच्‍छी स्थिति में है। व्‍यापार भी अच्‍छा चल रहा है। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ-आशातीत सफलता मिलेगी। जीवन आनंददायक गुजरेगा। छुट्टी सा महसूस करेंगे। प्रेम-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार और सम्‍बन्‍ध उत्‍तम दिख रहे हैं। हरी वस्‍तु पास रखें।

मीन-शत्रुजयी बने रहेंगे लेकिन शत्रु डिस्‍टर्ब करने की कोशिश करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य भी थोड़ा नरम-गरम दिख रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्‍छी नहीं रहेगी। थोड़ा डिस्‍टर्बिंग सा समय रहेगा। व्‍यापार सही चलता रहेगा। तांबे की वस्‍तु पास रखें। सूर्यदेव को जल अर्पित करते रहें।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking