News Addaa WhatsApp Group

25 अक्टूबर का‌ राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 25, 2021  |  7:41 AM

510 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
25 अक्टूबर का‌ राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

मेष राशि
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आप जिस भी काम को पूरा करना चाहेंगे वो पूरा हो जाएगा। सोशल मीडिया के जरिए किसी पुराने मित्र से बात होगी। शाम को आप कुछ घरेलू सामान खरीदने मार्केट जाएंगे। अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। किसी नए आय के स्रोत से धन लाभ होगा। परिवार वालों के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। लवमेट्स के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है।

आज की हॉट खबर- प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी...

वृष राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस में किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए पिछली कंपनी का अनुभव आपके काम आएगा। किसी नए व्यवसाय में पैसा लगाने से बचना चाहिए। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहना आपके लिए बेहतर रहेगा। अच्छे स्वास्थ्य के लिए एक्सरसाइज जारी रखनी चाहिए। शाम को परिवार के सदस्यों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत करेंगे।

मिथुन राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको कुछ जरूरी कामों में दोस्तों की मदद मिलेगी। साथ ही कई दिनों से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतर परिणाम लेकर आएगा। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। परिवार में सुखद वातावरण का महौल बना रहेगा। दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। किसी काम को लेकर उलझनें कम होंगी।

कर्क राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। ऑफिस में काम की तारीफ होगी। कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ा हुआ रहेगा। परिवार में सबके साथ बेहतरीन ताल-मेल स्थापित होंगे। रिसर्च के कार्यों में रूचि बढ़ेगी। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी के साथ धार्मिक कार्य में मन लगाएंगे। बच्चे आपकी बातों को अच्छे से समझेंगे। आपको उन पर गर्व होगा।

सिंह राशि
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। पारिवारिक कार्यों को पूरा करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। कोई सहपाठी आपसे अपनी बात शेयर करेगा । सबकी मदद करके चलना चाहिए क्योंकि आगे आपको भी मदद की जरूरत पड़ सकती है। इस राशि के छात्रों के लिए दिन सामान्य रहेगा। कठिन विषय पर शिक्षकों से सहयोग लेंगे। अपने गुस्से को नियंत्रण में रखना चाहिए।

कन्या राशि
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। कोई खास काम पूरा होने से खुशी मिलेगी। शाम तक कोई शुभ समाचार मिलेगा जिससे घर का माहौल खुशियों से भर जाएगा। समाज के लोग आपके व्यक्तित्व से प्रसन्न होंगे। ताजगी से परिपूर्ण रहेंगे। लवमेट के साथ दिन बेहतर गुजरेगा। आपकी बातों से कुछ लोग प्रभावित भी होंगे। सोचे हुए कार्यों की गति मजबूत होगी। धन लाभ के कई मौके मिलेंगे।

तुला राशि
आज आपके भाग्य के सितारे बुलंद होंगे। कामकाज में सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा। किसी धार्मिक संस्थान से जुड़े हैं तो आपको लाभ होगा। आज का दिन व्यावसायिक प्रगति के लिए अनुकूल है। किसी नए काम की शुरुआत करने का मन बनाएंगे। पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा। ऑफिस में कार्यों की प्रशंसा होगी। सभी रुके हुए काम पूरे होंगे।

वृश्चिक राशि
आज आपका दिन शानदार रहेगा। बेस्ट फ्रेंड से फोन पर लंबी बातचीत होगी। इस राशि की महिलाओं को कोई अच्छी खबर पता चलेगी। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा बेहतर होगा। माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा, जिससे जीवन में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे। कई दिनों से ऑफिस का पेंडिंग पड़ा काम पूरा हो जाएगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को कुछ नया सीखने को मिलेगा।

धनु राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपका मन सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगा। पड़ोसियों के बीच किसी पुराने कार्य को लेकर तारीफ होगी। आर्थिक लाभ के लिए मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। किसी नए काम के लिए प्लानिंग करेंगे। कुछ नए कॉन्टैक्ट आपकी लिस्ट में शामिल होंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। छात्रों को सफलता के अवसर मिलेंगे।

मकर राशि
आज आपके मन में नए-नए विचार आएंगे। आप किसी काम के लिए नई योजना बनाएंगे। आपके आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। प्राइवेट नौकरी करने वालों को कोई नया प्रोजेक्ट मिलेगा। छात्र अपने मित्रों के साथ किसी सब्जेक्ट को लेकर चर्चा करेंगे। व्यर्थ के झगड़े में पड़ने से बचना चाहिए। वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाने के लिए गलतफहमी से भी बचना चाहिए।

कुंभ राशि
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। किसी काम में बेस्ट परफॉर्मेंस देने के लिए कुछ नया करेंगे। करियर के लिए दिन मील का पत्थर साबित होगा। किसी काम के पूरे होने पर आपको प्रसन्नता होगी। साथ ही हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। आपके काम में सीनियर्स का पूरा-पूरा योगदान रहेगा। व्यापार में अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। सेहत के मामले में खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे।

मीन राशि
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। धार्मिक कार्य में मन लगाएंगे। कोई इच्छा पूरी हो जाएगी। कुछ लोगों से शुभ काम में मदद भी मिलेगी। रिश्तों में विश्वास बना रहेगा। जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। अधिकारियों से मिला प्रोत्साहन उत्साह को बढ़ा देगा। संतान को कोई बड़ी सफलता मिलेगी। लेखकों के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। धन लाभ के भी अवसर प्राप्त होंगे।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking