News Addaa WhatsApp Group Join करें

28 अक्टूबर का‌ राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 28, 2021  |  7:41 AM

516 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
28 अक्टूबर का‌ राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

मेष राशि
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आप अपने खर्चों पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। लवमेट्स के साथ चीजों को क्लियर करने से गलतफहमियां दूर होंगी। आने वाले समय में नई जिम्मेदारियां भी आपको मिल सकती हैं। आपको अपनी मनपसंद की कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। अपके जीवन की सारी परेशानियों का हल निकलेगा।

आपके लिए और..- शोर पर चला कानून का डंडा : एसपी केशव कुमार...

वृष राशि
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। बच्चे आपको कोई शुभ समाचार देंगे। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में आपका नाम होगा। आपके मन की इच्छा पूरी होगी। आर्थिक मामलों में आपको लाभ मिलेगा। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। आज आपको लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

मिथुन राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपके लिए कोई फैसला करना थोड़ा कठिन हो सकता है। आज आपका पैसा कहीं फंस सकता है। बढ़ता हुआ खर्च आपको थोड़ा परेशान करेगा। आप जीवनसाथी के साथ कोई मन की बात शेयर करेंगे। आज किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत और समय लगेगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है।

कर्क राशि
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। किसी दूर के रिश्तेदार से मुलाकात होने से आपका मन प्रसन्न होगा। आज आपको पारिवारिक विवादों से बचने की कोशिश करना चाहिए। बातचीत करते समय आपको अपने वाणी पर संयम रखना चाहिए। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। मेहनत करने पर आपके काम सफल हो जायेंगे। धन- धान्य में बढ़ोतरी होगी।

सिंह राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करेंगे। आज आपको किसी सामाजिक समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। मेहनत से काम में आपको सफलता मिलेगी। कॉलेज स्टूडेंट्स को नयी गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिलेगा। आज किसी निजी काम पर अधिक पैसा खर्च करेंगे। आज आपका दाम्पत्य जीवन बेहतरीन रहने वाला है।

कन्या राशि
आज आपका दिन शानदार रहेगा। इस राशि के जो लोग समाज सेवा से जुड़े हैं, उनकी आय में बढ़ोतरी होगी। आज आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ेंगी। साथ काम करने वाले लोगों से आपको मदद मिलेगी। दोस्तों की मदद से आपकी प्लानिंग सफल होगी। लवमेट्स से उपहार मिलेगा। बिजनेस में मनचाही सफलता मिलेगी।

तुला राशि
आज आप अपने व्यक्तित्व को निखारने की कोशिश करेंगे। आपका व्यक्तित्व आज समाज में अलग पहचान बनाने में मदद करेगा। आपके कुछ काम समय से पूरे ना होने से आप थोड़ा उलझन महसूस करेंगे। आज ऑफिस में कामकाज थोड़ा ज्यादा रहेगा। आज आपके दाम्पत्य जीवन में खुशियां बनी रहेगी। आप अपनी सेहत का खास ख्याल रखें।

वृश्चिक राशि
आज आपका दिन मिला जुला रहने वाला है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के प्रमोशन के योग बन रहे हैं। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक धन लाभ होगा, जिससे आपको बहुत खुशी महसूस होगी। अगर आप डेकोरेशन बुकिंग का काम करते हैं, तो आपको किसी बड़ी पार्टी से बुकिंग का ऑर्डर मिलेगा। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा अधिक मजबूत होगा।

धनु राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी व्यक्ति से आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। आपको थोड़ी मेहनत से ही बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। माता-पिता का सहयोग तरक्की की राह पर ले जायेगा।

मकर राशि
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपकी जिंदगी में होने वाला बदलाव आपके फेवर में रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा। आप दोस्तों के साथ खुशियां मनाएंगे। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। इस राशि के बच्चों का आज पढ़ाई में मन लगेगा। आपके सारे काम एक के बाद एक पूरे होते जायेंगे।

कुंभ राशि
आज आपका दिन महत्वपूर्ण रहेगा। आपका सोचा हुआ काम अचानक से पूरा हो जाएगा। आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे। आपको काम के नए अवसर जल्दी ही मिलेंगे। आपका आत्मविश्वास भी बढ़ा हुआ रहेगा। साथ ही दूसरों से उम्मीदें भी ज्यादा रहेंगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया है।

मीन राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी काम को करते समय आपको अपने मन को शांत रखना चाहिए। पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर लेने चाहिए। किसी काम में की गई मेहनत का पूरा फल आपको नहीं मिल पायेगा। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। किस्मत के भरोसे आपको बिल्कुल नहीं रहना चाहिए आपको मेहनत करके सफलता हासिल करनी चाहिये।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 
मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर के खागी बाबा के कुटी पर भगवती मानव सेवा…

कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking