News Addaa WhatsApp Group

30 अक्टूबर का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 30, 2022  |  8:39 AM

529 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
30 अक्टूबर का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ!

मेष राशि- मन प्रसन्न रहेगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते है। भवन के रखरखाव एवं साज-सज्जा पर खर्च बढ़ेंगे। भागदौड़ बढ़ेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। धर्म के प्रति श्रद्धा बढ़ सकती है। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। परिवार की समस्याएं बढ़ सकती हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

आज की हॉट खबर- माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम...

वृष राशि- व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। अफसरों का सहयोग मिलेगा। आत्मसंयत रहें। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। मित्रों का सहयोग रहेगा। आय की स्थिति में सुधार होगा। यात्रा के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय तो रहेगा, परन्तु जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। पिता का साथ मिलेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। नौकरी में किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आय की स्थिति में सुधार होगा, लेकिन खर्चों की भी अधिकता रहेगी। संतान सुख में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयेाग मिलेगा।

कर्क राशि- मानसिक कठिनाइयां बढ़ेंगी। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के झगड़े एवं विवादों से बचें। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। धार्मिक कार्यों में भागदौड़ बढ़ सकती है। सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार की किसी बुजुर्ग महिला से धन प्राप्त हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे। बातचीत में संयत रहें। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा।

सिंह राशि- मन शान्त तो रहेगा, परन्तु बातचीत में संयत रहें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव के साथ स्थान परिवर्तन हो सकता है। सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिल सकते हैं। विदेश यात्रा पर जाना हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।

कन्या राशि- परिवार का साथ मिलेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि हो सकती है। कारोबार में सुधार के लिए पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनः स्थिति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। माता-पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। नौकरी में अफसरों में वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

तुला राशि- आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भाग-दौड़ अधिक रहेगी। किसी मित्र के सहयेाग से नौकरी के अवसर मिल सकते है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु अतिउत्साही होने से बचें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। क्रोध की अधिकता रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। कार्यक्षे़त्र का विस्तार भी हो सकता है।

वृश्चिक राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। संयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। कारोबार के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। धार्मिक संगीत में रुचि हो सकती है। भवन सुख में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं। भाइयों से विवाद की स्थिति हो सकती है।

धनु राशि- नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाकर रखें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। वाणी में मधुरता रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी। रहन-सहन में असहज रहेंगे। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।

मकर राशि- आलस्य हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। कारोबार में लाभ के अवसर मिल सकते है। मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। भवन सुख में वृद्धि होगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। भौतिक सुखों के विस्तार पर खर्च बढ़ सकते हैं। माता से धन की प्राप्ति होगी।

कुंभ राशि- मन प्रसन्न तो रहेगा, परन्तु व्यर्थ के क्रोध से बचे। नौकरी में यात्रा पर जा सकते हैं। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। परिवार की समस्याओं को अनदेखा न करें। खर्च अधिक रहेंगे। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। जीवनसाथी से नोंकझोंक हो सकती है। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। नकारात्मक विचारों से बचें।

मीन राशि- पठन-पाठन में रुचि रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी, परन्तु कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव रहेंगे। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। कारोबार में भाई-बहन का सहयोग मिल सकता है। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking