News Addaa WhatsApp Group

30 अक्टूबर का‌ राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 30, 2021  |  7:58 AM

529 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
30 अक्टूबर का‌ राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

मेष राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपका मन सामाजिक कार्यों में लगेगा। छात्रों को बेहतर परिणाम हासिल होंगे। साथ ही जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं उनके लिए दिन फेवरेबल है। आपको शिक्षकों से पढ़ाई में पूरी मदद मिलेगी। दिनभर खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। किसी धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर मिलेगा। पैसों की स्थिति पर गंभीरता से विचार करेंगे।

आज की हॉट खबर- प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी...

वृष राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप लंबे समय से रुके कार्यों को समाप्त करने में सफल होंगे। किसी खास व्यक्ति से सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। करियर को बेहतर बनाने के लिए नए अवसर प्राप्त होंगे। अपनी योजनाओं में बदलाव करेंगे। कुछ नई चीजें सीखने का मौका मिलेगा। करियर में सफलता प्राप्त होगी।

मिथुन राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपके सभी काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। आप बच्चों के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे। सफर पर अपने किसी खास दोस्त को साथ ले जाएंगे। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। लोग आपसे कुछ सीखने की कोशिश करेंगे। बिजनेस से संबंधित मीटिंग के लिए दूसरे शहर जाना पड़ेगा। बढ़ते खर्चों को नियंत्रित करने का प्लान बनाएंगे।

कर्क राशि
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपको किसी खास काम में सफलता हासिल होगी। अपनी ताकत और प्रतिष्ठा से पहचाने जाएंगे। किसी समारोह में जाने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी आपकी ईमानदारी से प्रभावित होंगे। छात्रों के लिए दिन अन्य दिनों की अपेक्षा बेहतर रहेगा। साथ ही वह अपनी दिशा को निर्धारित करने में कामयाब होंगे। कारोबारियों को अचानक धनलाभ होगा। कार्यों में दोस्तों का सहयोग मिलता रहेगा।

सिंह राशि
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। रुके हुए कामों में आपको भाई की सहायता मिलेगी। कोई शुभ समाचार मिलेगा जिससे आपका मन पूरा दिन प्रसन्न रहेगा। कुछ नई जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल होंगे। पहले किए गए अच्छे कामों का फायदा मिलेगा। करियर में आगे बढ़ेंगे। दिमाग में काम को लेकर नए विचार आएंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से खुशी मिलेगी। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।

कन्या राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। किसी काम से एक्स्ट्रा भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। किसी अजनबी व्यक्ति की वजह से आपका मूड थोड़ा खराब हो सकता है लेकिन बाद में सब ठीक हो जाएगा। बिजनेस पार्टनर के साथ बेहतर तालमेल बनाने में सफल होंगे। धन लाभ के नए सोर्स नजर आएंगे जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

तुला राशि
आज आपका दिन शानदार रहेगा। शाम तक घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। रिश्तेदारों का घर पर आना-जाना लगा रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। लवमेट के लिए दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को करियर में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। दूसरे लोगों की मदद करने का मौका मिलेगा। परिवार के साथ बातचीत करके अपनी परेशानियों को सुलझाने की कोशिश करेंगे।

वृश्चिक राशि
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ेगा। कारोबारियों को बड़ा फायदा होने के योग बने हुए हैं। आपकी समझदारी आपको सभी तरह की मुसीबतों से दूर रखने में सहायता करेगी। पारिवारिक कार्यों की वजह से आपको भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। परिवार में नन्हें मेहमान के आने की सम्भावना है। कामकाज में नए बदलाव करने से बचना चाहिए। सभी परेशानियों का हल निकलेगा।

धनु राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। तरक्की के नए मौके मिलेंगे। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचें। लवमेट्स के लिए दिन सामान्य रहेगा। किसी से भी फालतू की बातें करने से बचना चाहिए। ऑफिस में सीनियर्स की मदद से आपकी सारी मुश्किलें दूर होंगी।

मकर राशि
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। बाहर जाते समय रास्ते में किसी करीबी दोस्त से मुलाकात होगी जिससे मिलकर मन प्रसन्न हो जाएगा। ऑफिस में आपका कॉन्फिडेंस देखकर बॉस खुश होंगे। अगर नए काम की शुरूआत करने की सोच रहे हैं तो आगे चलकर आपको काफी फायदा होगा। अचानक धन लाभ होगा। लवमेट्स किसी ट्रिप का प्लान बनाएंगे। व्यापार के मामले में कुछ अनुभवी लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा।

कुंभ राशि
आज आप अपनी ऊर्जा अच्छे कामों में लगाएंगे। सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। शैक्षणिक संस्थान से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ चल रही समस्याएं समाप्त होंगी। व्यापार की गति बढ़ाने के लिए नया प्लान बनाएंगे। सही योजना के तहत अपने करियर में बदलाव करेंगे जिसका लाभ भविष्य में मिलेगा। दूसरों की बात को गंभीरता से सुनने की कोशिश करेंगे।

मीन राशि
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप अपनी काबिलियत से काम को सरलतापूर्वक पूरा कर लेंगे। व्यापारिक धन लाभ में इजाफा होगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम बना रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में ऊर्जावान महसूस करेंगे। करियर में आगे बढ़ने का कोई अच्छा मौका मिलेगा। नए लोगों से मुलाकात आपके भविष्य के लिए लाभदायक होगी। आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking