News Addaa WhatsApp Group Join करें

07 अक्टूबर का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन News Adda के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 7, 2023  |  8:15 AM

88 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
07 अक्टूबर का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन News Adda के साथ!

मेष- साहस पराक्रम से जगह बनाएंगे. संपर्क संवाद का दायरा बड़ा होगा. लोगों से मेलजोल में सहज रहेंगे. बंधुत्व को बल मिलेगा. महत्वपूर्ण जानकारी जुटाने में सफल होंगे. सामाजिक विषयों में रुचि बढ़ाएंगे. धर्म धैर्य बना रहेगा. सुख सुविधाओं पर जोर रखेंगे. साख प्रभाव बढ़त पर रहेंगे. जिम्मेदारों से भेंट होगी. आलस्य त्यागें. वातावरण अनुकूल रहेगा. संबंधों का लाभ उठाएंगे. महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हो सकती हैं. नए लोगों से मेलजोल बढ़ाएंगे. भाईचारे का बढ़ावा मिलेगा.

वृष- चहुंओर मनोनुकूल वातावरण बना रहेगा. परिवार के साथ से उत्साहित रहेंगे. घर में हर्ष आनंद के क्षण बनेंगे. परिजनों का सहयोग समर्थन मिलेगा. आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे. सुख सौख्य बढ़ेगा. सभी का मन जीतेंगे. भव्य आयोजनों से जुड़ें़गे. स्वजनों से भेंट होगी. कारोबार में तेजी रखेंगे. मधुर व्यवहार बढ़ेगा. अतिथि आगमन बना रहेगा. सबसे बनाकर चलेंगे. संस्कारों को बल मिलेगा. वचन निभाएंगे. निजी जीवन में शुभता रहेगी. बचत एवं संग्रह पर बल बना रहेगा.

मिथुन- आवश्यक कार्यों में तेजी आएगी. लंबित कार्यों को आगे बढ़ाएंगे. कला कौशल संवरेंगे. नीति नियम बनाए रखेंगे. साझा कार्य बनेंगे. संकोच दूर होगा. सकारात्मकता बढ़त पर रहेगी. खुशियां साझा करेंगे. संपर्क का लाभ उठाएंगे. भेंटवार्ता पर जोर रखेंगे. नवीन प्रयासों में रुचि बढ़ाएंगे. प्रतिस्पर्धा का भाव रखेंगे. आर्थिक प्रयास संवरेंगे. जीवन स्तर संवरेगा. रचनात्मक कार्यों से जुड़ेंगे. पराक्रम से सभी प्रभावित होंगे. रक्त संबंधों में मजबूती आएगी. अपनों में भेंट होगी.

कर्क- निवेश के मामलों में जल्दबाजी न दिखाएं. सूझबूझ और सक्रियता बनाए रखें. शाम से समय अधिक सकारात्मक रहेगा. आवश्यक कार्यों को जल्द पूरा करने पर जोर रहेगा. आर्थिक गतिविधियों में रुचि दिखाएंगे. सहजता से आगे बढ़ेंगे. कामकाज सामान्य रहेगा. विदेश यात्रा हो सकती है. दान धर्म में रुचि बढ़ेगी. रिश्तेदारों का समर्थन प्राप्त होगा. अपनों के लिए प्रयासरत रहेंगे. खर्च में सजगता रखेंगे. सूझबूझ और जिम्मेदारीपूर्ण व्यवहार रखें. कामकाजी मामले रुटीन बने रहेंगे.

सिंह- आर्थिक लाभ विस्तार और उत्थान का समय है. प्रतिस्पर्धा में रुचि बढ़ाएंगे. नेतृत्व क्षमता संवरेगी. कार्य विस्तार के अवसर बढ़ेंगे. आय के स्त्रोत सृजित होंगे. व्यवसायिक गतिविधियों में बेहतर रहेंगे. नियम पालन रखें. विभिन्न योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे. चहुंओर आनंद का वातावरण रहेगा. आर्थिक लक्ष्यों पर फोकस बनाए रखेंगे. करियर व्यापार में उपलब्धियों को बढ़ावा मिलेगा. लाभ के अवसर बढ़त पर रहेंगे. कामकाजी प्रयासों में तेजी रखेंगे. धनधान्य में वृदिध होगी.

कन्या- प्रबंधकीय प्रयासों में रुचि रहेगी. कामकाज के मामले संवार पर रहेंगे.. व्यवसायिक गतिविधियों में सभी सहायक होंगे. अधिकारियें से सामंजस्य बढ़ाएंगे. चहुंओर शुभता रहेगी. शासकीय विषय बनेंगे. पुरस्कृत हो सकते हैं. प्रशासन के कार्य बनेंगे. पैतृक पक्ष के़े मामले बेहतर रहेंगे. अनुभव का लाभ मिलेगा. सभी सहयोग होंगे. करियर कारोबार में प्रभाव रखेंगे. प्रतिष्ठा रहेगी. शुभ प्रस्ताव प्राप्त करेंगे. संवाद संपर्क सकारात्मक रहेंगे. मान सम्मान में वृद्धि होगी. बड़प्पन रखेंगे.

तुला- भाग्य से जुड़े विषय सकारात्मक बने रहेंगे. आस्था और विश्वास से सफलता पाएंगे. कार्य व्यापार में उछाल आएगा. धार्मिक गतिविधियों से जुड़ेंगे. शिक्षा पर जोर देंगे. चहुंओर सुखद परिणाम पाएंगे. योजनाओं पर अमल बढ़ाएंगे. मनोरंजक गतिविधियां बढ़ेंगी. सभी क्षेत्रों में बेहतर रहेंगे. मित्रों का साथ पाएंगे. यात्रा की संभावना बनी रहेगी. साहस पराक्रम बनाए रखेंगे. अध्यात्म में रुचि लेंगे. लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ेंगे. परिजनों का सहयोग मिलेगा. सबके सहयोग से आगे बढ़ेंगे.

वृश्चिक- सहजता से आगे बढ़ते रहें. शाम से स्थिति ज्यादा बेहतर होगीं. महत्वपूर्ण कार्याेंमें स्मार्ट डिले की नीति अपनाएं. जिम्मेदारीपूर्ण व्यवहार रखें. व्यवस्था पर भरोसा बढ़ाएं. जोखिमपूर्ण कार्यों से बचें. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें. नवीन प्रयासो में सहजता बढ़ाएंगे. आकस्मिकता बनी रह सकती है. मितभाषी रहें. बड़ों की सुनें. लोभ प्रलोभन प्रभाव में न आएं. जल्दबाजी में चर्चा समझौते न करें. अत्यधिक भार उठाने से बचें. परिजनों की सीख से आगे बढ़ेंगे. सफलता प्रतिशत सामान्य रहेगा.

धनु- शाम से पहले जरूरी कार्य पूरे करें. साझेदारी से सफलता मिलेगी. प्रबंधन के कार्य सधेंगे. निजी मामले पक्ष में रहेंगे. पेशेवरता बढ़ेगी. नेतृत्व क्षमता को बल मिलेगा. सामंजस्यता बनाए रखेंगे. दाम्पत्य जीवन खुशहाल बनेगा. उपलब्धियों से उत्साहित रहेंगे. बड़े लक्ष्य बनाएंगे. लाभ बढ़ेगा. वाणी व्यवहार में संतुलन बनाए रखेंगे. खानपान पर ध्यान देंगे. कार्ययोजनाओं को गति देंगे. स्थिरता में वृद्धि होगी. विभिन्न मोर्चां पर सकारात्मक परिणाम पाएंगे. संबंधों को मजबूत बनाने की कोशिश होगी.

मकर- सूझबूझ सेवाभावना और संतुलन से आगे बढ़़ेंगे. अनुशासन अनुपालन बनाए रखेंगे. सेवाक्षेत्र से जुड़ेंगे. बजट से चलेगे. पेशेवर प्रयास फलेंगे. मेहनत पर भरोसा बढ़ेगा. उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन बनाए रहेंगे. अवरोधों को धैर्यपूर्वक दूर करेंगे. लेन देन में सावधानी बढ़ाएंगे. निवेश पर नियंत्रण रखेंगे. बहकावे में न आएं. क्षमाशील बने रहें. तार्किक विषयों में प्रभावी रहेंगे. नौकरीपेशा वर्ग बेहतर प्रदर्श्ज्ञन करेगा. कर्मठता और लगन से आगे बढ़ेंगे. जिम्मेदारी से कार्य करेंगे.

कुंभ- मित्रों का साथ बना रहेगा. करीबियों से मनभेद मिटेंगे. परिवार में सुख सौख्य सहजता रखेंगे. व्यक्तिगत प्रदर्शन बेहतर रहेगा. आर्थिक लाभ में वृद्धि होगी. प्रतिस्पर्धी गतिविधियों में प्रभावशाली रहेंगे. भावनात्मक मामलों में सकारात्मकता रखेंगे. टीम भावना बढ़ेगी. महत्वपूर्ण मामलों में आगे रहेंगे. कला कौशल संवार पर रहेगा. सभी क्षेत्रो ंमें उचित जगह बनाए रखेंगे. प्रेम में सफल होंगे. मन के मामले बनेंगे. आज्ञाकारिता बनाए रखें. सक्रियता साहस से आगे बढ़ेंगे. बौद्धिकता बढ़ेगी.

मीन- समय सुधार पर बना हुआ है. आवश्यक कार्याेमें निरंतरता बनाए रखेंगे. परिवार में हर्ष आनंद रहेगा. अपनों से सुलह सामंजस्य बना रहेगां भावावेश में निर्णय न लें. वाणी व्यवहार प्रभावी रहेगा. वैचारिक संतुलन बढ़ाएं. बड़ों का सानिध्य पाएंगे. अपनों से करीबियां बढ़ाएंगे. निजी मामलों में धैर्य दिखाएं. विनम्रता और विवेक से काम लें. संसाधनों में रुचि बढ़ाएंगे. भवन वाहन के मामलों में सक्रियता दिखाएंगे. सुनी बातों पर भरोसा करने से बचेंगे. निजी मामलों में रुचि रखेंगे. अनावश्यक हस्तक्षेप से बचें.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 
मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर के खागी बाबा के कुटी पर भगवती मानव सेवा…

कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking