News Addaa WhatsApp Group

01 सितम्बर का‌ राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 1, 2021  |  8:27 AM

620 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
01 सितम्बर का‌ राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

मेष राशि
आज माता-पिता की मदद मिलने से आपका कोई खास काम पूरा होगा। आज आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। आज उधार के लेन-देन से आपको बचना चाहिए। अगर आप जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों में संतुलन बनाकर चलेंगे, तो आपके रिश्ते मजबूत होंगे। आज किसी जरूरी काम में सफल होने से आपकी तारीफ होगी। नकारात्मक विचारों से आपको दूरी बनाकर रखना चाहिए। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

आज की हॉट खबर- प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी...

वृष राशि
आज परिवार वालों की सलाह आपके लिये फायदेमंद होगी। आज आपका कोई खास दोस्त आपसे आर्थिक मदद के लिए कहेगा जिसकी आप हर संभव मदद करेंगे। आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। आज आप कुछ नया करने की कोशिश करेगें। किसी महत्वपूर्ण मामले पर कुछ खास लोगों से बातचीत करने का मौका मिलेगा, आपको इसका पूरा फायदा भी होगा। आज आप अपने दिनचर्या में बदलाव करेंगे। रोजगार के लिये आपको उचित अवसर मिलेंगे। पारिवारिक रिश्ते भी मजबूत होंगे।

मिथुन राशि
आज ऑफिस में आपकी ड्रेस की तारीफ होगी। इस राशि के कॉमर्स स्टूडेंट्स को अपने साथियों से सहयोग प्राप्त होगा। किसी विषय में आ रही समस्या आसानी से सॉल्व हो जायेगी। आपका दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। समाज में आपके कार्यों की चर्चा होगी। व्यापार के क्षेत्र में दूसरे लोगों से संपर्क करना फायदेमंद रहेगा। आपके व्यवहार से कुछ लोग खुश होंगे। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच सकारात्मक बनेगी। जीवन में खुशियाँ ही खुशियाँ आयेंगी।

कर्क राशि
आज कोई शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। आपके मन में जरूरतमंद लोगों की मदद करने का भाव आयेगा। आज आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आयेगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी होगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन करने जायेंगे। आज आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। इस राशि के छात्रो को आज पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। लवमेट्स के रिश्तों में चल रही समस्याएं आज समाप्त होंगी।

सिंह राशि
आज रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा जिससे आप अपनी जरुरत की वस्तुएं खरीदेंगे। व्यापार में साझेदारी से आपको लाभ होगा। आज सामाजिक कार्यों में आप आगे रहेंगे। काम काज में योजनाबद्ध तरीके से काम करने से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। किसी जरूरी काम से की गई यात्रा सफल होगी। इस राशि के आर्ट्स स्टूडेंट्स को पढ़ाई-लिखाई में शिक्षकों से मदद मिलेगी। सेहत के लिहाज से आपका दिन बेहतर बना रहेगा। आज आपके सभी काम बनते नजर आयेंगे।

कन्या राशि
आज संतान सुख की प्राप्ति होने के योग बने हुए है। सहयोगी आपके विचारों से प्रभावित होंगे, लेकिन दूसरों के कामों में दखल देने से आपको बचना चाहिए। मन-मुताबिक काम पूरे होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। अधिकारी वर्ग से बातचीत करते समय आपको थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। दोस्तों के साथ किसी पिकनिक पर जाने की योजना बनायेंगे। बिजनेस को आगे बढ़ाने के बारे में आप किसी अनुभवी व्यक्ति से विचार-विमर्श करेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशियों का आगमन होगा।

तुला राशि
आज आप अपने भविष्य के बारे में सोच-विचार करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आपके रिश्तें बेहतर होंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर लोगों का सहयोग मिलने से आपका कार्य समय से पूरे हो जायेगें। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने की पूरी सम्भावना है। घर पर अचानक कोई जानने वाला आयेगा, जिसकी आवभगत करने में आप व्यस्त रहेंगे। साथ ही उनके साथ किसी खास विषय पर बातचीत भी करेंगे। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। संतान को सफलता मिलने से आपको प्रसन्नता होगी।

वृश्चिक राशि
आज अचानक आपकी मुलाकात किसी मित्र से होगी। ये मुलाकात आपके लिये लाभदायक रहेगी। आज आपके सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। किसी काम के लिए कोई बड़ा फैसला लेने में आप सफल रहेंगे। इस राशि के बच्चे आज घर पर खेल कूद में व्यस्त रहेंगे। आज कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे परिवार में उत्सव जैसा माहौल बनेगा। जीवनसाथी के साथ किसी रेस्टोरेंट में लंच करने का प्लान बनायेंगे। लवमेट्स से आज आपके मन-पसंद का उपहार मिलेगा।

धनु राशि
आज रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। बच्चों के बेहतर करियर के लिए आज आप किसी से सलाह लेंगे। इस राशि के विद्यार्थियों को आज शिक्षक की तरफ से विशेष मार्गदर्शन मिलेगा। जिससे आपका भविष्य उज्जवल बनेगा। घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन होगा जिससे घर में खुशहाली का महौल बनेगा। साथ ही लोगों का आना जाना लगा रहेगा। आज रुका हुआ कोई घरेलू कार्य भाई की मदद से पूरा हो जायेगा। आज आपको धनलाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

मकर राशि
आपको रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ ताल-मेल बनाकर रखने की जरुरत है। आपको किसी से भी बिना वजह उलझने से बचना चाहिए। परिवार में चल रही समस्या का आज समाधान मिलेगा। जीवनसाथी के साथ भगवान के दर्शन करने जायेंगे। आज आपको कोई नया काम सिखने को मिलेगा। भविष्य में आपको इससे फायदा होगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में कुछ जरूरी काम देर से होने की सम्भावना हैं। स्वास्थ्य में पहले की अपेक्षा सुधार आयेगा।

कुंभ राशि
आज आप किसी नए काम की प्लानिंग करेंगे। आपकी प्लानिंग सफल भी रहेगी। आज परिवार वालों के साथ आप खुशनुमा पल बितायेंगे। इससे रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी। आपके व्यवहार से कुछ लोग बेहद प्रभावित होंगे। किसी खास मामले में आपको अनुभवी व्यक्ति से सलाह मिलेगी। आर्थिक पक्ष में पहले की अपेक्षा मजबूती आयेगी। आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा, जिससे आप अपने आपको बेहतर महसूस करेंगे। लवमेट्स के रिश्ते में चल रहा मन मुटाव आज समाप्त हो जायेगा।

मीन राशि
आज आप अपनी बुद्धिमानी से सब काम संभाल लेंगे। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को साथ काम करने वालों से मदद मिलेगी। उनका काम जल्दी पूरा होगा। आज जीवनसाथी के साथ किसी तीर्थ स्थल की यात्रा करेंगे। इस राशि के छात्रों का पढाई में मन लगेगा। आप खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे। किसी जरूरतमंद की मदद करने से आपको लाभ होगा। बच्चों से संबंधित आपको कोई सुखद समाचार मिलेगा। आज घर में नन्हें मेहमान के आने की सम्भावना बनी हुयी है।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking