News Addaa WhatsApp Group Join करें

02 सितंबर का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 2, 2022  |  7:49 AM

534 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
02 सितंबर का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ! WhatsApp
Responsive image

मेष-उदर रोग से परेशान रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित दिख रहा है। जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर भी ध्‍यान देने की जरूरत है। कोई नए व्‍यापार की शुरुआत न करें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी थोड़ा मध्‍यम समय कहा जाएगा। मां काली की अराधना करते रहें। शुभ होगा।

आपके लिए और..- हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की...

वृषभ-शत्रु उपद्रव करने की कोशिश करेंगे लेकिन उनकी एक नहीं चल पाएगी। आपकी जीत होगी। स्‍वास्‍थ्‍य पर थोड़ा ध्‍यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी शुभ समय रहेगा। सफेद वस्‍तु पास रखना उचित होगा।

मिथुन-महत्‍वपूर्ण निर्णय टाल कर रखें। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं सम्‍भव है। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापार करीब-करीब ठीक चलेगा। मां काली की अराधना करते रहें।

कर्क-स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित दिख रहा है। मां के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की जरूरत है। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में समस्‍या दिख रही है। घर में कुछ नकारात्‍मक ऊर्जा का संचार दिख रहा है। प्रेम और संतान की स्थ्‍िाति अच्‍छी है। व्‍यापार भी सही चलता रहेगा। लाल वस्‍तु पास रखें।

सिंह-पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। अपनों का साथ बड़ी मुश्किल से मिल पाएगा। प्रेम, संतान मध्‍यम है। कुल मिलाकर मध्‍यम समय कहा जाएगा। सूर्यदेव को जल अर्पित करते रहें।

कन्‍या-धनहानि के संकेत हैं। कुटुम्‍बीजनों को लेकर मन परेशान हो सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक है लेकिन मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम, संतान मध्‍यम है। व्‍यापार भी मध्‍यम दिख रहा है। सफेद वस्‍तु पास रखें।

तुला-स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की जरूरत है। थोड़ा नरम-गरम दिख रहा है। नकारात्‍मक ऊर्जा का संचार दिख रहा है। प्रेम और संतान को लेकर मन व्‍यथित रहेगा। व्‍यापार करीब-करीब ठीक रहेगा। शनिदेव की अराधना करते रहें।

वृश्चिक-खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा हो सकती है। प्रेम और संतान मध्‍यम है। व्‍यापार भी मध्‍यम दिख रहा है। पीली वस्‍तु पास रखें। मां काली की अराधना करते रहें।

धनु-भ्रामक समाचार की प्राप्ति हो सकती है। रुपए-पैसे में बढ़ोत्‍तरी जरूर होगी लेकिन मन परेशान रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी करीब-करीब सही रहेगा। लाल वस्‍तु पास रखें।

मकर-पिता के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर मन परेशान रहेगा। कोर्ट-कचहरी में भी बहुत अच्‍छी स्थिति नहीं दिख रही है। व्‍यवसायिक सफलता मध्‍यम है। स्‍वास्‍थ्‍य भी मध्‍यम है। प्रेम और संतान अच्‍छी स्थिति में दिख रहे हैं। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ-मान प्रतिष्‍ठा पर आंच आ सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। यात्रा में कष्‍ट की आशंका है। प्रेम और संतान भी मध्‍यम है। कुल मिलाकर मध्‍यम समय कहा जाएगा। गणेश जी की अराधना करते रहें।

मीन-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर थोड़ा खराब समय कहा जाएगा। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं की आशंका है। व्‍यापार करीब-करीब ठीक है। सफेद वस्‍तु किसी काली मंदिर में दान करना आपके लिए शुभ होगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ
नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। शारदीय महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ”न्यास” के अध्यक्ष’ ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय ने…

मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 
मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर के खागी बाबा के कुटी पर भगवती मानव सेवा…

कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking