News Addaa WhatsApp Group

03 सितम्बर का‌ राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 3, 2021  |  8:07 AM

633 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
03 सितम्बर का‌ राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

मेष राशि
आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। ऑफिस के सीनियर्स आपके अधूरे कामों को देखकर नाराज हो सकते हैं। माता-पिता आपकी तरक्की से प्रसन्न होगें। ज्वैलरी शॉप वाले लोगों को बड़ा मुनाफा होने के योग बन रहे हैं। इस राशि के राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। समाज में आपका नाम होगा। लवमेट्स के लिए दिन अनुकूल रहेगा, आपके रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। महिलाएं रसोई घर में काम करते हुए थोड़ा ध्यान रखें और छोटे बच्चों को भी रसोईघर से दूर रखें। स्वास्थ्य पहले से काफी अच्छा रहेगा।

आज की हॉट खबर- प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी...

वृष राशि
आज शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बन जाएगा। ऑफिस का काम समय से पहले पूरा हो जाएगा। जिससे आप अपने घरवालों को समय देंगे। बेहतर होगा किसी को बिना वजह अपनी राय न दें। कारोबार में किसी भी तरह की नई योजना शुरू करने से पहले दो-चार लोगों से राय जरूर लें। इस राशि के इलेक्ट्रिकल इंजीनियर को जल्द ही सफलता मिलेगी। सेहत के प्रति आपको सतर्क रहने की जरूरत है।

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। लंबे समय से रुके हुए काम को पूरा करने में दोस्त की मदद मिलेगी। ऑफिस के सहयोगी आपका सम्मान करेंगे। कला के क्षेत्र से जुडे़ लोगों की समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लोग आपसे प्रेरणा लेंगे। छात्रों का आज पढ़ाई से मन भटक सकता है। इस राशि के मार्केटिंग से जुडे़ लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। अचानक धनलाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क राशि
आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेगें। जिस भी काम को पूरा करने की सोचेंगे उसे कड़ी मेहनत और लगन के साथ पूरा कर लेगें। आपके सहकर्मी आपकी तारीफ करेंगे। व्यापार में रुका हुआ पैसा वापस आएगा। साथ ही धन लाभ के नए रास्ते भी नजर आएगें। आप घर पर अपनी माता से कुछा अच्छा और नया सीखेंगे। सोना खरीदने के बारे में भी सोच सकते हैं। जीवनसाथी पर भरोसा बनाये रखें, रिश्ते मजबूत होंगे। स्वास्थय के प्रति आपको ध्यान देने की आवश्यकता है।

सिंह राशि
आज किस्मत आपके साथ रहेगी। आज नये काम की शुरुआत से आपको बड़ा फायदा होगा। इस राशि के लोगों को अचानक धन लाभ होगा। जिसको आप अच्छे कामों में लगायेंगे। कोई करीबी आपको अच्छी सलाह देगा, जो आपके कार्यों को पूरा करने में कारगर साबित होगी। कानूनी कार्यवाही में बिलम्ब होने की सम्भावना है। इस राशि के कैटरिंग से जुड़े लोगों के लिये दिन समान्य रहने वाला है। नव विवाहित अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितायेंगें, इससे रिश्तों में मजबूती आयेगी।

कन्या राशि
आज आपको लोगों की परवाह किये बिना अपने काम पर ध्यान देंने की जरुरत है। आज के दिन कोई रिश्तेदार आपको शुभ समाचार दें सकता है। ऑफिस में आपको कोई नया काम मिलेगा, जिसमे आपको पूरानी कंपनी का अनुभव काम आयेगा। कुछ लोग आपकी तरक्की पर विरोध भी करें, लेकिन सीनियर्स के सपोर्ट से आपका प्रमोशन होना तय हैं। लॉ की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए दिन बहुत बढ़िया रहेगा, उन्हें कुछ नया सीखने को मिलेगा।

तुला राशि
आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। कुदरत ने आपको आत्मविश्वास और तेज दिमाग से नवाज़ा है। इसलिए, इनका भरपूर इस्तेमाल कीजिये। आपको ऑनलाइन पैसा कमाने का मौका मिलेगा। शाम को आप दोस्तों के साथ बात करके पुराने मसले सुलझा लेंगे। ऑफिस के काम मे आपकी अच्छी परफॉरमेंस देखकर बॉस तारीफ करेंगे। स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा। अगर आप कहीं नई जमीन लेने का प्लान बना रहें है तो आज का दिन अच्छा है। जीवनसाथी के साथ घर पर ही मूवी देखने का प्लान बनायेंगे।

वृश्चिक राशि
आज का दिन फायदेमंद रहेगा। बिजनेस में आप साहस के साथ काम करेगें तो सफलता खुद चलकर आपके पास आएगी। दूसरों के साथ मीठा बोलने की कोशिश करें फायदा जरूर मिलेगा। बच्चों की खिलखिलाहट से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। भाई- बहन के साथ रिश्ते और बेहतर होंगे। सेहत पहले से बेहतर रहेगी। लेकिन, बहार का खाना अवॉइड करें। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों को कुछ नया सीखने को मिलेगा। जल्द ही किसी अच्छे सीनीयर डॉक्टर्स के साथ काम करने का मौका भी मिलेगा।

धनु राशि
आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आप ऑफिस का काम अपनी मेहनत और लगन से पूरा करने में सफल होंगे। साथ ही सीनियर्स आपके काम की तारीफ भी करेंगे। इस राशि के छात्रों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। प्रोजेक्ट पूरा होने पर टीचर से आपको वाहवाही मिलेगी। बिजनेमैन के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। जूतों का व्यापार कर रहे लोगों को लाभ होगा। लवमेट अपने रूठे हुए साथी को मनाने की कोशिश करेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बनीं रहेंगी।

मकर राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। काम का बोझ अधिक होने से बच्चों को टाइम कम दे पाएंगे। ऑफिस में कार्यों को पूरा करने के लिए आप किसी सहकर्मी से मदद लेंगे। संतान की ओर से खुशखबरी मिलने से परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ेगी। नव विवाहितों के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। आप अपने जीवनसाथी को डिनर पर कही ले जायेंगे। आज बच्चे अपने माता–पिता से कोई बात शेयर करेंगे। व्यापार में अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं।

कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। कई दिनों से आपकी तरक्की में आ रही अड़चने आज दूर हो जाएंगी। समाज के लोग आपके व्यक्तित्व से खुश रहेंगे। किसी काम को लेकर आप बड़े भाई से मदद लेंगे। ऑफिस के काम से किसी दूसरे शहर की यात्रा करना पड़ सकता है। घर के बुजुर्ग की मदद से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। इस राशि की महिलाओं के लिए दिन राहतपूर्ण रहेगा। परिवार के लोग घर के काम में साहयता करेंगे। स्वास्थ्य रोज की अपेक्षा बेहतरीन रहेगा।

मीन राशि
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। सोचा हुआ काम आसानी से पूरा हो जाएगा। आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। इस राशि के बिल्डर्स का दिन बेहतरीन रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को नया काम मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। उस नये काम को आज आप समझदारी से पूरा कर लेंगे। परिवार के सभी सदस्य आपसे खुश रहेगें। परिवार के साथ मूवी देखने का प्लान बनायेंगे। बच्चों की सफलता आपकी खुशियों को दोगुना कर देगी। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचें।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking