News Addaa WhatsApp Group

09 सितम्बर का‌ राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 9, 2021  |  8:01 AM

626 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
09 सितम्बर का‌ राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

मेष राशि
आज सारी इच्छाओं की पूर्ति होगी। आपका कला के क्षेत्र की तरफ रुझान बढ़ेगा। आपको व्यापार से लाभ तो होगा, लेकिन आपके घर के खर्चों में वृद्धि भी होगी। बिजनेस के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आज दूसरों के मामलों में दखल ना दें, आवश्यकता पड़ने पर ही अपनी राय दें। आपके बच्चें आपको खुश होने की वजह देंगे। घर की परेशानियों से राहत मिलेगी

आज की हॉट खबर- प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी...

वृष राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम है। सभी काम आपके मन मुताबिक पूरे होंगे। आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट करेंगे। छात्रों को आज अपनी पढ़ाई में बदलाव करने के लिए टाइम-टेबल में बदलाव करने की जरूरत है। आप अपने करियर को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से होगी, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद होगी।

मिथुन राशि
आज आपका दिन परिवार वालों के साथ बीतेगा। पारिवारिक कार्यों को करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। आपका समय बच्चों के साथ अधिक बीतेगा। साथ ही उनको कुछ अच्छा सीख भी देंगे। कोई मित्र आपसे मिलने आपके घर आयेंगे। मित्र से निजी समस्यायों को शेयर करने से मन का बोझ हल्का होगा। लवमेट के लिए दिन बढ़िया है। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

कर्क राशि
आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों का ट्रांसफर उनके मनपसंद जगह पर होगा। आज हो सके तो उधार के लेन-देन से बचें। आपको व्यापार में धनलाभ के अवसर प्राप्त होंगे। ऑफिस में कुछ सहकर्मी आपके काम को लेकर आपका सपोर्ट करेंगे, जिससे ऑफिस का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। इस राशि के छात्रों के लिए दिन अच्छा है। लवमेट्स को उपहार मिलेगा।

सिंह राशि
आज का दिन समान्य रहेगा। किसी कार्य को पूरा करने के लिए नयी योजना बनायेंगे। अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए किसी बड़ी कंपनी के साथ मीटिंग करेंगे। दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। आपकी उलझने कम होंगी। लवमेट के लिए दिन अनुकूल है। इंजीनियर्स के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। किसी कम्पनी से जॉब के लिए ईमेल आयेगा। इसलिए, समय-समय पर अपना मेल चेक करते रहें। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

कन्या राशि
आज का दिन यात्रा में बीतेगा, जो ऑफिस के काम से जुड़ी होगी। इस दौरान किसी दोस्त से आपकी मुलाकात हो सकती है। जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ा कोई अच्छा समाचार मिलेगा। लवमेट के लिए दिन बढ़िया है। अगर कोई नयी गाड़ी खरीदना चाह रहें है तो आज ले लीजिए। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता रहेगी।

तुला राशि
आज आपकी नये कार्यों में रुचि बढ़ेगी, जिससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आप फिजूल खर्च को कम करने का प्रयास करेंगे तो भविष्य के लिए पैसे इकट्ठे करने में आसानी होगी। आर्थिक पक्ष पहले से ज्यादा मजबूत रहेगा। सरकारी ऑफिस में काम करने वालों का प्रमोशन होने के योग बने हुए है। आर्किटेक स्टूडेंट के लिए किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के ऑफर आयेंगे।

वृश्चिक राशि
आज का दिन खुशनुमा रहेगा। व्यापार में लाभ होगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आप किसी दोस्त की मदद
करने के लिए उसके घर जायेंगे। ऑफिस में काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ करेंगे। साथ ही आपकी पदोन्नति भी हो सकती है। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। राजनीतिक और सामजिक कार्यों से जुड़े लोगों की तारीफ होगी। परिवार के साथ रात को डिनर का प्लान बनायेंगे ।

धनु राशि
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। ज्यादा क्रोध करने से आपका काम बिगड़ सकता है, बेहतर होगा कि आज किसी भी बात पर गुस्सा करने से बचें। पॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन शुभ है। कलात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। पढ़ाई में छात्रों के लिए यह समय जी-जान लगाकर पढ़ने का है। नये प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

मकर राशि
इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। ऑनलाइन क्लास से कुछ नया सीखने को मिलेगा। परिवार में एकता का माहौल रहेगा। किसी कार्य को लेकर सब एक मत होंगे। जीवनसाथी को कुछ अच्छा उपहार देंगे, जिससे रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। जो लोग ऑफिस का काम घर से कर रहे हैं, उनको अपने काम पर विशेष ध्यान देना चाहिए। महिलाएं घर का कार्य जल्दी समाप्त करके परिवार वालों पर ध्यान देंगी।

कुम्भ राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। राजनिति से जुडे़ लोगों का दिन अच्छा है, आपकी बातो से लोग प्रभावित होंगे। आपकी सोच में सकरात्मकता आयेगी। महिलाएं शॉपिंग करते समय खुद को थोड़ा काबू में रखें, नहीं तो खर्च बढ़ सकता है। इस राशि के थिएटर से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन बढ़िया है। आपके काम की तारीफ होगी। विवाहितों के लिए भी दिन बढ़िया रहेगा ।

मीन राशि
आज का दिन आपके लिए लाभप्रद रहने वाला है। आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। अपने जीवनसाथी पर भरोसा बनाये रखें। आज जितना हो सकें दूसरों की राय लेकर ही किसी कार्य की शुरूआत करें, तो सफलता मिलनी तय है। ऑफिस में आपको सावधानी बरतनें की आवश्यकता है। छात्रों के लिए दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है, पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking