News Addaa WhatsApp Group

17 सितम्बर का‌ राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 17, 2021  |  7:31 AM

773 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
17 सितम्बर का‌ राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

मेष राशि
आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आपको कोई बड़ी सफलता मिलेगी। साथ ही कार्यक्षेत्र में भी प्रदर्शन उम्मीद से अच्छा रहेगा। अगर आप अपने रहन-सहन में बदलाव करने की सोच रहे हैं या किसी नई जगह घूमने की सोच रहे हैं तो दिन अनुकूल है। इस राशि के जो लोग बेरोजगार हैं, उन्हें कोई नई नौकरी का प्रस्ताव मिलेगा। दुकानदारों को उम्मीद से अधिक लाभ मिलेगा।

आज की हॉट खबर- प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी...

वृष राशि
आज का दिन उत्तम रहने वाला है। कुछ ख़ास करने के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। आपको पारिवारिक जिम्मेदारी मिलने वाली है, जिसे आप बखूबी निभाएंगे। इस राशि के कलाकारों के लिए दिन विशेष रूप से अच्छा है। ऑफिस में शुरू किये हुए कार्यों को समय से पहले ही पूरा कर लेंगे। व्यापारियों को धन लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। लवमेट्स आपको कोई अच्छा उपहार देंगे।

मिथुन राशि
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। जो लोग कम्प्यूटर क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें कार्यक्षेत्र को बढ़ाने में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह मिलेगी। आप सभी तरह की परिस्थितियों से लड़ने के लिये तैयार रहेंगे। पारिवारिक समस्याएं समाप्त हो जायेंगी। किसी मित्र के सहयोग से प्रॉपर्टी में निवेश करने का मन बनायेंगे। आपके दाम्पत्य जीवन में खुशियों का आगमन होगा। विद्यार्थी अपना प्रोजेक्ट पूरा कर लेंगे। पैसों का लेन-देन ध्यानपूर्वक करें।

कर्क राशि
आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। इस राशि के जो लोग वकील हैं, उन्हें किसी पुराने केस पर जीत हासील होगी। आपको लेन-देन के मामलो में दूरी बनाये रखनी चाहिए। सेहत के प्रति थोड़ा सचेत रहें, सर्दी-जुकाम होने की संभावना है। खर्चा भी अधिक हो सकता है। वाणी में सौम्‍यता तो रहेगी, लेकिन चिड़चिड़ापन भी रहेगा। ऑफिस के किसी नये प्रोजेक्ट को पूरा करने में जूनियर्स का सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि
आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन या सम्मान के बहुत नजदीक हैं। आपको अपनी मेहनत में थोड़ा इजाफा करने की जरूरत है। कारोबार में भाइयों का सहयोग मिलेगा। पिता के साथ आपके रिश्तें और मजबूत होंगे। इस राशि के छात्रों को आज पढ़ाई पर कंसंट्रेट करने की जरूरत है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा। शाम को दोस्तों के साथ समय बितायेंगे। परिवारिक महौल खुशनुमा बना रहेगा। बच्चे खेल-कूद में व्यस्त रहेंगे।

कन्या राशि
आज का दिन शानदार रहने वाला है। परिवार वालों के साथ अधिक समय बीतेगा। आप अपने माता पिता से किसी विषय पर कोई राय लेंगे। किसी नये काम को शुरू करते हैं तो आर्थिक लाभ की संभावना बन रही है। आपका कोई खास मित्र आपको बहुत ज्यादा प्रोत्साहित करेगा। इसके अलावा वो आपका साथ भी देगा। परिवार में चल रही किसी पुरानी समस्याओं का समाधान मिलेगा। आपकी बनाई हुई योजनाएं सफल रहेंगी।

तुला राशि
आज किस्मत आपके साथ रहेगी। कार्यक्षेत्र में रुका हुआ सभी काम बहुत ही आसानी से पूरा हो जायेगा। ऑफिस में सीनियर्स से बातचीत करने से कार्यों को पूरा करने का उचित हल निकलेगा। विरोधी पक्ष आपके सामने घुटने टेकने पर मजबूर हो जायेंगे। आपको धैर्य बनाकार रहने की जरूरत है। साथ ही किसी से बात करते समय मधुर भाषा का प्रयोग करें। कार्यों में माता का सहयोग मिलता रहेगा। पारिवारिक मुद्दों पर फैसले लेने के लिये दिन अच्छा है। घर में सभी के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा। मानसिक तनाव दूर होगा।

वृश्चिक राशि
आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आपको मिलने वाले ज्यादातर समाचार फेवर में रहेंगे। ऑफिस में सहकर्मी के साथ किसी बात को लेकर कुछ गलतफहमी हो सकती है। बेहतर होगा कि बात करके चीजों को समझ लें। फिजू़ल की बातों से बचने की कोशिश करें। आवश्यकता पड़ने पर ही बोलें। आप किसी चीज को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। अपने मन की कोई बात जीवनसाथी से शेयर करेंगे। आय के नये साधन प्राप्त होंगे।

धनु राशि
आपके लिए दिन बहुत महत्वपूर्ण है। आपको जिस अवसर की पिछले कई दिनों से तलाश थी वो किसी करीबी के मदद से आपको मिल जायेगा। बिजनेस से संबंधित किसी बड़ी मीटिंग में शामिल होने से पहले अच्छी तरह प्रोजेक्ट को समझ लें और प्रिपेयर होकर जायें। बॉस को आपसे काफी उम्मीदें रहेंगी। प्रोफेसर्स के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। आपके दाम्पत्य जीवन में थोड़ी नोंक-झोंक बनी रहेगी। लेकिन, साथ समय बिताने से रिशते में मधुरता आयेगी।

मकर राशि
आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आप योजना बनायेंगे और उसे लागू भी करेंगे। नौकरी से जुड़े किसी भी काम में कोई बड़ा फैसला लेना चाहते हैं तो दिन आपके लिए अनुकूल है। आज लंबे समय से चल रही किसी कन्फ्यूजन के खत्म होने की भी संभावना बन रही है। आप थोड़ी-सी कोशिश से ही कार्यों को पूरा कर लेंगे। नौकरी कर रहे लोगों के लिए तरक्की के कई नए रास्ते खुलेंगे।

कुंभ राशि
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी से कुछ अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। घर में खुशी का माहौल बनेगा, साथ ही पार्टी का आयोजन भी करेंगे। आप दोस्तों के साथ कुछ बातें शेयर करेंगे। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर को पुरानी जमीन से काफी धनलाभ मिलने का योग बन रहा है। छात्र अगर किसी इंटरव्यू के लिये जा रहे हैं तो उसमे उन्हें सफलता मिलना तय है। आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। आपके कामकाज की गति बढे़गी।

मीन राशि
आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। उन परिस्थितियों में पड़ने से बचें जिनमें आप असुविधा महसूस करते हैं। अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें और बेकार की बातो में ना पड़ें। अगर आप किसी नये काम की शुरुआत कर रहे हैं तो पूरा दिन व्यस्त रहने वाले हैं। मेहनत से सकारात्मक परिणाम जरूर मिलेंगे। व्यापार में ठीक-ठाक मुनाफा होगा। घरेलू कार्यों को पूरा करने में पड़ोसियों का सहयोग मिलेगा।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking