News Addaa WhatsApp Group

18 सितम्बर का‌ राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 18, 2021  |  7:49 AM

736 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
18 सितम्बर का‌ राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

मेष राशि
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपका ध्यान आज पुराने कार्य को पूरा करने में लगा रहेगा। ऑफिस में किसी काम को लेकर अपने सीनियर्स से विचार-विमर्श करेंगे। इस राशि के छात्रों का दोस्तों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा। आज कुछ लोग आपके बातों से असहमत हो सकते हैं। इसलिए कोई भी कदम सोच समझ कर उठायें। रुके हुए सारे काम पूरे होंगे। आज आपको कर्ज से मुक्ती मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बनी रहेगी।

आज की हॉट खबर- प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी...

वृष राशि
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप जो भी काम शुरू करेंगे, उसे कम समय में ही पूरा कर लेंगे। आपकी कल्पना शक्ति आपके लक्ष्य प्राप्ति में सहायता करेगी। घर की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किया गया कार्य आपके लिये फायदेमंद रहेगा। लेन-देन के लिये आज का दिन अच्छा है। जीवनसाथी की उपलब्धियों की सराहना करने से आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी। स्टूडेंट्स को पढ़ाई-लिखाई में सफलता मिलेगी। जीवन में लोगों का सहयोग बना रहेगा। सब कुछ आपके मन मुताबिक होगा।

मिथुन राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। कामकाज से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। आज आपके सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। किसी समारोह में आपकी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आपके लिए बहुत खास साबित होगा। इस राशि के व्यापारियों को कारोबार बढ़ाने के लिये किसी दूसरे व्यक्ति से बेहतर सुझाव मिलेंगे। आज आपको दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा। आज आप अपने दिनचर्या में बदलाव करेंगे।

कर्क राशि
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आप परिवार वालों के साथ पिकनिक का प्लान बनायेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी विषय पर लंबी बातचीत होगी। दोस्तों के साथ मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे। आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जिससे आपको भविष्य में फायदा कराएगा। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं उन्हें विवाह का प्रस्ताव मिलेगा। लवमेटस भी आज अपने साथी के बारे में घर पर डिसकस करेंगे।

सिंह राशि
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। कारोबारियों को धन लाभ होगा। छात्रों के लिए आज का दिन बढ़िया है। करियर में कोई बड़ी सफलता हासिल होगी। अगर आप किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं, तो वह आज पूरा हो जाएगा। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा है। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा बेहतर होगी। किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। अपना काम छोड़कर दूसरों की मदद करने का आपके मन में भाव आयेगा।

कन्या राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज आपका मन किसी बात को लेकर उत्साहित रहेगा। कार्यक्षेत्र में अचानक काम का दबाव बढ़ सकता है। काम पूरा करने के लिये आज आपको थोड़ा और वक्त देना पड़ेगा। धैर्य से काम करें सब ठीक हो जायेगा। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं, आज उनकी शादी की चर्चा होगी। किसी कार्य में कुछ लोग आपकी मदद करने में आनाकानी कर सकते हैं। दिनभर की व्यस्तता के कारण आज आप थकान महसूस करेंगे। लेकिन शाम तक सब ठीक हो जायेगा।

तुला राशि
आज आपका दिन शानदार रहेगा। सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। आज आप चीज़ों को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करेंगे। आज पूरे दिन आपके चेहरे पर प्रसन्नता बनी रहेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा इससे रिशतों में मजबूती बनी रहेगी। संतान की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। कोई पुरानी बात आपको आज पता चल सकती है, जिससे आप अचंभित होंगे, लेकिन शाम को दोस्तों के साथ समय बिताकर सब ठीक हो जायेगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

वृश्चिक राशि
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपको अपनी मेहनत के बेहतर परिणाम मिलेंगे। पर्यटन से जुड़े लोगों को धन लाभ होने का योग है। आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। लवमेट के साथ रिश्ते मधुर होंगे। आप खुद को किसी रचनात्मक काम में लगायेंगे। आपका आर्थिक पक्ष काफी मजबूत रहेगा। आपके काम से अधिकारी वर्ग खुश होंगे। आपकी सलाह किसी जरूरतमंद के लिये कारगर साबित होगी। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। लम्बे समय से रुके कार्य पूरे होंगे।

धनु राशि
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। एकाग्रता से किया गया काम सफल होगा। लवमेट के लिये आज का दिन बढ़िया है। आपको अपने साथी से कोई उपहार भी मिलेगा। नौकरीपेशा वाले लोगों को अधिकारियों से मदद मिलेगी। आज आप कोई नया काम शुरू करने का मन बनायेंगे। जो भविष्य मे आपके लिए काफी फलदायी होगा। छोटे उद्योग वाले लोगों को आज बड़ा मुनाफा होगा। आज आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। पिता के कारोबार में बढ़ोतरी होगी।

मकर राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। पैसों के मामले में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें नहीं तो नुकसान हो सकता है। किसी को उधार देने से पहले सोच-विचार करना ज्यादा बेहतर रहेगा। रुके हुये काम आज पूरे हो जायेंगे। आज आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखना होगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी चाहिए। आज आप नये कार्यों की शुरुआत करने की रूप रेखा बनायेंगे। आज आप खर्चो पर नियंत्रण करने की कोशिश करेंगे। आज आपको अपनी आदतों में कुछ बदलाव करने की जरूरत है।

कुंभ राशि
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। पहले से चली आ रही समस्याओं का आज समाधान निकलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप सबकी नजरों में अच्छे बने रहेंगे। परिवार में धार्मिक अनुष्ठान की योजना बनायेंगे। आज आप रिश्तों के मामले में भाग्यशाली रहेंगे। आपके व्यवहार में कुछ अच्छे बदलाव होंगे। आपको दूसरों की मदद करने का मौका मिलेगा, जिससे आपको भी फायदा होगा। करोबार में आ रही सारी परेशानियां आज दूर होंगी। आज माता की सेहत में सुधार आयेगा।

मीन राशि
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। कारोबार को बढ़ाने के लिये आपको नये अवसर मिलेंगे। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। जीवनसाथी के साथ डिनर करने पर रिश्तों में पॉजिटिविटी आयेगी। कामकाज में बढ़ोतरी होगी। आज किसी अनजान व्यक्ति से अच्छी सलाह मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में आज छात्रों को कड़ी मेहनत करने की जरुरत है। माता आज आपके मन पसंद का खाना बनायेंगी। जिससे आपको बहुत खुशी महसूस होगी।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking