News Addaa WhatsApp Group Join करें

20 सितंबर का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 20, 2022  |  7:18 AM

624 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
20 सितंबर का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ!

मेष-शुभ कार्यों में खर्च होगा। मानसिक परेशानी हो सकती है। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति ठीक-ठाक है। व्‍यापार आपका सही चलेगा। मन-मस्तिष्‍क की स्थिति सही रहेगी। कुल मिलाकर खर्च की अधिकता को ध्‍यान में रखें। पीली वस्‍तु पास रखें।

आपके लिए और..- केशव कुमार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: देर रात तबादलों से...

वृषभ-आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी हो सकती है। कहीं रुपए-पैसे फंसे हैं तो कोशिश करिए निकल जाएंगे। आय के कुछ नए मार्ग भी बन सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापार बहुत अच्‍छा है। हरी वस्‍तु पास रखें। पीली वस्‍तु का दान करें।

मिथुन-स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से अति शुभ समय है। पैतृक सम्‍पत्ति में इजाफा होगा। उच्‍चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। शुभ समय है। हरी वस्‍तु पास रखें। पीली वस्‍तु का दान करें।

कर्क-भाग्‍य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। प्रेम में नयापन आएगा। व्‍यापारिक दृष्ट‍िकोण से शुभ समय होगा। एक सुखद समय कहा जाएगा इसको। भगवान विष्‍णु की अराधना करते रहें।

सिंह-परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट लग सकती है। वाहन तेज न चलाएं। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम-संतान मध्‍यम है। व्‍यापार करीब-करीब सही चलेगा। पीली वस्‍तु पास रखें। बजरंग बाण का पाठ करें।

कन्‍या-जीवनसाथी से चली आ रही परेशानी दूर होगी। शुभता में वृद्धि होगी। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्‍यम लेकिन अच्‍छी है। व्‍यापार सही दिख रहा है। शादी तय हो सकती है।

तुला-शत्रु परास्‍त होंगे। शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम बना रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति लगभग ठीक है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी शुभ समय कहा जाएगा। भगवान विष्‍णु की अराधना करते रहें।

वृश्चिक-भावनात्‍मक सम्‍बन्‍धों में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है लेकिन मानसिक रूप से थोड़ा परेशान हो सकते हैं। प्रेम-संतान मध्‍यम, व्‍यापार सही चलता रहेगा। पीली वस्‍तु पास रखें। बजरंग बाण का पाठ करें।

धनु-भौतिक सुख संपदा में वृद्ध‍ि होगी। मां का स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर होगा। आपका स्‍वास्‍थ्‍य थोड़ा अभी मध्‍यम है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी सही चलता रहेगा। लाल वस्‍तु पास रखें।

मकर-रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। अपनों का साथ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम, संतान, व्‍यापार बहुत अच्‍छा है। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ-निवेश करने से बचें। वाणी पर नियंत्रण रखें अन्‍यथा कुटुम्‍बीजनों से थोड़ी मानसिक परेशानी बढ़ सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, संतान मध्‍यम है। व्‍यापार करीब-करीब ठीक रहेगा। गणेश जी की अराधना करते रहें।

मीन-शुभता के प्रतीक बने रहेंगे। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। संतान आज्ञा का पालन करेगी। प्रेम की स्थिति बड़ी अपनापन वाली होगी। शुभ समय कहा जाएगा। व्‍यापारिक सफलता मिलेगी। भगवान शिव की अराधना और जलाभिषेक करें, शुभ होगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 
मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर के खागी बाबा के कुटी पर भगवती मानव सेवा…

कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking