News Addaa WhatsApp Group Join करें

22 सितंबर का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 22, 2022  |  7:26 AM

616 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
22 सितंबर का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ!

मेष-कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। हालांकि भौतिक सुख-सुविधा में वृद्ध‍ि होगी। घरेलू सुख के सामान में वृद्ध‍ि होगी लेकिन फिर भी घरेलू सुख बाधित रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम, प्रेम और संतान की स्थिति भी मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभता बढ़ रही है। भगवान भोलेनाथ की अराधना करते रहें।

आपके लिए और..- केशव कुमार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: देर रात तबादलों से...

वृषभ-व्‍यापारिक हल निकलेगा। नए व्‍यापार की शुरुआत हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति भी मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सुखद स्थिति की ओर बढ़ रहे हैं। हरी वस्‍तु पास रखें।

मिथुन-धन का आवक बढ़ेगा लेकिन निवेश करने से बचें। स्‍वास्‍थ्‍य आपका नरम-गरम रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी रहेगी। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभता वाला समय होगा। भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करें।

कर्क-आपका कद बढ़ रहा है। चाहे वो सामाजिक, आर्थिक हो या सामाजिक। जैसी जरूरत है वैसी उपलब्‍धता है। शुभता बढ़ रही है। आकर्षण के केंद्र बन रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम, संतान, व्‍यापार सब अद्भुत दिख रहा है। लाल वस्‍तु पास रखें।

सिंह-मन अकारण भयभीत रहेगा। चिंतित बने रहेंगे। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। बच्‍चों की सेहत, प्रेम की स्थिति को लेकर मन परेशान रहेगा। व्‍यापार ठीक चलता रहेगा। लाल वस्‍तु पास रखें।

कन्‍या-आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी होगी। कुछ अच्‍छे समाचार की प्राप्ति भी होगी। फिर भी मन, स्‍वास्‍थ्‍य थोड़ा परेशान रहेगा। प्रेम-संतान मध्‍यम है। व्‍यापार सही चलता रहेगा। सूर्यदेव को जल अर्पित करते रहें।

तुला-शासन-सत्‍ता पक्ष का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्‍यापारिक लाभ भी होगा। उच्‍चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा, प्रेम-संतान मध्‍यम, व्‍यापार बहुत अच्‍छा है। भगवान भोलेनाथ की अराधना करते रहें।

वृश्चिक-भाग्‍यवश कुछ काम बनेगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। यात्रा में लाभ होगा। उच्‍चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा, प्रेम-संतान मध्‍यम, व्‍यापार बहुत अच्‍छा है। लाल वस्‍तु पास रखें।

धनु-स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। प्रेम-संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी लगभग ठीक रहेगा। भगवान भोलेनाथ की अराधना करें। लाल वस्‍तु पास रखें।

मकर-जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। उच्‍चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्‍छी होगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। एक सुखद समय दिख रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार बहुत अच्‍छा है। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ-शत्रु परास्‍त होंगे। स्‍वयं नतमस्‍तक होंगे। नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे लेकिन उनकी एक नहीं चल पाएगी। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम, प्रेम-संतान की स्थिति मध्‍यम, व्‍यापार बहुत अच्‍छा है। हरी वस्‍तु पास रखें।

मीन-पढ़ने-लिखने के लिए उचित समय है। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। बच्‍चों की स्थिति मध्‍यम रहेगी लेकिन मन कुछ चिंति‍त बना रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम-संतान मध्‍यम, व्‍यापार लगभग ठीक रहेगा। लाल वस्‍तु पास रखें।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 
मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर के खागी बाबा के कुटी पर भगवती मानव सेवा…

कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking