News Addaa WhatsApp Group Join करें

22 सितंबर का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन News Adda के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 22, 2023  |  7:56 AM

32 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
22 सितंबर का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन News Adda के साथ!

मेष राशि: मेष राशि के जातकों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा. आज के दिन अपने गुस्से पर काबू रखें, बात बिगड़ सकती है. छात्रों के लिए दिन सही रहेगा. सेहत का ध्यान रखें. पत्नी के साथ झगड़ा हो सकता है. आज शाम को कहीं से पैसा मिल सकता है.

आपके लिए और..- शोर पर चला कानून का डंडा : एसपी केशव कुमार...

वृष राशि: इन जातकों के लिए मध्यम रहेगा. इस राशि के लोग आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे. बिजनेस ठीक रहेगा, काम में धन लाभ हो सकता है. छात्रों को शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे. नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं. कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है. नौकरी ठीक ठाक है.

मिथुन राशि: मिुथन राशि के जातकों के लिए दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा. नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं. काम का बोझ ज्यादा रहेगा जिससे शाम को थकान होगी. कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है. आज अपनी मां सेहत का ध्यान रखें. कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है.

कर्क राशि: इन जातकों के लिए शानदार रहेगा. बिजनेस बढ़िया चलेगा. लव लाइफ में उतार चढ़ाव आएगा, समझदारी से काम लें. परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं. छात्रों के लिए मेहनत करने का दिन हैं. आज खर्च बढ़ेंगे. गाड़ी खरीदने का योग बन रहा है.

सिंह राशि: सिंह राशि के लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा. आज मानसिक शान्ति रहेगी. नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं. आज शाम को किसी रिश्तेदार का घऱ में आना हो सकता है. अपने खान पान पर ध्यान दें, तबीयत बिगड़ सकती है. ऑफिस वालों का दिन बढ़िया गुजरेगा.

कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों के लिए दिन सही रहेगा. बिजनेस ठीक ठाक चलेगा. काम के सिलसिले में बाहर जा सकते हैं. आज बातचीत में सन्तुलित रहें. शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा. परिवार के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं. प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी.

तुला राशि: तुला राशिवालों के लिए आज का दिन तनाव भरा रह सकता है. काम धंधा मध्यम चलेगा. आज शाम को किसी बात को लेकर आज मन परेशान रहेगा. आज अपनी सेहत का ध्यान रखें. घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे.किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं.

वृश्चिक राशि: इन जातकों के लिए दिन सही रहेगा. आज छात्रों का कार्यों में मन लगेगा. शाम को सैर सपाटा पर जाने को मिल सकता है. बिजनेस में उतार चढ़ाव रहेगा. आज कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. नौकरी में तरक्की हो सकती हैं. शाम को कहीं घूमने जा सकते हैं. नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं.

धनु राशि: धनु राशि के लोगों के लिए दिन मध्यम दिखाई दे रहा है. आज शाम को कुछ शुभ समाचार सुनने को मिलेगा. आज गुस्से पर काबू रखें. परिवार में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है. छात्रों को शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी. काम के सिलसिले में बाहर जा सकते हैं. किसी दोस्त के सहयोग से आय के साधन बन सकते हैं. नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है.

मकर राशि: इन जातकों के लिए दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा. काम का बोझ परेशान करेगा. सन्तान सुख में वृद्धि होगी. शाम को किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी. बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है. आज धन लाभ हो सकता है. शाम को आलस रहेगा. किसी धार्मिक कार्य में शामिल हो सकते हैं.

कुंभ राशि: कुंभ राशि के लोगों के लिए दिन मध्यम रहेगा. नौकरी भी ठीक ठाक रहेगी. ऑफिस में दिन ठीक गुजरेगा. पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं. आज क्रोध के अतिरेक से बचें. पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा. पैसे की तंगी हो सकती है. किसी को पैसा उधार न दें.

मीन राशि: इन राशि के लोगों के लिए दिन मिला जुला रहेगा. आज कामकाज सामान्य रहेगा. आज के दिन बातचीत में संयत रहें. नौकरी में अफसर से सद्भाव बनाकर रखें. आज दोस्तों के साथ बाहर जा सकते हैं.पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा. सेहत का ध्यान रखें.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 
मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर के खागी बाबा के कुटी पर भगवती मानव सेवा…

कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking