News Addaa WhatsApp Group Join करें

24 सितंबर का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन News Adda के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 24, 2023  |  8:07 AM

57 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
24 सितंबर का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन News Adda के साथ! WhatsApp
Responsive image

मेष राशि: मेष राशि के लिए दिन बढ़िया रहेगा. घर में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है. आज का काम कल पर न टालें. शाम को परिवार के साथ बाहर जा सकते हैं. बिजनेस में आज नुकसान होने की पूरी संभावना है. सेहत का ध्यान रखें.

आपके लिए और..- रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग

वृष राशि: इन जातकों के लिए दिन मिला जुला रहेगा. बिजनेस मध्यम रहेगा. किसी नए वाहन, मकान, दुकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं. पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है. आप किसी से कोई भी बात बहुत ही सोच विचार कर कहे. छात्रों के लिए दिन ठीक है, मेहनत करें.

मिथुन राशि: मिथुन राशि के लिए दिन शानदार रहेगा. अटके काम आज पूरे हो सकते हैं. परिवार में आपका पॉजिटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा. लव लाइफ ठीक रहेगी. विवाहितों को संतान सुख की प्राप्ति होगी. शाम को पुराने दोस्तों के साथ मुलाकात हो सकती है.

कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों के लिए दिन मध्यम रहेगा. आज आपका दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा. समाज में सम्मान बढ़ेगा. जीवनसाथी से खुशखबरी मिलने से पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा. आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है. कोई खास दोस्त आज आपसे आर्थिक मदद के लिए कहेगा.

सिंह राशि: सिंह राशि के लिए दिन ठीक रहेगा. आज आपका आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. इस राशि की महिलाओं को आज कोई खास सफलता मिलेगी. आपसी विश्वास के सहारे पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आयेगी. करियर के लिए आज का दिन मील का पत्थर साबित होगा.

कन्या राशि: कन्या राशि के लोगों के लिए दिन मध्यम है. छात्रों के लिए दिन सही रहेगा. अपने दिनचर्या में बदलाव करेंगे. इस राशि के मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा. कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है.

तुला राशि: तुला राशि के जातकों के लिए दिन शानदार रहेगा. आज खर्चे ज्यादा हो सकते हैं. परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है. घरवालों के साथ बेहतर तालमेल बनाने में सफल होंगे. नौकरी पेशा वाले लोगों को पदोन्नति होने के योग हैं. आज कला और साहित्य के क्षेत्र में रुझान रहेगा.

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन मध्यम रहेगा. छात्रों के लिए दिन ठीक है, मेहनत करें. परिवार के साथ समय गुजारें. पारिवारिक विषयों में आपकी रुचि बढ़ेगी. खर्चे हो सकते हैं, सोच समझ कर चलें. आप किसी काम में एक बजट बनाकर चले. संतान की तरफ से अच्छा सुनने को मिल सकता है.

धनु राशि:धनु राशि के लिए दिन मिला जुला रहेगा. किसी से आज बहस न करें, बात बढ़ सकती है. बिजनेस मध्यम व्यावसायिक गलतियों को आपको करने से बचना होगा. आज करिबियों का साथ मिलेगा. किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी जो अच्छी रहेगी. खानपान का ध्यान रखें.

मकर राशि: इन जातकों के लिए दिन बेहतर रहेगा. कामकाज ठीक चलेगा. आज आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा. ऑफिस में काम ज्यादा रहेगा, जिससे शाम को थकान होगी. आपके रुके हुए काम घरवालों की मदद से पूरे होंगे. विद्यार्थियों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा. गाड़ी चलाते समय सावधान रहें.

कुंभ राशि: कुंभ राशि के लिए दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा. छात्रों के लिए दिन ठीक रहेगा. परिवार में शांति का माहौल रहेगा. छात्रों को करियर से संबंधित नए अवसर प्राप्त होंगे. पैसों के सिलसिले में थोड़ा सोच समझ कर फैसला लेना बेहतर होगा. अटके पैसे मिल सकते हैं.

मीन राशि: मीन राशि के लिए दिन सही रहेगा. आज सेहत नरम रहेगी, इसलिए ध्यान रखें. छात्रों को बेहतर परिणाम हासिल होंगे. समाज में अच्छा सम्मान मिलेगा. आप पूरे दिन खुद को ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे. दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी. कहीं पर निवेश कर सकते हैं.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ
नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। शारदीय महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ”न्यास” के अध्यक्ष’ ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय ने…

मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 
मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर के खागी बाबा के कुटी पर भगवती मानव सेवा…

कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking