News Addaa WhatsApp Group

25 सितंबर का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 25, 2022  |  8:04 AM

548 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
25 सितंबर का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ!

मेष-जीवनसाथी के साथ और उनके स्‍वास्‍थ्‍य दोनों पर ध्‍यान देने की जरूरत है। आपका स्‍वयं भी स्‍वास्‍थ्‍य बहुत अच्‍छा नहीं दिख रहा है। प्रेम और संतान भी मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से धीरे-धीरे चलते रहेंगे। सूर्यदेव को जल दें और ताम्रपात्र साथ रखें। शुभ होने की गुंजाइश हो सकती है।

आज की हॉट खबर- डस्टबीन के पास मिला 12 लाख का पर्स, जीआरपी की...

वृषभ-कई तरह से मानसिक बेचैनी बनी रहेगी। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान देने की जरूरत है। विद्यार्थी असमंजस की स्थिति में रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम, संतान मध्‍यम है। व्‍यापार लगभग ठीक चलेगा। हरी वस्‍तु पास रखें।

मिथुन-घरेलू सुख बाधित है। गृहकलह की स्थिति बहुत जबरदस्‍त बनी हुई है। प्रेम और संतान भी मध्‍यम हो चुका है। एक मध्‍यम समय का सामना करना पड़ेगा आपको। मां काली की अराधना करें। हरी वस्‍तु पास रखें।

कर्क-व्‍यवसायिक स्थिति ठीक है लेकिन कई तरह के विकल्‍प आपको मिलेंगे। चुनना मुश्किल होगा लेकिन चुन ले जाएंगे। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम, संतान, व्‍यापार उत्‍तम दिख रहा है। लाल वस्‍तु पास रखें।

सिंह-कुटुम्बीजनों में भीड़ मची है। वाणी अनियंत्रित न होने पाए ध्‍यान रखें। कई तरह के लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं जिससे थोड़े विचलित रहेंगे आप। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम, संतान मध्‍यम है। व्‍यापार भी लगभग ठीक है। निवेश न करें। पीली वस्‍तु पास रखें।

कन्‍या-इस समय अंदर से हिले हुए हैं। बहुत सारे भाव मन में आ रहे हैं। भावावेश में आकर कोई गलत निर्णय न ले लीजिएगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार मध्‍यम, जीवन मध्‍यम चल रहा है। हरी वस्‍तु पास रखें।

तुला-खर्च मानसिक स्थिति को खराब कर देगा। साझेदारी में समस्‍या हो सकती है। नेत्रपीड़ा, सिरदर्द के शिकार हो सकते हैं। संतान, प्रेम, व्‍यापार सब मध्‍यम है। मां काली की अराधना करें। सूर्यदेव को जल दें।

वृश्चिक-आय के कई नए मार्ग बन गए हैं। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक है। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी मध्‍यम है लेकिन व्‍यापारिक दृष्टिकोण से बहुत सारे विकल्‍प मिल रहे हैं। भगवान भोलेनाथ की अराधना करते रहें। उनका जलाभिषेक करें। अच्‍छा होगा।

धनु-स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार में बहत प्‍लस माइनस बने हुए हैं। स्थिर होने दीजिए। किसी नए व्‍यापार की शुरुआत न करें। हरी वस्‍तु पास रखें।

मकर-कई तरह की यात्राओं के संकेत बन रहे हैं। मन बहुत सारे देवी-देवताओं में लगेगा। प्रेम और संतान मध्‍यम है। व्‍यापार भी थोड़ा मध्‍यम रहेगा लेकिन पहले से बेहतर स्थिति दिख रही है। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ-अष्‍टम भाव में ग्रहों की जमावड़ा है। बहुत बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार सब बढ़िया दिख रहा है। भगवान गणेश की शरण में बने रहें। दूर्वा घास अर्पित करें। अराधना करते रहें शुभ होगा।

मीन-शादी ब्‍याह तय करने की कोशिश में हैं तो अभी बहुत अच्‍छे विकल्‍प नहीं मिलेंगे। व्‍यवसायिक स्थिति में भी थोड़ा कन्‍फ्यूज हो रहे हैं क्‍योंकि विकल्‍प बहुत हैं लेकिन बहुत सही विकल्‍प नहीं हैं। थोड़ा रुककर निर्णय लीजिएगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार सब मध्‍यम दिख रहा है। हरी वस्‍तु का दान करें। भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करें। अच्‍छा होगा।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking