News Addaa WhatsApp Group Join करें

25 सितंबर का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन News Adda के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 25, 2023  |  7:30 AM

92 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
25 सितंबर का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन News Adda के साथ!

मेष- प्रबंधकीय कार्या को तेजी से करने का प्रयास रखेंगे. बड़ों के सहयोग से सभी क्षेत्रो में बेहतर प्रदर्शन करेंगे. उत्साह से आगे बढ़ते रहेंगे. अवसरों को भुनाएंगे. आर्थिक लक्ष्यों को साधने में सफल होंगे. इच्छित उपलब्धियों को प्राप्त करेंगे. प्रतिभा संवार पाएगी. लक्ष्यों को पूरा करेंगे. योग्यता प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप रहेगा. करियर कारोबार के मामले सधेंगे. पेशेवर गतिविधियों से जुड़ेंगे. साझा संबंधों में सुधार होगा. भावनाओं पर अंकुश बढ़ाएंगे. धैर्य धर्म बनाए रखेंगे.

आपके लिए और..- शोर पर चला कानून का डंडा : एसपी केशव कुमार...

वृष- भाग्य पक्ष संवार पर बना रहेगा. विविध मामलों में तेजी बनाए रखेंगे. मान प्रतिष्ठा को बल मिलेगा. लोगों को जोड़ने में सफल होंगे. सबके साथ भव्यता से रहेंगे. धार्मिक कार्यों में मनोयोग से भाग लेंगे. उत्सव आनंद बना रहेगा. मित्रों और सहकर्मियों का साथ पाएंगे. वरिष्ठों से भेंट होगी. प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी. लेनदेन में सहजता बढ़ाएंगे. यात्रा की संभावना बढ़ेगी. सक्रिय रहें. लक्ष्य तेजी से पूरे होंगे. इच्छित कार्य बनेंगे. व्यक्तिगत मामले गति लेंगे. अध्यात्म में रुचि बढे़गी.

मिथुन- आवश्यक कार्यों में जल्दबाजी न दिखाएं. सभी से सामंजस्य बनाए रखने का प्रयास करें. परिजनों संग स्नेह आनंदमय समय बिताएंगे. लक्ष्यगत तैयारी बढ़ाएंगे. तर्क विवाद और अनिर्णय की स्थिति से बचें. सजगता से कार्य सधेंगे. नीति धर्म का पालन करें. निजी विषय पक्ष में रहेंगे. परंपराओं को निभाएंगे. खानपान और सेंहत देखें. स्वास्थ्य संकेतों के प्रति सजगता बनाए रहें. भावुकता में न आएं. चर्चा संवाद में विनम्र रहें. व्यवस्था पर भरोसा रखें. कार्यों में निरंतरता दिखाएं.

कर्क- साझा प्रयासों में अधिक सकारात्मक बनी रहेगी. निजी संबंध बेहतर बनाए रखेंगे. भव्यता और सभ्यता पर बल देंगे. परिवार में सुख सुविधाएं बढ़़ेगी. अपनों के साथ कामकाजी मामलों में उत्साह रखेंगे. भूमि भवन के मामले गति लेंगे. स्थायित्व को बल मिलेगा. सक्रियता बनी रहेगी. बड़प्पन से काम लेंगे. दाम्पत्य में मधुरता बढ़ेगी. नेतृत्व बेहतर बना रहेगा. प्रबंधन पैतृक पक्ष से लाभ मिलेगा. सक्रियता और साहस रखेंगे. सहकारिता और समन्वय बल पाएगा. बड़प्पन रखेंगे.

सिंह- आवश्यक कार्यों में ढिलाई व लापरवाही न रखें. परिश्रम से परिणाम प्रभावी बनाएंगे. बजट के अनुरूप खर्च बनाए रखेंगे. संतुलित ढंग से बात रखेंगे. वातावरण अनुकूल होगा. उद्योग व्यापार के प्रयास संवरेंगे. महत्वपूर्ण मामलों में धैर्य दिखाएंगे. पेशेवरों का समर्थन रहेगा. नौकरीपेशा अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन करेंगे. व्यवस्थाओं को महत्व देंगे. जोखिम लेने से बचें. लेनदेन में सतर्क रहें. स्वयं पर ध्यान दें. स्वास्थ्य के प्रति सजगता बढ़ाएंगे. सहकर्मियों का सहयोग बना रहेगा.

कन्या- सकारात्मक बदलावों से उत्साहित रहेंगे. सहकर्मियों और मित्रों के साथ भ्रमण मनोरंजन के मौके बनेंगे. व्यक्तिगत प्रयासों में आगे रहेंगे. परिजनों में परस्पर विश्वास बढ़ेगा. चहुंओर आनंद का वातावरण रहेगा. भ्रमण मनोरंजन के अवसर बढ़ेंगे. सबका भरोसा जीतेंगे. वचन निभाएंगे. लेनदेन में सतर्कता रखेंगे. निजी मामलों में शुभता बढ़ेगी. नीति नियम निरंतरता रखेंगे. ल़़़़क्ष्यों पर फोकस रहेगा. परीक्षा प्रतिस्पर्धा में बेहतर करेंगे. चर्चा संवाद में आगे रहेंगे. तेजी बनाए रखेंगे.

तुला- व्यक्तिगत कार्यों को गति देंगे. पारिवारिक संबंध संवारने पर जोर होगा. अपनों के साथ समय बीतेगा. निजी विषयों में सक्रियता दिखाएंगे. प्रबंध कार्यों पर फोकस रहेगा. योजनाओं को गति मिलेगी. व्यक्तिगत विषयों रुचि रहेगी. करीबियों की सुनेंगे. रिश्तों में ऊर्जा रहेगी. प्रस्तावों को समर्थन मिलेगा. सहजता से आगे बढ़ते रहेंगे. आय बढ़त पर रहेगी. बहस से बचें. शिक्षा संस्कार पर बल देंगे. संबंध बेहतर बनाए रखेंगे. अपनों को समय देंगे. सुख सुविधाओं पर जोर बनाए रखेंगे.

वृश्चिक- साहस पराक्रम से प्रभाव बढ़ाने में सफल होंगे. सामाजिक संपर्क का दायरा बड़ा होगा. उत्सव आयोजन में बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे. महत्वपूर्ण बात साझा करेंगे. शुभ सूचनाओं से उत्साहित रहेंगे. नए लोगों से मेलजोल में सहज रहेंगे. जिम्मेदारियां निभाएंगे. बंधुत्व बोध बढ़ेगा. सहोदरों से करीबी बढ़ेगी. रक्त संबंधियों का सहयोग रहेगा. समझ और साहस से काम लें. संवाद पर जोर रहेगा. विवेक विनम्रता से आगे बढ़ेंगे. धैर्य धर्म अपनाएंगे. व्यस्तता बढेगी. बड़ों की सुनेंगे.

धनु- घर परिवार में सुख सौख्य और हितकारी परिणाम बढ़ेंगे. खानपान व भव्यता पर जोर बनाए रखेंगे. स्वजनों से भेंट की संभवना रहेगी. शुभ सूचनाओं की प्राप्ति होगी. घर में धनधान्य बढ़त पर बना रहेगा. व्यक्तिगत मामले गति लेंगे. इच्छित सफलता पाएंगे. पारिवारिक मामलों में रुचि बढ़ाएंगे. आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे. रक्त संबंध संवरेंगे. सकियता और साहस रखेंगे. सबको साथ लेकर चलेंगे. मेहमानों का आगमन होगा. परंपरागत कार्यों को आगे बढ़ाएंगे. आयोजनों से जुड़ेंगे.

मकर- व्रत संकल्प पूरे करेंगे. नवीन कार्यों में रुचि बनाए रखेंगे. संपर्क संवाद संवार पाएगा. श्रेष्ठ कार्यों में गति आएगी. उत्सव आयोजन में शामिल होंगे. भव्यता और कलात्मकता को बल मिलेगा. रचनात्मक कार्यों से जुड़ेंगे. आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा. सभ्यता संस्कार बढ़ेंगे. विविध प्रयासों को गति देंगे. योजनाएं आगे बढ़ेंगी. इच्छित वस्तु की प्राप्ति होगी. साहस पराक्रम से आगे बढ़ेंगे. विभिन्न कार्यों को आगे बढ़ाएंगे. रचनात्मक कार्यों से जुड़ेंगे. महत्वपूर्ण विषय गति लेंगे.

कुंभ- महत्वपूर्ण विषयों में स्मार्ट डिले की नीति अपनाएं. व्यवस्था पर जोर बनाए रखें. खर्च एवं निवेश बढ़ा हुआ रह सकता है. रिश्तों पर ध्यान देंगे. दूर देश के मामलों में रुचि रहेगी. श्रेष्ठजनों से भेंट होगी. कामकाजी अवसर बने रहेंगे. योजनाओं को गति मिलेगी. दिखावे में न आएं. लेनदेन में नियंत्रण बनाए रखेंगे. करीबियों का भरोसा जीतेंगे. बड़ी सोच से काम लें. रुटीन रखें. संबंधों को निभाने का प्रयास रखेंगे. अपनों के लिए अधिकाधिक करने का भाव रखेंगे. विनम्रता बनाए रहें.

मीन- चहुंओर श्रेष्ठ प्रदर्शन बनाएं रहेंगे. कार्य व्यापार सहजता से आगे बढ़ाएंगे. बहुमुखी प्रदर्शन बना रहेगा. साझा लाभ की संभावना रहेगी. विस्तार के अवसर बढ़ेंगे. आय के स्त्रोत बढ़ेंगे. कामकाजी सहजता रहेगी. लक्ष्य पर फोकस बढ़ाएंगे. रुके हुए मामलों में गति बनाएंगे. नवीन विषयों में गति आएगी. सहजता से कार्य पूरे करेंगे. पेशेवर प्रयासों को आगे बढ़ाएंगे. रिश्तों में नई ऊर्जा का संचार होगा. करियर व्यापार में सक्रियता रखेंगे. महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे. आत्मविश्वास बल पाएगा.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 
मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर के खागी बाबा के कुटी पर भगवती मानव सेवा…

कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking