कुशीनगर। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपित आखिरकार अहिरौली बाजार पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल, चार एंड्रॉइड मोबाइल फोन, 1,960 रुपये नकद और एक चाकू बरामद किया है। इस कार्रवाई से चोरी की घटनाओं में संलिप्त आरोपितों के खिलाफ पुलिस की सक्रियता सामने आई है।
बताते चले कि 26 अक्टूबर 2026 को अहिरौली बाजार थाना पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 223/2026 से संबंधित चोरी की घटना का खुलासा किया। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी से संबंधित सामान बरामद किया।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अभिषेक चौहान पुत्र अखिलेश चौहान तथा आकाश उपाध्याय उर्फ प्रिन्स पुत्र स्वर्गीय पवन उपाध्याय के रूप में हुई है। दोनों ग्राम नथुआ, थाना पिपराइच, जनपद गोरखपुर के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल, चार एंड्रॉइड मोबाइल फोन, 1,960 रुपये नकद और एक चाकू बरामद हुआ है। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(ए) के तहत दर्ज मुकदमे में धारा 307, 317(2) और 317(5) की बढ़ोतरी की गई है।
इस कार्रवाई में अहिरौली बाजार के थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक राकेश गौड़, कांस्टेबल विशाल कुमार यादव, कांस्टेबल निखिल और कांस्टेबल अनिल यादव शामिल रहे। पुलिस मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
कुशीनगर। तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पर गोमती नगर एक्सप्रेस में सवार होने पहुंचे युवक…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…
चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…