News Addaa WhatsApp Group

26 सितंबर का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 26, 2022  |  7:25 AM

499 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
26 सितंबर का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ!

मेष-शत्रु परास्‍त होंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा लेकिन थोड़ा रोगग्रस्‍त होने के संकेत दिख रहे हैं। डिस्‍टर्ब रहेंगे। प्रेम और संतान से थोड़ी दूरी रहेगी। व्‍यापार ठीक चलता रहेगा। सूर्यदेव को जल अर्पित करते रहें।

आज की हॉट खबर- डस्टबीन के पास मिला 12 लाख का पर्स, जीआरपी की...

वृषभ-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। असमंजस की स्थिति बनी रहेगी। भावुक मन से लिया गया निर्णय नुकसानदेह हो सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापार लगभग ठीक रहेगा। संतान की सेहत पर ध्‍यान दें। हरी वस्‍तु पास रखें।

मिथुन-घरेलू चीजों को बहुत शांत चित्‍त से निपटाएं। घरेलू सुख बाधित है। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में खलल पड़ सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापार भी मध्‍यम है। मां काली की शरण में बने रहें। उनकी अराधना करते रहें और हरी वस्‍तु पास रखें।

कर्क-पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। व्‍यवसायिक कंफ्यूजन बना रहेगा। फिर भी आप तरक्‍की कर रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार ठीक है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम, व्‍यापार सही चलता रहेगा। लाल वस्‍तु पास रखें।

सिंह-कुटुम्‍बीजनों को लेकर थोड़ी परेशानी बनी रहेगी। बहुत सारे विकल्‍प हैं धन आने के लेकिन यदि आपने निवेश किया तो धनहानि की आशंका है। प्रेम की स्थिति मध्‍यम, संतान की स्थिति मध्‍यम, स्‍वास्‍थ्‍य करीब-करीब ठीक है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही चलते रहेंगे। हरी वस्‍तु का दान करें।

कन्‍या-कई तरह की ऊर्जा इस समय आपके साथ काम कर रही है। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम, प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप कुशलतापूर्वक आगे बढ़ते रहें। भगवान गणेश की अराधना करते रहें।

तुला-मानसिक दबाव बहुत रहेगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। शासन-सत्‍ता पक्ष से भी आप थोड़ा परेशान रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार मध्‍यम दिख रहा है। बहुत बचाकर पार करें। सूर्यदेव को जल अर्पित करते रहें।

वृश्चिक-आर्थिक मामले इस समय बहुत अच्‍छे रहेंगे। प्रेम और संतान मध्‍यम है। व्‍यापार बहुत अच्‍छा रहेगा। फिर भी मन थोड़ा परेशान रहेगा। सूर्यदेव को जल देते रहें।

धनु-कोर्ट-कचहरी में विजय की संभावना है लेकिन परेशानी हो सकती है। पिता के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। राजनीतिक गलियारों में बहुत सारे विकल्‍प रहेंगे लेकिन फिर भी थोड़ी स्‍पष्‍टता कम रहेगी। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम-व्‍यापार-संतान सब ठीक है। सूर्यदेव को जल अर्पित करते रहें। तांबे की कोई वस्‍तु पास रखें।

मकर-भाग्‍य इस समय बहुत स्‍पष्‍ट नहीं रहेगा। यात्रा के बहुत सारे अवसर बनेंगे। देवी-देवताओं थोड़ा उलझे रहेंगे। कंफ्यूजन रहेगा थोड़ा जीवन में। रुका हुआ काम चलने लगेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और संतान मध्‍यम है। व्‍यापार लगभग ठीक है। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ-परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। कुछ भी फेवर में नहीं है इस समय। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, संतान, व्‍यापार थोड़े दिनों के बाद फिर ठीक हो जाएंगे। हरी वस्‍तु पास रखें।

मीन-जीवनसाथी के साथ और स्‍वास्थ्‍य दोनों पर ध्‍यान दें। प्रेम-संतान मध्‍यम है। व्‍यापार भी मध्‍यम कहा जाएगा। एक-दो दिन में स्थिति थोड़ी बेहतर होने लगेगी। भगवान शिव का जलाभिषेक करें। उनकी अराधना करते रहें। शुभ होगा।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking