News Addaa WhatsApp Group Join करें

28 सितंबर का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन News Adda के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 28, 2023  |  7:31 AM

54 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
28 सितंबर का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन News Adda के साथ! WhatsApp
Responsive image

मेष राशि: मेष राशि के लोगों के लिए दिन बढ़िया रहेगा. व्यापार ठीक ठाक चलेगा. नया काम शुरू कर सकते हैं. छात्रों के लिए मेहनत का दिन है. आज किसी पर गुस्सा नहीं करें, बात बढ़ सकती है. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. समाज में आपका मान सम्मान और प्रतिष्ठा बनी रहेगी. सेहत का ख्याल रखें और बाहर का तला भुना नहीं खाएं.

आपके लिए और..- तमकुही रोड रेलवे स्टेशन गोलीकांड: दो और नामजद आरोपी गिरफ्तार,...

वृषभ राशि: इन जातकों के लिए दिन परेशानी वाला रहेगा. काम में बहुत मेहनत करनी होगी. ऑफिस में दिन ठीक रहेगा. आज आपको आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ सकता है. आज खर्चे भी ज्यादा होंगे. लव लाइफ में तनाव हो सकता है.
जीवनसाथी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. पुराने मित्रों से मुलाकात होगी.

मिथुन राशि: मिथुन राशि के लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा. आय कमाने के साधन प्राप्त हो सकते हैं. संतान की ओर से आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है. कुंवारे लोगों को विवाह के लिए नए प्रस्ताव आ सकते हैं, जिनसे घर में खुशी की लहर रहेगी. भाई बहनों की सेहत को लेकर आप थोड़ा सा चिंतित हो सकते हैं. किसी धार्मिक यात्रा का भी प्लान बना सकते हैं, जहां पर जाकर आपके मन को शांति प्राप्त होगी.

कर्क राशि: इन जातकों के लिए दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है. परिवार के साथ बहुत अधिक अच्छा समय बिताएंगे. परिवार में चल रहा मनमुटाव खत्म हो सकता है . प्रेमियों के लिए भी आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा, दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं. बुजुर्गों की सेहत का विशेष ध्यान रखें. कुछ अटके काम पूरे हो सकते हैं. छात्रों के लिए दिन ठीक है.

सिंह राशि: सिंह राशि के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा. व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए अधिक धन खर्च कर सकते हैं . स्वास्थ्य की बात करें तो खान-पान का विशेष ध्यान रखें. आज खान पान का खास ध्यान रखें. संतुलित भोजन करें, अन्यथा, कोलेस्ट्रॉल भी बढ़ सकता है. बुजुर्गों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. परिवार के साथ कहीं बाहर का प्लान कर सकते हैं.

कन्या राशि: इन जातकों के लिए दिन मिला जुला रहेगा. काम के सिलसिले में अधिक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं. समाज में आपको सम्मान मिलेगा. आज आपको आपके किसी करीबी व्यक्ति से धोखा मिल सकता है, जिसके कारण आप परेशान हो सकते हैं. संतान को लेकर आपका मन संतुष्ट रहेगा. जीवन साथी को लेकर भी आप खुश रहेंगे. आज धन की कमी नहीं रहेगी. परिवार में माहौल अच्छा रहेगा.

तुला राशि : तुला राशि के लिए दिन बडा ही रोमांचकारी रहेगा. किसी भी बड़े काम को करने से पहले बड़ों का आशीर्वाद लें. पति-पत्नी शाम को बाहर घूमने जा सकते हैं. सेहत का ध्यान रखें, बीमार हो सकते हैं. अटके काम पूरे हो सकते हैं. पुराने रिश्तेदारों का घर पर आना हो सकता है. कुछ अटके काम भी पूरे होंगे.

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के लोगों के लिए दिन शानदार रहेगा. नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन थोड़ा सा परेशानी वाला रहेगा. ऑफिस में सावधानी बरतें, अपने अधिकारियों से किसी भी प्रकार का वाद-विवाद ना करें. गाड़ी चलाते समय सावधान रहें. लव लाइफ ठीक चलेगी. परिवार के किसी रिश्तेदार के यहां से कोई खुशखबरी प्राप्त हो सकती हैं, जिसको सुनकर आपके मन को बहुत ही खुशी मिलेगी.

धनु राशि: धनु राशि के लोगों के लिए दिन अच्छा है. आज कोई बहुत बड़ी अच्छी खबर मिल सकती है. किसी धार्मिक कार्य का आयोजन कर सकते हैं. दिन आपका आर्थिक स्तर बहुत मजबूत रहेगा. बदलते मौसम के साथ आपकी सेहत में बहुत उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. नौकरी करने वाले जातकों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा. बिजनेस बढ़ाने के लिए दिन रात मेहनत करते रहें. जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा. खान पान का ध्यान रखें.

मकर राशि: इन जातकों के लिए दिन थोड़ा सा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा. बिजनेस ठीक चलेगा. किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो विशेष ध्यान रखें अन्यथा. आज के दिन आपसे कोई उधार धन मांगता है तो देने से बचें, वापस मिलने में कठिनाई होगी. अविवाहित लोगों को आज अपना जीवनसाथी मिल सकता है. संतान की तरफ से आपका मन परेशान रहेगा. सेहत की तरफ ध्यान दें, अपने दिनचर्या में योगासन अवश्य करें.

कुंभ राशि: कुंभ राशि के लोगों के लिए दिन बढ़िया रहेगा. सेहत ठीक रहेगी. गाड़ी चलाते समय सावधान रहें, चोट लग सकती है. संतान के भविष्य को लेकर आप थोड़ा सा चिंतित हो सकते हैं, जिसके कारण मानसिक तनाव हो सकता है. माता-पिता की प्रॉपर्टी को लेकर परेशान हो सकते हैं. परिवार के साथ किसी दूर की यात्रा पर जा सकते हैं.

मीन राशि: मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन कुछ ज्यादा अच्छा रहेगा. नौकरी करने वालों को मान सम्मान मिलेगा. छात्रों के लिए दिन ठीक है. परिवार के किसी सदस्य की सेहत खराब हो सकता है, ध्यान रखें. ससुराल पक्ष से किसी प्रकार की कोई मदद या आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है. पैसे के लेन-देन के बारे में सावधान रहें.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ
नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। शारदीय महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ”न्यास” के अध्यक्ष’ ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय ने…

मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 
मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर के खागी बाबा के कुटी पर भगवती मानव सेवा…

कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking