News Addaa WhatsApp Group

29 सितम्बर का‌ राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 29, 2021  |  7:47 AM

568 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
29 सितम्बर का‌ राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

मेष राशि
आज किस्मत आपके साथ रहेगी। आज आप घर में ताजे फूल की तरह अपने स्वाभाव में ताजगी बनाय रखें। ऑफिस में जो काम आपने किया है, उसका श्रेय किसी और को न ले जाने दें। बॉस आपको किसी जरूरी काम से दूसरे शहर की यात्रा पर भेज सकते हैं। आज आप कुछ ऐसे कार्यों को करने के लिये तैयार रहेंगे, जिन्हें करके आप ख़ुद के बारे में अच्छा महसूस करेंगे।

आज की हॉट खबर- प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी...

वृष राशि
आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। महिलाएं आज रसोई घर में काम करते हुए थोड़ी सावधानी जरूर बरतें। आज आप में सफलता और उच्च पद पाने की इच्छा बनेगी। आपकी कोशिश अपनी छाप छोड़ी जाएगी। इस राशि के जो लोग एक्टिंग के क्षेत्र से जुड़े हैं आज उन्हें कोई बड़ा ऑफर मिलेगा। आज हर प्रकार की बिजनेस डील में सफलता मिलेगी। कुल मिलकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

मिथुन राशि
आज भविष्य की योजनाएं बनाने के लिये आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। इस राशि के जो लोग मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े हैं आज उन्हें काफी धनलाभ होने वाला है। आपके जीवन में आ रहे सभी कष्टों का निवारण होगा। कार्यक्षेत्र में आज आपके सामने कुछ ऐसी परिस्थितियां सामने आयेंगी जिससे आप थोड़ा उलझन महसूस करेंगे। कामकाजी महिलाओं के लिये आज का दिन तरक्की दिलाने वाला रहेगा।

कर्क राशि
आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज किसी कार्य में पड़ोसियों का सहयोग मिलेगा। समाजिक तौर पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज सफलता में आ रही सभी दिक्कतें दूर होंगी। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे। परिवार के सभी सदस्यों में प्रेम बढ़ेगा। लवमेट आज एक-दूसरों की भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे तो रिश्तों में मधुरता आयेगी।

सिंह राशि
आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज कोर्ट कचहरी में चल रहे मुकदमों का हल निकलेगा। साथ ही किसी बड़े वकील की सलाह भी मिलेगी। आज आपका आकर्षक स्वभाव दूसरों का ध्यान आपकी ओर खींचेगा। अगर आप कोई नयी जमीन खरीदना चाह रहे हैं तो आज का दिन बहुत ही अच्छा है। स्वास्थ्य आज ठीक रहेगा। व्यापार में आज आपको खूब तरक्की मिलेगी। दाम्पत्य जीवन बेहतरीन बना रहेगा।

कन्या राशि
आज का दिन मिला-जुली प्रतिक्रिया देने वाला है। आज कुछ नए मौके भी मिलेंगे जो आपको आर्थिक लाभ कराएंगे। पिछले किये गये प्रयासों का फल मिलने वाला है। किसी भी समस्या पर घबराने की बजाय अपनों की सलाह लें। पुरानी चिंताओं को भूलकर आगे की ओर बढ़ने की सोचें। जीवनसाथी से चल रही अनबन दूर हो जायेगी। माता की सेहत अच्छी रहेगी। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। रोजगार के अवसर मिलेंगे।

तुला राशि
आज आपका मन आध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। कोई नया काम शुरू करने का विचार आपके मन में आयेगा। किसी दोस्त से अचानक मुलाकात आपके भविष्य लिए फायदेमंद साबित होगी। अपने चारों ओर होने वाली गतिविधियों का ध्यान रखें, क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई दूसरा ले सकता है। लवमेट के लिये भी आज का दिन खुशियां लेकर आयेगा। दम्पत्य जीवन में खुशहाली आयेगी।

वृश्चिक राशि
आज कामकाज में सावधानी बरतने की जरुरत है। छोटे स्तर पर शुरू किया गया बिजनेस आपके लिये लाभकारी रहेगा। आपने जो लक्ष्य निर्धारित कर रखें हैं, आज उनके काफी करीब पहुंच जायेंगे। विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, लेकिन दोस्तों का सहयोग आपके साथ रहेगा। जरूरी कामों को आज दूसरों के भरोसे न छोड़े। इस राशि के छात्रों को आज काफी मेहनत करनी पड़ेगी। घरवालों से किसी विषय पर सलाह लेंगे।

धनु राशि
आज का दिन खुशियां लेकर आया है। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं आज उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जो लोग उच्च शिक्षा पाने की इच्छा रखते हैं उन्हें आज किसी अच्छे कॉलेज में दाखिला मिलेगा। आज मानसिक रूप से प्रसन्नता बनी रहेगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। अपने भाई-बहनों के साथ किसी अच्छी जगह जाने का प्लान बनायेंगे। आज आपको रुपये पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

मकर राशि
आज ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आज आपको वाणी पर संयम रखना होगा। वरना किसी अन्य से आपकी अनबन हो सकती है। इस राशि के जो लोग डॉक्टर हैं आज वो नयी क्लीनिक की ओपनिंग करने का मन बनायेंगे। इसमें सहयोगियों का पूरा-पूरा साथ आपको मिलेगा। बिजनेस में आज आपको सकारात्मक परिणाम मिलने वाला है। आपकी कोशिशें अपनी छाप छोड़ी जाएगी। जिसका आपको फायदा जरूर मिलेगा। इससे आर्थिक स्थिति काफी मजबूत बनेगी। इस राशि के छात्र आज किसी एकान्त जगह पर जाकर पढ़ाई करें, पढ़ाई में मन लगेगा।

कुंभ राशि
आज का दिन शानदार रहने वाला है। किसी सरकारी अधिकारी का सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ चल रहा पुराना तनाव आज दूर हो जायेगा। पार्टनर के साथ किसी अच्छे रेस्टोरेंट में डिनर करेंगे। रचनात्मक शौक आज आपको सुकून का एहसास कराएंगे। आज आपकी रचनाओं की लोग तारीफ करेंगे। आज व्यर्थ की बातों पर तनाव लेने की जरूरत नहीं है। इससे आपको मानसिक तौर पर दिक्कतों पर सामना करना पड़ सकता है। सरकारी ऑफिस में फंसा हुआ काम आसानी से हो जायेगा।

मीन राशि
आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। साइंस और रिसर्च की फिल्ड से जुड़े लोगों को आज कोई नया प्रोजेक्ट मिलेगा। पुराने कामों का निपटारा करने के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा। लोग आपकी मदद के लिये भी तैयार रहेंगे। बड़ों का दिया हुआ सुझाव आज आपके बहुत काम आयेगा। आज लोगों का आपके ऊपर भरोसा बढ़ेगा। बिजनेस के मामलों में आज आप सही ढ़ग से अपनी बात रख पायेंगे। नयी सहभागिता होने की उम्मीद है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking