News Addaa WhatsApp Group

01 मार्च का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन News Adda के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 1, 2023  |  8:16 AM

608 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
01 मार्च का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन News Adda के साथ!

मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाने के लिए रहेगा, नहीं तो समस्या हो सकती है. संतान के बेफिजूल के खर्चे बढ़ सकते हैं और प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी से किसी मन की बात को कह सकते हैं. विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे. यदि आप किसी से धन उधार लेने की सोच रहे थे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा.

आज की हॉट खबर- माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम...

वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिल खुशनुमा रहने वाला है. आपको परिवार में चल रही अनबन को बातचीत के जरिए समाप्त करके प्रसन्नता होगी, लेकिन यदि परिवार का कोई सदस्य घर से दूर नौकरी के लिए जाए, तो आपको उन्हें रोकना नहीं है और अपने आलस्य को भगाकर आप आगे बढ़ेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा.

मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जो जातक बिजनेस करते है, उनके लिए दिन की शुरुआत कुछ कमजोर रहेगी, लेकिन फिर भी वह बिजनेस में अच्छा मुनाफा कमा के लोगों को हैरान करेंगे और आप अपने रुके हुए कामों की भी सुध बुध ले सकते हैं, लेकिन आपका किसी नयी संपत्ति को खरीदने का सपना पूरा होता दिख रहा है.

कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन उत्तम रहने वाला है. आज आप वही काम करें, जो आपको अत्यधिक प्रिय हो, क्योंकि आज आपको प्रत्येक कार्य में सफलता मिलने की पूरी संभावना है. आपने व्यवसाय को लेकर यदि कोई सपना देखा था, तो वह आज पूरा हो सकता है और आपको अपने जूनियर्स का भी पूरा साथ मिलेगा.

सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज दिन प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा. आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है और आप किसी काम में बाहारी व्यक्ति से बातचीत में ना पड़े, नहीं तो समस्या हो सकती है. आपको संतान पक्ष की ओर से आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है.

कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन स्वास्थ्य के मामले में कुछ नरम गरम रहने वाला है, इसलिए आप अपने खान-पान की आदतों मे बदलाव लायें, नहीं तो आपको पेट संबंधित समस्या आपको घेर सकती है और जीवनसाथी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी. आप किसी से धन उधार लेने से बचे, नहीं तो बाद में समस्या हो सकती है.

तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों को किसी भी काम को पूरा ध्यान लगाकर करना होगा, नहीं तो कोई गलती हो सकती है. कार्यक्षेत्र में आपको अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा और जो लोग वर्क फ्रॉम होम मे कार्य कर रहे हैं, उन्हे अत्यधिक मेहनत के बाद ही सफलता मिलती दिख रही है. आपको कोई पुरानी गलती होने पर परिवार में सदस्यों से माफी मांगनी पड़ सकती है.

वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन धन के मामले में अच्छा रहने वाला है. आपकी अपने किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, लेकिन आपको सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर नाम कमाने का मौका मिलेगा. संतान से आप किसी बात पर वाद-विवाद में ना पड़े, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं.

धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए आज दिन सामान्य रहने वाला है. आपको जीवनसाथी के व्यवहार से समस्या होगी, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे और आप किसी की मदद के लिए आगे आएंगे, जिसे लोग आपका स्वार्थ भी समझ सकते हैं. आप यदि किसी बीमारी को लेकर परेशान चल रहे थे, तो उससे आपको निजात मिलेगी.

मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए आज किसी नए काम को करना अच्छा रहेगा. आप अपने कामों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन किसी जिम्मेदारी को आप किसी दूसरे पर ना डालें, तो समस्या सकती है और आप किसी चल व अचल सम्पति का सौदा करने जा रहे हैं, तो उसमे हस्ताक्षर बहुत ही देखभाल कर करें.

कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन कुछ मुश्किलों भरा रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में आप आपकी अपनी रुकी हुए डीलों को फाइनल करने की पूरी कोशिश में लगे रहेंगे और यदि आप किसी यात्रा पर जा रहे थे, तो आज वह भी स्थगित करनी पड़ सकती है. आपको आज किसी नये काम में हाथ आजमाने का मौका मिलेगा.

मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए आज के दिन बाकी दिनो की तुलना में बेहतर रहने वाला है. विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों का पूरा साथ मिलेगा, जिससे शिक्षा में आ रही समस्याओं से भी काफी हद तक निजात मिलेगी और आपको आपका उधार दिया हुआ धन मिलने से आपकी प्रसंन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन व्यापार में आप किसी से बहुत ही तोलमोल कर बोले, नहीं तो समस्या हो सकती है.

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking