News Addaa WhatsApp Group

07 अप्रैल का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन News Adda के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 7, 2023  |  7:56 AM

557 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
07 अप्रैल का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन News Adda के साथ!

मेष राशि (Aries)-
मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है. यदि आपको कोई सलाह दे, तो आपको उस पर चलने से बचना होगा. किसी पुराने मित्र से आपकी लंबे समय बाद मुलाकात होगी. आपके कुछ रुके हुए काम पूरे होने से आपको खुशी होगी. आप अपनी मेहनत से बहुत कुछ साबित कर सकते हैं. कुछ नए संपर्को से आपको लाभ मिलेगा.

आज की हॉट खबर- माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम...

वृषभ राशि (Taurus)-
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन मिलाजुला रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में आप यदि अधिकारियों को कोई सलाह देंगे, तो वह उस पर अमल अवश्य करेंगे और आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिल सकता है, जिससे आपके पुराने गिले-शिकवे दुर होगे. आपके परिवार में किसी पूजा पाठ व भजन कीर्तन आदि का आयोजन होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा. आप संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं को दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे.

मिथुन राशि (Gemini)-
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन खुशियों भरा रहने वाला है. आपको जीवनसाथी की ओर से कोई उपहार मिल सकता है और परिवार में किसी गलतफहमी के कारण सदस्यों में मनमुटाव की स्थिति पैदा हो सकती है. आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत होगी और आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होने से आपकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी.

कर्क राशि (Cancer)-
कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा. आप अपने कैरियर से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं और अपने किसी काम को लेकर यदि आप लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो वह भी आज पूरा होगा. आपकी कुछ जिम्मेदारियां बढ़ने से आपको थोड़ी समस्या तो होगी, लेकिन आप उन्हें पूरी आसानी से कर पाएंगे. संतान आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकती है.

सिंह राशि (Leo)-
सिंह राशि के जातकों के लिए आज दिन मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा. आप संतान की खुशी का पूरा ख्याल रखेंगे और परिवार में यदि आपको कुछ जिम्मेदारी दी जाएगी, तो उस पर भी आप खरे उतरेंगे. आपको किसी नए वाहन की खरीदारी करना आज शुभ रहेगा, लेकिन आप किसी को धन उधार ना दें, नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है.

कन्या राशि (Virgo)-
कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा. आपको कड़ी मेहनत करके अच्छा लाभ मिल सकता है. विद्यार्थियों को भविष्य से जुड़ा कोई फैसला आज लेना होगा. आप किसी नए काम में बहुत ही सोच विचार कर हाथ बढ़ाएं. बिजनेस कर रहे लोग यदि मंदी को लेकर परेशान थे, तो आज उन्हें अच्छा मुनाफा हो सकता है. आपको कोई पेट संबंधित समस्या परेशान कर सकती है.

तुला राशि (Libra)-
तुला राशि के जातकों को आज लेनदेन के मामले में सावधानी बरतनी होगी और आपको यदि परिवार के किसी सदस्य के कैरियर को लेकर चिंता बनी हुई थी, तो वह आज दूर होगी और आप तनावमुक्त महसूस रहेगे. किसी भी परिस्थिति में भी आज आपको धैर्य बना कर रखना होगा. आप किसी को बिना मांगे चला दे, नहीं तो आपको समस्या हो सकती है. कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर कोई गलत आरोप लगा सकते हैं.

वृश्चिक राशि (Scorpio)-
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन समस्याओं से निजात दिलाने वाला रहेगा. आपको कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा. आप कुछ नया करने की उधेड़बुन में लगे रहेंगे, लेकिन यदि आपने किसी से धन उधार लिया, तो आपको उस धन को उतार पाना मुश्किल होगा. सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग किसी बड़े काम को कर सकते हैं, जिससे उनकी छवि और निखर कर आएगी. विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे.

धनु राशि (Sagittarius)-
धनु राशि के जातकों के लिए आज दिन बहुत ही सोच बुझ दिखा कर आगे बढ़ने के लिए रहेगा. आपको स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना है और आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी. यदि आपको किसी बात को लेकर तनाव चल रहा था, तो वह आज दूर होगा और जीवनसाथी के लिए किसी छोटे-मोटे काम की शुरुआत आप करा सकते हैं.

मकर राशि (Capricorn)-
मकर राशि के जातकों के लिए आज दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा. आपके रुके हुए काम आपके भाई व बहन की मदद से पुरे होते दिख रहे हैं. संतान की आपसे बेवजह बहस बाजी होगी. आपको बाहर के खान पान से परहेज रखना होगा, नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है. कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ा फैसला अपने पिताजी से पूछ कर लेना बेहतर रहेगा. आपका कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है.

कुंभ राशि (Aquarius)-
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है. आपको जीवन साथी के साथ मिलकर किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा, जो लोग राजनीति क्षेत्रों में कार्य करते हैं, उन्हें अपनी नीतियों पर पूरा ध्यान देना होगा, नहीं तो उनसे कोई गलती हो सकती है. आपका कोई भविष्य के लिए लिया गया फैसला आपको खुशी देगा और संतान को नौकरी में तरक्की मिल सकती है.

मीन राशि (Pisces)-
मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन सामान्य रहने वाला है. आपका दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा और यदि आप आर्थिक स्थिति को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह चिंता भी आज समाप्त होगी. परिवार में यदि किसी बात को लेकर कलह चल रही थी, तो उसमें आपको दोनों पक्षों की सुनकर ही कोई निर्णय लेना बेहतर रहेगा. व्यापार कर रहे लोग अपनी योजनाओं को बनाने में दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे.

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking