News Addaa WhatsApp Group

08 अप्रैल का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन News Adda के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 8, 2023  |  7:15 AM

616 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
08 अप्रैल का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन News Adda के साथ!

मेष राशि (Aries)-
मेष राशि के जातकों के लिए दिन जिम्मेदारी भरा रहने वाला है. आपके पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी और आपको अपनी वाणी व व्यवहार में संयम बनाए रखना होगा. आपका कोई काम पूरा होने से आपका आत्मविश्वास और बढेगा, लेकिन आप जल्दबाजी में किसी बात के लिए हां ना करें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा.

आज की हॉट खबर- माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम...

वृषभ राशि (Taurus)-
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन एक से अधिक स्त्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा, जिससे आप आपकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी. आप अपने लोगों का पूरा लाभ उठाएंगे. कार्य क्षेत्र में अधिकारी भी आज आपके कामो की तारीफ करते नजर आएंगे, लेकिन किसी महिला मित्र से आपको सावधानी बरतनी होगी. यदि आपको बिजनेस के लिए किसी व्यक्ति से सलाह मशवरा की आवश्यकता हो, तो अनुभवी व्यक्ति से ले, तो बेहतर रहेगा.

मिथुन राशि (Gemini)-
मिथुन राशि के जातको के लिए दिन बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है. आपको अपने किसी काम को कल पर डालने से बचना होगा. विद्यार्थी के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और आप बड़े सदस्यों के साथ बैठकर कुछ पुरानी यादें ताजा करेंगे. परिवार में किसी सदस्य को नौकरी मिलने से आज एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है. संतान से यदि कोई गलती हुई हो, तो उसके लिए आज उन्हें माफ अवश्य करें.

कर्क राशि (Cancer)-
कर्क राशि के जातकों के लिए दिन भागदौड भरा रहने वाला है. आपको किसी से धन उधार लेने से बचना होगा, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा. पारिवारिक रिश्तो में यदि किसी बात को लेकर कोई वाद विवाद चल रहा है, तो उसमें आपको वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत अवश्य करनी होगी. जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है. बिजनेस कर रहे लोगों के लिए आज दिन अच्छा रहने वाला है.

सिंह राशि (Leo)-
सिंह राशि के जातकों के लिए आज दिन में खुशहाली लेकर आने वाला है. आपकी किसी ने संपत्ति को खरीदने की इच्छा पूरी होगी और लेकिन आपको किसी यात्रा पर जाते समय वाहन बहुत ही सावधानी से चलाना होगा और संतान के भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने पर आप जीवनसाथी से विचार कर सकते हैं. आपके घर आज कोई परिजन दावत पर आ सकते हैं.

कन्या राशि (Virgo)-
कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन सामान्य रहने वाला है . आपको वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करते समय बहुत ही तोल मोल कर बोलना होगा, नहीं तो उन्हे आपकी कोई बात बुरी लग सकती है और यदि कुछ पुराने कामो को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह भी पूरे होंगे और रक्त संबंधित रिश्तो पर आप पूरा जोर देंगे. आपके माता जी को आज कोई शारीरिक कष्ट होने से आप थोड़ा परेशान रहेगी.

तुला राशि (Libra)-
तुला राशी के जातको के लिए दिन मिश्रित रूप से लाभदायक रहने वाला है संतान के विवाह मे रदि कोई चिंता हो रही थी, तो आज वह दुर होगी और आपकी धार्मिक कार्य के प्रति रुचि बढेगी. कार्य क्षेत्र में आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा और आपका मान सम्मान ओर बढेगा. बिजनेस कर रहे लोगों को नई योजनाओं की शुरुआत अवश्य करनी होगी, तभी उन्हें भविष्य में लाभ मिलने की उम्मीद है.

वृश्चिक राशि (Scorpio)-
वृश्चिक राशि के जातको के लिए दिन धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में यदि आप कोई बदलाव करने की सोच रहे थे, तो आपकी इच्छा पूरी हो सकती है, जो लोग रोजगार की तलाश कर रहे हैं, उन्हें आज कोई बेहतर अवसर मिलता दिख रहा है. आपको आज किसी बड़े निवेश की योजना बनाने से बचना होगा और किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचे, नहीं तो समस्या हो सकती है.

धनु राशि (Sagittarius)-
धनु राशि के जातकों के लिए आज दिन सावधानी बरतने के लिए रहेगा. आपको अपने गुप्त व ईषालु शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो वह आपको परेशान करने की कोशिश में लगे रहेंगे. आपका कोई कानूनी मामला आपके लिए सिरदर्द बन सकता है, जिससे आपको सावधानी बरतनी होगी. परिवार के सदस्यों में यदि किसी बात को लेकर यदि कोई विवाद हो, तो आप दोनों पक्षों के सुनकर ही कोई निर्णय ले, तो बेहतर रहेगा.

मकर राशि (Capricorn)-
मकर राशि के जातकों के लिए आज दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है. आपको व्यवसाय के कामों के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है. प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी की ओर से कोई उपहार मिलने से प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा. यदि आप किसी महत्वपुर्ण चर्चा में सम्मिलित हो, तो लोगों के सामने अपनी बात अवश्य रखे. कार्य क्षेत्र में आपको अपनी आंख व कान खुले रखकर काम करना होगा.

कुंभ राशि (Aquarius)-
कुंभ राशि के जातको के लिए दिन ऊर्जावान रहने वाला है. राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज एक नई ताजगी आएगी. आपको संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. किसी मित्र से यदि कोई बाद विवाद चल रहा था, तो वह आज दूर होगा. माता पिता के सहयोग से आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं.

मीन राशि (Pisces)-
मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है. आपको अपने पुराने झगड़े व झंझट से मुक्ति मिलेगी और आप रिलैक्स महसूस करेंगे. विद्यार्थियों को अत्यधिक मेहनत करने के बाद ही किसी परीक्षा में सफलता मिलती दिख रही है. यदि आपके कुछ काम लंबे समय से रुके हुए है, तो आज पूरे हो सकते हैं. आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से परिवार के सदस्य व्यक्त करेंगे.

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking