News Addaa WhatsApp Group Join करें

15 अप्रैल का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन News Adda के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 15, 2023  |  8:03 AM

991 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
15 अप्रैल का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन News Adda के साथ!

मेष राशि (Aries)-
मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन सामान्य रहने वाला है. आपको काम के सिलसिले में इधर उधर भाग दौड़ लगी रहेगी, लेकिन आपके घर आज किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे आपका धन खर्च भी बढ़ सकता है. संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. भाग्य के दृष्टिकोण से आज दिन मजबूत रहेगा.

आपके लिए और..- शोर पर चला कानून का डंडा : एसपी केशव कुमार...

वृषभ राशि (Taurus)-
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन सेहत के मामले में कुछ कमजोर रहने वाला है. आपको अत्यधिक तले भूने भोजन से पेट संबंधित समस्या हो सकती है और किसी कोर्ट कचहरी के काम में आज आपको चक्कर काटने होंगे, तभी उसमें आपको कुछ राहत मिलती दिख रही है. आप दिन का काफी समय परिवार के सदस्यों के साथ व्यतीत करेंगे, जिससे आपके कुछ काम भी लटक सकते हैं.

मिथुन राशि (Gemini)-
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है. रचनात्मक क्षेत्रो से आज आप अच्छा नाम कमाएंगे. आपको अपने कामों को वैसे ही पूरा करना होगा, जैसे आपने सोचा है. किसी व्यक्ति की बहकावे में आकर कोई बड़ा निवेश ना करें. संतान आपसे किसी वस्तु की फरमाइश कर सकती है. आप अपने अधूरे पड़े कामों को भी परा करने की कोशिश करेगे.

कर्क राशि (Cancer)-
कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन मिला-जुला रहने वाला है. विद्यार्थी कुछ नया सीखने की कोशिश में लगे रहेंगे और किसी धन संबंधित समस्याओं को लेकर आपको थोड़ी चिंता हो सकती है, लेकिन आप अपने खर्चों में कटौती करेंगे, जिससे आपकी वह चिंता समाप्त हो जाएगी. आप अपने परिजनों के साथ आज कहीं पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं. संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है.

सिंह राशि (Leo)-
सिंह राशि के जातकों के लिए आज दिन लाभदायक रहने वाला है. परिवार में किसी सदस्य को नई नौकरी मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा, लेकिन यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है. बैंकिंग क्षेत्रो में कार्यरत लोग बजट की योजनाओं पर पूरा फोकस बनाए रखें और जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है.

कन्या राशि (Virgo)-
कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन कुछ तनावग्रस्त रहने वाला है. आपके परिवार में सदस्यों में आपसी वाद विवाद के कारण माहौल उथल-पुथल भरा रहेगा और संपत्ति संबंधित किसी विवाद को लेकर भी लोगों में आपसी बहस बाजी हो सकती है. आप किसी वाद विवाद में अपनी वाणी पर काबू बनाए रखें और संतान के कैरियर को लेकर आपको कोई कठोर फैसला लेना पड़ सकता है.

तुला राशि (Libra)-
तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है. ससुराल पक्ष में किसी व्यक्ति से यदि कोई अनबन चल रही थी, तो आपको उसे बातचीत के जरिए समाप्त करना होगा. प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी की किसी गलत बात के लिए भी हां में हां मिला सकते हैं. यदि आपका कोई कोट कचहरी से संबंधित मामला लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो आज वह भी समाप्त होगा.

वृश्चिक राशि (Scorpio)-
वृश्चिक राशि के जो जातक सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत हैं, उनके लोगों के लिए दिन खुशियां लेकर आने वाला है. व्यापार में आपको छुटपुट लाभ के अवसरों को पहचान कर उन पर अमल करना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है. आपके कुछ शत्रु आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे, जिनसे आपको बचना होगा और आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा.

धनु राशि (Sagittarius)-
धनु राशि के जातकों के लिए आज दिन खर्चों में वृद्धि लेकर आएगा. आपके बढ़ते खर्च आपको परेशान करेंगे. व्यवसाय के कामों को लेकर आप छोटी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं. आपके सामने आज कुछ ऐसे खर्च आएंगे, जो मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे. आपका कोई मित्र आपके लिए कोई निवेश संबंधी सूचना लेकर आ सकता है. माता पिता के आशीर्वाद से आप व्यवसाय में किसी बड़ी डील को फाइनल कर सकते हैं.

मकर राशि (Capricorn)-
मकर राशि के जातकों को आज कोई निर्णय बहुत ही सूझ बूझ दिखा कर लेना होगा. आपको संतान के भविष्य को लेकर कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है. परिवार में किसी सदस्य के लिए कोई रिश्ता सकता है. बैंकिंग क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को कोई तरक्की मिल सकती है. कामकाज की गति थोड़ा धीमी रहेगी, जिसके कारण आपको थोड़ा तनाव हो सकता है.

कुंभ राशि (Aquarius)-
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है, क्योंकि यदि उन्होंने पहले किसी को धन उधार दिया था तो वह आपको वापस मिल सकता है और आप किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें. यदि आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ काम था, तो उसे लेकर आप परेशान चल रहे थे, तो वह भी पूरा हो सकता है. अपने किसी मित्र की मदद करने का आपको मौका मिलेगा.

मीन राशि (Pisces)-
मीन राशि के जातकों के लिए दिन खुशियों भरा रहने वाला है. पारिवारिक बिजनेस में यदि मंदी को लेकर आप परेशान चल रहे थे, तो वह आपके पिताजी की मदद से दूर होगी और आपका किसी नयी प्रॉपर्टी को खरीदने का सपना आज पूरा हो सकता है. जीवन साथी को कोई नई नौकरी मिलने से प्रसन्नता बनी रहेगी. विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए अपने पिताजी से बातचीत अवश्य करनी होगी.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 
मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर के खागी बाबा के कुटी पर भगवती मानव सेवा…

कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking