News Addaa WhatsApp Group

16 दिसंबर का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 16, 2022  |  7:57 AM

469 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
16 दिसंबर का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ!

मेष- मेष राशि के जो जातक अपने आवश्यक कार्यों को छोड़कर औरों के कामों की ओर ध्यान लगाएंगे, उन्हें आज कोई बड़ा नुकसान हो सकता है. आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा. आपको किसी प्रयोजन की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जो आपकी प्रसंन्ता का कारण बनेगी. आप अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहें, क्योंकि आपके मित्र के रुप में आपके कुछ शत्रु भी उत्पन्न हो सकते हैं.

आज की हॉट खबर- माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम...

वृषभ- वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन निसंकोच आगे बढ़ने के लिए रहेगा. आप अपने कामों को लेकर किसी से बिना सलाह मशवरा किये आगे बढ़ेंगे, जिससे आपको अच्छा लाभ भी होगा, राजनीति क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज कोई बड़ा पद मिल सकता है. आज आप अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे. आप अपने भौतिक विषयों पर पूरा ध्यान दें. आज कुछ परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी, लेकिन वह आपको परेशान कर सकती हैं.

मिथुन- मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा. आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे और कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारी भी आपके कामों से प्रसन्न रहेंगे. सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग आज अपने अच्छे कामों से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे. आप अपने कुछ करीबियों से दूरी बनाकर रखें, तो बेहतर रहेगा, नहीं तो वह आपके बनते कामो को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं.

कर्क- कर्क राशि के जातकों को आज आपसी मतभेदों से दूर होना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है. आपको आज अपने किसी मित्र से लेनदेन बहुत ही सावधानी से करना होगा और आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में भी कामयाब रहेंगे. आप अपने संस्कारों के परंपराओं पर पूरा बल देंगे, जिसके इसलिए थोड़ा परेशान भी हो सकते हैं.

सिंह- सिंह राशि के जो जातक आज मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगे. आपकी रचनात्मक कार्यों में गति बढ़ेगी. किसी अतिथि का आगमन होने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा. आप अच्छी सोच का कार्य क्षेत्र में लाभ उठाएंगे. आप अपने कुछ मामले में सामंजस्य बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है. आप परिवार में वरिष्ठ सदस्यों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे.

कन्या- कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन कुछ खर्चा भरा रहने वाला है. आज आप अपने बजट पर पूरा महत्व देंगे, जिससे आप कुछ धन भविष्य के लिए भी संचय करने में कामयाब रहेंगे, लेकिन आपके रुके हुए कार्य को गति मिलने से आज वह पूरे हो सकते हैं. किसी कानून संबंधित मामले में आज आपको वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करनी होगी, तभी वह सुलझ सकता है.

तुला- तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन अपने महत्वपूर्ण निर्णय को लेने के लिए रहेगा. आप अपने बिजनेस में कुछ नई तकनीकों को अपना सकते हैं और आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होने से आर्थिक स्थति को मजबूती मिलेगी. कैरियर को लेकर यदि आप लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो आपके लिए कोई अच्छा मौका आ सकता है.

वृश्चिक- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है. आप अपने किसी संपत्ति संबंधी सौदे को लेकर परेशान रहेंगे, जिसके लिए आपको अपने भाइयों से बातचीत करनी होगी. व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज दिन लाभ के मामले में अच्छा रहने वाला है. आपको अपनी निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा.

धनु- धनु राशि के बिजनेस कर रहे जातकों के लिए आज दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है. आप भाग्य का साथ मिलने से कोई नया काम कर सकते हैं. आपको सट्टेबाजी अथवा शेयर मार्केट में धन लगाना बेहतर रहेगा. माता जी से आज आपकी किसी बात पर झड़प हो सकती है, जिसमें आपको चुप लगाना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है.

मकर- मकर राशि के जातकों के लिए दिन अपने खानपान की आदतों में सुधार लाने के लिए रहेगा. यदि आपने उन आदतों में ढील बरती, तो आपको समस्या हो सकती है. आप जल्दबाजी में किसी काम को ना करें, नहीं तो वह गलत हो सकता है.वर्क फ्राम होम कर रहे लोगों के लिए आज दिन अत्यधिक मेहनत भरा रहेगा. आपको अपनी दिनचर्या में योग व व्यायाम को शामिल करना बेहतर रहेगा.

कुंभ- कुंभ राशि के ग्रहस्थ जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन सुखमय रहने वाला है. आप अपने सभी बड़ों का आदर व सम्मान करेंगे और साझेदारी में आज किसी काम की शुरुआत करने की सोच सकते हैं. आप अपने मित्रों के साथ कुछ यादगार पल व्यतीत करेंगे. आप अपने कुछ लक्ष्यों को समय रहते पूरा करें, नहीं तो समस्या हो सकती है.

मीन- मीन राशि के जातकों को आज किसी से धन उधार लेने से बचना होगा, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा, जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं, उन्हें आज अपने साथियों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे वह किसी काम को आसानी से समय पर पूरा कर पाएंगे. आप किसी तनावपूर्ण मामले में विनम्रता बनाए रखें. आपको कुछ कामों में अनुशासन दिखाना होगा वह उसके नियमों को ना तोड़े.

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking