News Addaa WhatsApp Group

16 नवंबर का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 16, 2022  |  7:10 AM

496 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
16 नवंबर का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ!

मेषः कार्यक्षेत्र में अत्यधिक मेहनत के बाद सफलता मिलती दिख रही है. जल्दीबाजी में कोई निर्णय न लें. व्यापीर वर्ग समानों की गुणवक्ता पर ध्यान दें. नकारात्मक विचारों से प्रभावित होने से बचें. मानसिक तनाव के चलते सिरदर्द हो सकता है.

आज की हॉट खबर- माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम...

वृषः ऑफिस के कार्यों का जिम्मेदारी से निर्वहन करें. जूनियर सहकर्मियों से विनम्रता से बात करें. ग्रहों की स्थिति सकारात्मक होने के चलते धन लाभ होगा. आज आप समाज में किसी अच्छे कार्ये के लिए सम्मानित हो सकते हैं.

मिथुनः ऑफिस का टॉरगेट पूरा होने से खुद को तनाव मुक्त महसूस करेंगे. व्यापारी वर्ग नया निवेश करने से बचें. इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे युवाओं को प्लेसमेंट का मौका मिल सकता है. इस राशि के बुजुर्ग लोग स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही बिल्कुल न करें.

कर्कः ऑफिस का कार्य समय से पूरा हो जाने से खुद को टेंशन मुक्त महसूस करेंगे. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को मनचाहा परिणाम मिलेगा. सॉफ्टवेयर से जुड़े युवाओं को नौकरी का ऑफर मिल सकता है. सेहत को लेकर सतर्क रहें.

सिंहः इस राशि के लोगों को बहुत सतर्क रहने की आवश्यकता है. कोई भी कार्य शुरू करने से पहले अच्छी तरह से सोच-विचार लें. दुर्घटना की आशंका है, ऐसे में वाहन धीमी गति से चलाएं. युवा वर्ग को करियर पर फोकस करने की जरुरत है.

कन्याः आज का दिन इस राशि वालों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है. ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग से कोई बड़ा पद मिल सकता है. व्यापारी वर्ग अपने कर्मचारियों को लेकर सतर्क रहें. कार्यों के प्रति लापरवाही नुकसानदायक हो सकती है. इस राशि के अवैवाहिक जातकों के लिए शादी का रिश्ता आ सकता है.

तुलाः इस राशि के व्यापारियों को लापरवाही करना घातक हो सकता है. छात्रों पढ़ाई के साथ खेल खूद में भी समय व्यतीत करें. दिमाग में उथल-पुथल रहेगी. घर के कार्यों का जिम्मेदारी से निर्वहन करें. बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों को जॉब का ऑफर मिल सकता है.

वृश्चिकः इस राशि के जातकों को आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. इस राशि के व्यापारी वर्ग उधारी देने से बचें. अटके धन की प्राप्ति हो सकती है. रुपए-पैसे के चलते पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ सकता है. मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा.

धनुः इस राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र में स्थान परिवर्तन हो सकता है. यदि आप व्यवसाय में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आज का समय शुभ है. समाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी. मित्रों के सहयोग से किसी अच्छी कंपनी से नौकरी का ऑफर मिल सकता है.

मकरः आज आप अपने मधुर स्वभाव के चलते वरिष्ठ अधिकारियों का दिल जीत सकते हैं. व्यापारी वर्ग को कर्मचारियों के लापरवाही के चलते नुकसान झेलना पड़ सकता है. इस राशि के युवा वर्ग अपने करियर को लेकर चिंतित रहेंगे.

कुंभः आज आप अपने मेहनत के दम पर कार्यों में सफलता पाएंगे. विदेश से जुड़े कारोबारियों को बड़ा लाभ होगा. प्रेम संबंध में निकटता आएगी. इस राशि के व्यस्क लोगों को क्बज संबंधित दिक्कत हो सकती है. आज आप दोस्तों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं.

मीनः इस राशि के जातक आज ऑफिस के कार्यों को लेकर सतर्क रहें. व्यवसाय को लेकर बनाई गई योजना सार्थक होगी. वाद-विवाद से बचें. यदि आप कोई नया कार्य शुरू करने की सोच रहे हैं तो अनुभवी लोगों से अवश्य राय लें. यात्रा से परहेज करें, दुर्घटना के डर हैं.

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking