News Addaa WhatsApp Group

21 अप्रैल का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन News Adda के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 21, 2023  |  7:50 AM

597 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
21 अप्रैल का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन News Adda के साथ!

मेष राशि: आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। अपने व्यवहार में आपको थोड़ा परिवर्तन करने कि जरूरत है। बदलाव के बाद आस-पास के लोग आपसे खुश रहेंगे साथ ही आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आयेगी। इस राशि के लोगों को बिजनेस के सिलसिले में दूसरे राज्यों में जरूरी काम केलिए जाना पड़ सकता है। आप किसी नए काम को शुरू करना चाह रहे हैं तो घर के बड़े-बुजुर्गों का आर्शीवाद लेकर शुरू करें। इसका फायदा आपको भविष्य में जरूर मिलेगा। लवमेटस से आज अपको उपहार मिलेगा, रिश्ते मजबूत बनेंगे। स्वाथ्य आज पहले की अपेक्षा ठीक रहेगा।

आज की हॉट खबर- माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम...

वृष राशि: आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। इस ऊर्जा के साथ जिस काम को करेंगे वो समय पर पूरा हो जाएगा। इस राशि के इंजीनीयर्स आज अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करें तो उन्हें सफलता जरूर मिलेगी। तरक्की के कुछ ऐसेमामले सामने आएंगे जिसमें जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। साथ ही पैसे कमाने की नयी योजनाएं बनाएंगे। इस राशि के जो लोग नौकरी करते हैं उन्हें कोई नयी जॉब का ऑफर मिल सकता हैं। लवमेट के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा।

मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। दाम्पत्य रिश्ते को बेहतर करने की कोशिश करेंगे। साथ ही माता-पिता का पूरा सपोर्ट मिलेगा। इस राशि के लोगों का आज ट्रांसफर हो सकता है। बेहतर होगा आप इसे स्वीकार कर लें, क्योंकि आगे इससे आपको बड़ा फायदा हो सकता है। व्यावसायिक प्रगति के लिए आज का दिन अनुकूल है। धन लाभ होने का योग बन रहे हैं। जिससे आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा ज्यादा मजबूत होगा। अगर आप आर्किटेक क्षेत्र से जुड़े हैं तो आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। हो सकता है आपका प्रमोशन भी हो जाये।

कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। व्यापार में निवेश करने का मन बनायेंगे। जिससे आर्थिक पक्ष पहले से काफी अच्छा रहेगा। परिवार में आज किसी सदस्य को कोई बड़ी सफलता मिलेगी। जिससे सबके चेहरे पर मुस्कान बनी रहेगी। इस राशि के स्टूडेंट्स को आज परीक्षा में अच्छा परिणाम मिलेगा। साथ ही कला के क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को आज सम्मान मिलने का योग बन रहा हैं और उनकी आय में भी बढ़ोत्तरी हो सकती है। अगर आप किसी जगह निवेश करना चाह रहे हैं तो अच्छी तरह सोच-विचार कर करें।

सिंह राशि: आज का दिन अच्छा रहने वाला है। पारिवारिक स्तर पर खुशियों में वृद्धि संभव है, पूरा दिन आपके लिए खुशनुमा बना रहेगा। साथ ही संतान की शिक्षा में उन्नति होने की संभावना हैं। पढ़ाई के प्रति उनकी गम्भीरता और बढ़ेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य आज काफी अच्छा रहेगा। इस राशि केलोग अगर आज किसी नये बिजनेस की शुरुआत करना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ हैं। जो लोग बेरोजगार हैं उन्हें किसी अच्छी कम्पनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है।

कन्या राशि: आज आपका दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आप किसी काम में बेहतरीन परफॉरमेंस देने के लिए कुछ नया करने की सोचेंगे। सफलता जरूर हासिल होगी। आर्थिक पक्ष आज मजबूत रहेगा। आपके स्वास्थ्य में सुधार होने की संभावना है। लवमेट आज किसी रेस्टोरेंट में लंच के लिए जायेंगेइससे रिश्ते में नयापन आयेगा। साहित्य और तकनीकी के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। दाम्पत्य जीवन में नयी-नयी खुशियों का आगमन होगा। जीवनसाथी आज आपसे अपने मन की बात शेयर करेंगे। रिश्ते में और विश्वास बढ़ेगा। छात्र आज कंप्यूटर कोर्स ज्वाइन करने का मन बनायेंगे।

तुला राशि: आज का दिन ठीक रहेगा। आपके व्यापार की गति कुछ धीमी हो सकती है। बेहतर होगा की प्लान के मुताबिक कार्य करें। नए कार्यों में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। धन प्राप्ति के अच्छे योग हैं। इस राशि के उच्च शिक्षा से जुड़े छात्रों को अपनी मेहनत के बराबर परिणाम हासिल होगा। घर में बड़े भाई की मदद से आत्मविश्वास बढ़ेगा। करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे। अगर आज नयी जमीन लेने की सोच रहे हैं तो दिन शुभ है।

वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। साथ ही नया वाहन लेने की स्थिति बन रही है। मित्रों के सहयोग से रुके हुए कार्य पूरे हो जायेंगे। आपके घर कोई दूर का रिश्तेदार आ सकता हैं, जिससे ख़र्च में वृद्धि होने की संभावना बन रही है। शाम तक घर में छोटी पार्टी का आयोजनकर सकते हैं। इस राशि के जो लोग विवाहित हैं आज एक दूसरे को खुश रखने के लिए गिफ्ट का आदान-प्रदान कर सकते हैं। जो लोग प्रॉपर्टी डिलर का काम कर रहे हैं उनके लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। किसी पुरानी प्रॉपर्टी की बिक्री से धन लाभ होगा। मेडिटेशन करने से आपके अंदर नई ऊर्जा का प्रवाह होगा।

धनु राशि: आज आपका दिन पहले से ठीक रहेगा। आपका अधिक समय बच्चों के साथ बितेगा। साथ ही रात को बाहर डिनर के लिये जाऐंगे। इस राशि के जो लोग अपना व्यापार विदेश में शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन अनुकूल हैं। आपके व्यावसायिक क्षेत्र में बदलाव आने की संभावनाएं बन रही हैं। माता-पिता के साथ पास के किसी मंदिर में दर्शन करने जायेंगे। छात्रों को थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। सफलता मिलने के योग बने हुये है। लवमेट्स आज एक दूसरे को उपहार देंगे।

मकर राशि: आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। छात्रों को थोड़ी अधिक मेहनत करनी होगी। कई दिनों से किसी टॉपिक को समझने में आ रही प्राबल्म आज सॉल्व हो जायेगी। खुद को शांत रखने की कोशिश करेंगे और सफल हो जाएंगे। इस राशि के जो मीडिया से जुड़े हुए हैं आज उन्हें काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी के किसी छोटी बात को लेकर आप भावुक हो सकते हैं। आप अपना काम खुद करें। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें।

कुम्भ राशि: आज किस्मत आपके साथ रहेगी। आप स्वतंत्रता से काम करने के बारे में विचार करेंगे तो फायदा हो सकता है। ऑफिस में कुछ चीजें तय समय से देरी में पूरी होंगी। शॉर्टकट अपनाने से बचें वरना बनता हुआ काम बिगड़ सकता है।इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आपकी किसी पुराने केस में जीत हासिल होगी। साथ ही नए केस मिलने क संभावना है। राजनीति से जुड़े लोगों का आज समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। लवमेट्स के रिश्ते में नयापन आएगा।

मीन राशि: आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आपका मन धार्मिक कार्यों में अधिक लगेगा। शाम तक किसी धार्मिक आयोजन में जाने का मन बनायेंगे। इस राशि के जो लोग लोहे का कारोबार कर रहे हैं उन्हें उम्मीद से अधिक लाभ होगा। जो छात्र फाइन आर्ट्स से जुड़ें है आजउन्हें क्लास में टीचर से वाहवाही मिलेगी। इस राशि के लवमेट को आज थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत हैं कोई आपके रिश्ते में अविश्वास भरने की कोशिश कर सकता है।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking