News Addaa WhatsApp Group

22 अप्रैल का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन News Adda के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 22, 2023  |  7:40 AM

700 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
22 अप्रैल का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन News Adda के साथ!

मेष राशि (Aries)-
मेष राशि के जातकों के लिए दिन आर्थिक उन्नति दिलाने वाला रहेगा. सरकारी कामों में आप पूरी सावधानी से आगे बढ़े. आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करने पर विचार कर सकते हैं भाई बहनों की सलाह आपके बिजनेस लिए कारगर सिद्ध होगी. आप अपने मन की कोई ईच्छा अपने पिताजी से जाहिर कर सकते हैं, जिसे वह पूरी अवश्य करेंगे. आप मित्रों के साथ आज किसी मनोरंजन के कार्यक्रम भी सम्मिलित हो सकते हैं.

आज की हॉट खबर- माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम...

वृषभ राशि (Tauras)-
वृषभ राशि के जातकों को आज वरिष्ठ सदस्यों से किसी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा. कार्यक्षेत्र में कुछ निराशा आपके हाथ लगेगी, लेकिन आप अपनी मेहनत और लगन से काम करके अधिकारियों को प्रसन्न करेंगे. आपकी आज कुछ अजनबी लोगों से मुलाकात होगी और घर परिवार में चल रही समस्याओं को आप नजरअंदाज ना करें. परिवार के किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से आज किसी पार्टी का आयोजन हो सकता है.

मिथुन राशि (Gemini)-
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है. आप ग्रहस्थ जीवन में चल रहे तनाव को लेकर परेशान रहेंगे, जिसके कारण आप कार्यक्षेत्र मे कामों पर भी ध्यान नहीं देंगे. यदि आपके कुछ नए मित्र बने हैं, तो उसमें आज आपको कुछ शत्रु भी हो सकते हैं, जिनसे आपको बचना होगा. यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो आज वह धन आपको वापस मिल सकता है.

कर्क राशि (Cancer)-
कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन मिलाजुला रहने वाला है. सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर आपको नाम कमाने का मौका मिलेगा, लेकिन कार्यक्षेत्र में आपको चुपपुट लाभ के अवसरों को भी हाथ से जाने नही देना है और यदि आप किसी संस्था से जुड़ना चाहते हैं, तो कोई आपके उस काम में बाधा डाल सकता है. जीवनसाथी की तरक्की देखकर आपको खुशी होगी.

सिंह राशि (Leo)-
सिंह राशि के जातकों के जीवन में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा और व्यवसाय में आपको अपने अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा. आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी. विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में कुछ भी कर सकते हैं. आपके व्यवहार को देख कर आपको आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा और आप अपनी संतान के दायित्वो की पूर्ति भी आसानी से कर पाएंगे. माता-पिता की सेवा में आप दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे.

कन्या राशि (Virgo)-
कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन अनुकूल रहने वाला है. परिवार में यदि किसी संपत्ति संबंधित विवाद को लेकर आप परेशान चल रहे थे, तो उसने आज आपको काफी हद राहत मिलेगी. यदि परिवार में किसी सदस्य के विवाह मे कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी आज दूर होगी और नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी काम से छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है. आप माता-पिता से कुछ जरूरी मुद्दों को लेकर बातचीत कर सकते हैं.

तुला राशि (Libra)-
तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन मेहनत से कार्य करने के लिए रहने वाला है. आप परिजनों के साथ कहीं घूमने के लिए जाने की योजना बना सकते हैं, लेकिन कार्यक्षेत्र में आपको अपने किसी काम को दूसरे के भरोसे नहीं छोड़ना है, नहीं तो वह लटक सकते हैं और पिताजी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट चल रही है, तो उसे नजरअंदाज ना करें, नहीं तो बाद में वह कोई बड़ी बीमारी बन सकती है.

वृश्चिक राशि (Scorpio)-
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन आर्थिक दृष्टिकोण से कुछ कमजोर रहने वाला है. आप विद्यार्थियों को अपने भविष्य की चिंता सता सकते हैं और व्यवसाय के कामों को लेकर किसी कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा. आपको किसी काम के लिए अपने परिजनों से बातचीत करनी होगी, तभी वह पूरा हो सकेगा. यदि आप किसी से धन उधार लेने की सोच रहे थे, तो यह आपके लिए मुश्किल रहेगा.

धनु राशि (Sagittarius)-
धनु राशि के जातकों के लिए आज दिन खुशियों भरा रहने वाला है. आपको किसी महत्वपूर्ण कार्य को करने में अत्यधिक मेहनत करनी होगी, लेकिन वह पूरा हो सकेगा. प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के प्रेम में डूबे नजर आएंगे और उन्हें गलत व सही समझ में नहीं आएगा. यदि आपका धन कहीं फंसा हुआ था, तो वह आपको प्राप्त हो सकता है. आप किसी से अहंकार भरी बातें ना करें.

मकर राशि (Capricorn)-
मकर राशि के जातकों के लिए आज दिन कुछ समस्याओ भरा रहने वाला है. जीवन साथी की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. आप अपनी इन्कम को बढ़ाने के लिए कुछ नए प्रयासों को करते नजर आएंगे. विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर फोकस बनाए रखें, तभी उन्हें परीक्षा में सफलता हासिल हो सकती है और साझेदारी में आपको किसी बिजनेस को करना थोड़ा नुकसानदायक रहेगा.

कुंभ राशि (Aquarius)-
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन सेहत के मामले में कुछ नरम गरम रहने वाला है. कारोबार में आपका कोई वाद विवाद हो सकता है, जिसमें आप खुद को साबित करने की कोशिश में लगे रहेंगे. व्यापार कर रहे लोग किसी राज को गुप्त रखें, नहीं तो वह लोगों के सामने उजागर हो सकता है. किसी जरूरी काम को लेकर आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है. पारिवारिक बिजनेस में यदि कुछ समस्याएं आ रही थी, तो वह भी दूर होंगी.

मीन राशि (Pisces)-
मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन आगे बढ़ने के लिए रहेगा, लेकिन उन्हें अपने आलस्य को त्यागना होगा, तभी वह कुछ कर सकेंगे. आप अपने किसी कानुनी संबंधित मामले को लेकर सावधानी बरतें और उसमें ढील ना दें. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के प्रयास रंग लाएंगे. जीवनसाथी के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं, जिससे आप दोनों के बीच चल रही अनबन भी दूर होगी.

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking