News Addaa WhatsApp Group

23 जनवरी का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन News Addaa के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 23, 2023  |  8:10 AM

509 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
23 जनवरी का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन News Addaa के साथ!

मेष राशि: आज आपके लिए शुभ दिन है. आज आपके परिवार के कुछ लोग आर्थिक मदद करेंगे. अपने मित्र के साथ हुई गलतफहमी को शीघ्र सुलझाएं. अधिक विवाद से आप दोनों के संबंधों को हानि होगी. नौकरी में प्रमोशन होगा और सैलेरी भी बढ़ सकती है.

आज की हॉट खबर- माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम...

वृषभ राशि: व्यापारी वर्ग आज चिंता न करें. व्यापार में अच्छा लाभ का योग आज बन सकता है. आप अपने साझेदार के साथ अच्छे व्यवहार के कारण अपने व्यापार को नई गति देंगे. आप दोनों का निर्णय कोई बड़ा काम करेगा.

मिथुन राशि: आज आपका दिन बेहद खुशनुमा रहेगा. पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे. आप थोड़ी-सी मेहनत करके अपने उद्देश्यों को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं. व्यावसायिक कार्यों के लिहाज़ से आज का दिन बेहतर है.

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज एक नई शुरुआत कर सकते हैं. सामाजिक रूतबा मिल सकता है. घर-परिवार या पड़ोस में कोई कठिन परिस्थिति बने तो सकारात्मक रहें. दाम्पत्य जीवन में सुख मिलेगा. आप के इच्छित कार्यों में सफलता एवं यश मिलेगा.

सिंह राशि: आपके लिए आज का दिन काफी अनुकूल रहने की संभावना दिखाई दे रही है. परिवार के लोगों का तालमेल आपको आगे बढ़ने का हौसला देगा. आजकल खूब अच्छे योग चल रहे हैं, आप कोई प्रॉपर्टी भी हासिल कर सकते हैं.

कन्या राशि: आज आपका दिन बढ़िया रहेगा. आपको शाम तक किसी समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा. किसी पुराने मित्र से मिलकर आपका मन प्रसन्न हो जायेगा. दांपत्य सुखी रहेगा, स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

तुला राशि: आज आपकी योग्यता में वृद्धि होगी. जल्दबाजी और जोखिम भरे कामों से दूर रहें. अपने जज़्बात पर क़ाबू रखें और ऐसा कोई गैरज़िम्मेदाराना काम न करें जिसके लिए बाद में आपको पछताना पड़े. उलझनों से ग्रस्त रहेंगे, काम का प्रेशर ज्यादा रहेगा.

वृश्चिक राशि: यदि आप मानसिक रूप से तनाव को अपने ऊपर हावी होने देंगे तो आपको परेशानियां होंगी, अन्यथा स्थिति बढ़िया भी हो सकती है. यदि आप मानसिक तनाव में रहेंगे तो स्वास्थ्य के साथ-साथ काम के क्षेत्र में भी आपको दिक्कत का सामना करना पड़ेगा.

धनु राशि: आज आपका दिन उत्तम रहेगा. करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर सामने आएंगे. संतान पक्ष की ओर से आपको सुख की अनुभूति होगी. किसी जरूरी काम के बेहतर परिणाम मिलेंगे, आपको काफी खुशी होगी. आपको बिजनेस संबंधी नये लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा.

मकर राशि: आज आप अपनी नयी सोच से अपने कार्यक्षेत्र में बहुत ही उन्नति हासिल करेंगे. आज आपका नए लोगों से संपर्क होगा और नए लोगों से मित्रता होगी. सुनी-सुनाई बातों पर आँखें मूंदकर यक़ीन न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें. काम-काज की व्यस्तता बनी रहेंगी.

कुंभ राशि: आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा और आने वाला दिन भी आज पर निर्भर करेगा, क्योंकि आज आपको कुछ ऐसे काम निपटाने हैं जो कि लंबे समय से अटके हुए हैं. आप अपने अधिकारियों की नजर में भी रहेंगे. पिता को यात्रा पर जाना पड़ सकता है. व्यापार के सिलसिले में आपको अच्छे मुनाफे की उम्मीद करनी चाहिए.

मीन राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा. आप घरेलू समस्याओं को सुलझाने में सफल हो सकते हैं. आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. बिजनेस संबंधी मामलों में आपको जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है. किसी बड़ी कंपनी से आपको इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है.

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking