News Addaa WhatsApp Group

24 फरवरी का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन News Adda के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 24, 2023  |  7:51 AM

591 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
24 फरवरी का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन News Adda के साथ!

मेष राशि (Aries Horoscope)
चन्द्रमा आपकी राशि में रहेंगे जिससे होगा बौद्धिक-विकास. वासी, सुनफा और सर्वार्थसिद्धि योग के बनने से मार्केट में आपके ही बिजनेस की चारों तरफ चर्चा होगी, जिससे आपको धन लाभ होगा. कामकाजी व्यक्ति के काफी प्रयास के बाद जॉब हाथ लगेगी. रिश्तेदारों के साथ यात्रा की प्लैनिंग बन सकती है. समाजिक स्तर पर अत्यधिक कार्य होने से थकान महसूस करेंगे. फैमली में बड़े-बुजुर्गो की सेहत में सुधार आएगा.प्यार और लाइफ पार्टनर के साथ संबंधों में सुधार आने से मधुरता आएगी. प्रतियोगी छात्र को मेहनत के अनुसार परिणाम मिलेगा.

आज की हॉट खबर- माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम...

वृषभ राशि (Taurus Horoscope)
चन्द्रमा 12वें हाउस में रहेंगे जिससे खर्च बढे़ंगे सावधान रहें . ग्रहण दोष के बनने से ऑनलाइन बिजनेस में उतार व चढ़ाव की परिस्थिति आपकी रातों की नींद चुरा लेगी. वर्कस्पेस पर किसी कार्य को लेकर की गई बहस आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है. समाजिक और राजनीतिक स्तर पर आपकी कोई पुरानी बात सामने आने से आपकी परेशानियां बढ़ सकती है. जोड़ों के दर्द की समस्यां से आप परेशान रहेंगे. लव और शादीशुदा जिंदगी में पुराने घाव ताजा हो सकते हैं. घरेलू उपकरण की खरीददारी में पैसे ज्यादा खर्च हो सकते है. स्टूडेंट्स को उनकी मेहनत के अनुसार ही परिणाम मिलेगा.

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)
चन्द्रमा 11वें हाउस में रहेंगे जिससे मुनाफ़ा होगा. बिजनेस में आय के नए स्त्रोत हाथ लगने से बिजनेस की ग्रोथ में इजाफा होगा, साथ ही बिजनेस में कुछ नया करने की प्लैनिंग बना रहे है, तो सुबह 8:15 से 10:15 और दोपह र 1:15 से 2:15 के मध्य करें. वर्कस्पेस पर सहकर्मियों को आपके कार्य से जलन होगी. समाजिक स्तर पर दिन आपके लिए बेहतर निकलेगा. पेट में गैस की समस्या हो सकती है. फैमली में सभी आपकी बात और आपकी राय पर सहमत होंगे. प्यार और लाइफ पार्टनर बिना कुछ कहे ही आपकी भाव को समझेंगे. स्टूडेंट्स प्यार के चक्कर में आकर स्टडी से अपना ध्यान भटका सकते है.

कर्क राशि (Cancer Horoscope)
चन्द्रमा 10वें हाउस में रहेगा जिससे होगी राजनितिक उन्नति. पार्टनरशिप बिजनेस में आपकी सकारात्मक सोच आपको ऊंचाईयों पर ले जाएगी. वर्कस्पेस पर आप अपने कार्य पर आसानी से ध्यान लगा पाएंगे. निजी के साथ आधिकारिक यात्रा भी हो सकती है. वाहन धीरे और संभलकर चलाएं चोट लगने की संभावना है. गलतफ़हमी दूर होने से फैमली में सभी के चेहरे पर खुशी रहेगी. प्यार लाइफ पार्टनर के साथ शॅापिंग की प्लैनिंग बन सकती है. स्टूडेंट्स को टीचर से नई टेक्नोलॉजी का ज्ञान प्राप्त होगा जिससे उनकी कुछ परेशानियां कम होगी.

सिंह राशि (Leo Horoscope)
चन्द्रमा 9वें हाउस में रहेगा जिससे अच्छे काम करने से चमकेगा भाग्य. सांझेदारी के बिजनेस में किया गई कड़ी मेहनत आपको बेहतर परिणाम दिलवाएगी. वर्कस्पेस पर आपकी मुस्कान और मदद हर समय टीम और सहकर्मी के लिए तैयार रहने से सभी आपका आदर करेंगे. समाजिक स्तर पर जोखिम भरे कार्यों से दूरी बनाएं रखने में ही फायदा है. मुंह में छाले की समस्या से कुछ राहत महसूस होगी. फैमली के साथ टाइम स्पेंड़ करने की जरूरत है. प्यार और लाइफ पार्टनर का आपको हर कार्य में पूर्ण सहयोग मिलेगा. तकनीकी स्टूडेंट्स स्मार्ट वर्क से स्टडी में आ रही समस्या को दूर करेंगे.

कन्या राशि (Virgo Horoscope)
चन्द्रमा 8वें हाउस में रहेंगे जिससे अनसुलझे मामले सुलझेंगे. पार्टनरशिप बिजनेस में बिना पढ़े किसी भी डॉक्यूमेंट पर सिग्नेचर न करें. वर्कस्पेस पर बेकार की बहस और गुस्से के कारण आप मुसीबत में पड़ सकते हैं. ग्रहण दोष के बनने से सामाजिक स्तर पर हाथ लगे अवसर का सही तरीके से फायदा नहीं उठा पाएंगे. सेहत के मामले में हृदय संबंधित कुछ परेशानी हो सकती है, संभलकर रहें. फैमली में शांति का माहौल रहेगा. प्यार और लाइफ पार्टनर के साथ बातचीत के दौरान धैर्य रखें. कॉम्पिटेटिव स्टूडेंट्स अपने गोल पर ध्यान केंद्रित करें और उसे पाने के लिए स्टडी में जी जान लगाए.

तुला राशि (Libra Horoscope)
चन्द्रमा 7वें हाउस में रहेंगे जिससे बिजनेस पार्टनर से होगा लाभ. राजनीतिक टर्म्स से आपके हाथ कोई गवर्नमेंट ऑर्डर लग सकता है. सर्वार्थसिद्धि और सुनफा योग के बनने से वर्कस्पेस पर बेस्ट एम्पलाई का प्राइज प्राप्त करने में आप सफलता प्राप्त करेंगे. पर्याप्त संसाधन और धन होने पर ही नए काम में हाथ डाले. सेहत के मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा. स्टूडेंट्स कड़ी मेहनत से सफलता का स्वाद चख सकते हैं. फैमली में किसी से दिल खुश करने वाला संदेश मिल सकता है. प्यार और लाइफ पार्टनर के साथ आप हसीन पल गुजारेंगे.

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)
चन्द्रमा 6वें हाउस में रहेंगे जिससे शत्रुओं की शत्रुता से छुटकारा मिलेगा. सर्वार्थसिद्धि, वासी और सुनफा योग के बनने से हैंडीक्राफ्ट बिजनेस में मुनाफ़ा होने से आपके बिजनेस की ग्रोथ बढ़ेगी. वर्कस्पेस पर स्मार्ट वर्क आपकी सैलरी में बढ़ोतरी करवा सकता है. नई गाड़ी और घर लेने की प्लैनिंग बन सकती है. सीने के दर्द की समस्या से आपकों कुछ आराम मिलेगा. फैमली का सपोर्ट मिलने से आपके कार्य समय पर पूरे होंगे. प्यार और लाइफ पार्टनर आपके लिए हर मोड़ पर मजबूती से खड़े मिलेंगे. मैनेजमेंट स्टूडेंट्स अपने लक्ष्य को पाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे.

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)
चन्द्रमा 5वें हाउस में रहेंगे जिससे स्टूडेंट्स की पढ़ाई में आएगा निखार. सर्वार्थसिद्धि, वासी और सुनफा योग के बनने से मार्केट में किसी के साथ चल रही अनबन आपके स्मार्ट विचारो से जल्द ही सुलझेगी जिससे बिजनेस में मुनाफा होगा. वर्कस्पेस पर आपके कार्य आपकी प्रगति करवाएंगे. सोशल लेवल पर आपका कोई काम नहीं रुकेगा. कड़ी मेहनत से स्टूडेंट्स एग्जाम में अच्छे अंक प्राप्त करेंगे. फैमली मे आध्यात्मिक प्रोग्राम की प्लैनिंग बन सकती है. प्यार और लाइफ पार्टनर के लिए कोई महंगा उपहार खरीद सकते है. शुगर लेवल का ऊपर नीचे होना आपकी परेशानी को बढ़ा सकता है.

मकर राशि (Capricorn Horoscope)
चन्द्रमा 4वें हाउस में रहेंगे जिससे मां की सेहत रहेगी अच्छी. ग्रहण दोष के बनने से बिजनेस में आपको कुछ समस्या से रूबरू होना पड़ेगा. वर्कस्पेस पर सीनियर्स से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है. फैशन डिजाइनिंग कोर्स के स्टूडेंट्स को कड़ी मेहनत करनी होगी. आधिकारिक और निजी यात्रा की प्लैनिंग पर अभी विचार कर रहे हैं, तो उसे रोक दें. कमर दर्द से की समस्या से आप परेशान रहेंगे. रिश्तेदार की कोई बात फैमली में झगड़ा करवा सकती है. लव और शादी शुदा जिंदगी में ट्रस्ट की कमी हो सकती है.

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)
चन्द्रमा तीसरे हाउस में रहेंगे जिससे साहस में वृद्धि होगी. नए और पुराने बिजनेस को एक साथ चलाने की कला में आप माहिर रहेंगे. वर्कस्पेस पर आपकी काबिलियत को देखते हुए आपको नई ज़िम्मेदारी दी जा सकती है. सेहत को लेकर दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम वाला रहेगा. आधिकारिक यात्रा और निजी यात्रा की प्लैनिंग हो सकती है. फैमली में बड़ों से कुछ नया सिखने को मिलेगा जो आपके लिए भविष्य में बहुत काम आएगा. प्यार और लाइफ पार्टनर के साथ हो रही मनमुटाव की स्थितियां दूर होगी. खिलाड़ी अपने करियर को लेकर एलर्ट हो जाएं.

मीन राशि (Pisces Horoscope)
चन्द्रमा दूसरे हाउस में रहेंगे जिससे पैतृक सम्पति के मामले सुलझेंगे. विदेशी क्लाइंट से बिजनेस में आपको मुनाफ़ा हाथ लग सकता है. वर्कस्पेस पर वर्क लोड ज्यादा होने से थकान रहेगी. राजनीतिज्ञ को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. जुखाम से आप परेशान रहेंगे. फैमली के साथ किसी रिश्तेदार के यहां जाने की प्लैनिंग बन सकती है. लव और शादीशुदा जिंदगी में मधुरता आएगी. स्टूडेंट्स किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में लगे रहेंगे.

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking