News Addaa WhatsApp Group

24 जनवरी का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन News Addaa के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 24, 2023  |  8:10 AM

565 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
24 जनवरी का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन News Addaa के साथ!

मेषः नये काम को लेकर मन में आशा के भाव अंकुरित होंगे. आज आप जहां भी रहेंगे वहाँ का माहौल बहुत ही अच्छा रहने वाला है. अपनी सफलता से आप सन्तुष्ट रहेंगे. जीवनसाथी आपको हर तरह से खुश रखने का प्रयास करेंगे. कारोबारी यात्रा सफल होने से बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है.

आज की हॉट खबर- माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम...

वृषभ: अपने व्यावसायिक कार्यों की अच्छी मार्केटिंग करने में सफलता मिलेगी. पैतृक सम्पत्ति से आपको लाभ होगा. आपके दिमाग में चंचलता हावी रहेगी. लेकिन फिर भी आप अपने काम को लेकर निष्ठावान रहेंगे. कोई पुराना झगड़ा आज सुलझ सकता है.

मिथुन: राजनीति से जुड़े लोगों को कटु आलोचना का सामना करना पड़ेगा. आय भी आज सीमित ही रहेगी. अपनी शक्तियों और अधिकारों का पर्याप्त उपयोग आप नहीं कर पा रहे हैं. बड़े अधिकारियों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें. छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्या दिन भर लगी रहेगी.

कर्क: आपके धैर्य और संयम की आज परीक्षा होने वाली है. बच्चे आपके साथ दुर्व्यवहार कर सकते हैं. इसीलिये आज सिर्फ अपने काम पर ध्यान दें. यदि आप किसी को अच्छा हितैषी समझते हैं तो वो भी शायद आपका साथ न दे पायें. आप आज जो भी काम करेंगे लोग उसमें गलतियाँ निकालेंगे. धैर्यवान रहें और सतर्क रहें.

सिंह: व्यापार को लेकर आप काफी गम्भीर रहेंगे. सभी काम योजनाओं के अनुसार होते चले जायेंगे. सहयोगी कर्मचारी आपके प्रति काफी ईमानदार रहेंगे. पति-पत्नी के आपसी सम्बन्ध बेहद मधुर रहेंगे. धर्म-कर्म में आपकी रुचि बढ़ेगी. बच्चों के लिये कुछ मंहगे गिफ्ट खरीद सकते हैं.

कन्या: परिवार में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा. इस समय अपनी योजनाओं की ठीक तरह से क्रियान्वित नहीं कर पा रहे हैं. मन में दूसरों का हित करने की भावना प्रबल रहेगी. आज आपको किसी विशेष काम को लेकर अपनी योग्यता सिद्ध करनी होगी.

तुला : कार्यक्षेत्र में आपसे द्वेष रखने वालों की संख्या बढ़ रही है. इसीलिये ऐसा कोई काम न करें जिससे आप लोगों के निशाने में आयें. स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें. लीवर के रोग परेशान कर सकते हैं. शाम को मित्रों के साथ गपशप का आनन्द उठायेंगे. अपनी शक्ति और अधिकारों का दुरुपयोग न करें.

वृश्चिक : आज व्यवसाय में ज्यादा फेरबदल करने से बचें. आप अनावश्यक कार्यों में समय खराब कर सकते हैं. पड़ोसियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें. परिवार में किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है. कारोबार को लेकर कुछ असमंजस की स्थितियाँ उत्पन्न होंगी.

धनु : जॉब में महत्वपूर्ण स्थान-परिवर्तन हो सकता है. योग्य व्यक्तियों का मार्गदर्शन लेना आपके लिये हितकर सिद्ध होगा. समय पूरी तरह से आपके पक्ष का है. प्रेम सम्बन्धों की मर्यादा बनाये रखें. लोग आपके व्यक्तित्व से काफी प्रभावित रहेंगे.

मकर : आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. कुटुम्ब में कोई आयोजन हो सकता है. भावुकता में आकर कोई निर्णय न लें. आत्मकेन्द्रित होने से आपको बचना चाहिये. मित्रगण आपके प्रति गलत राय बना सकते हैं. जीवनसाथी आपकी भावनाओं का ध्यान रखेगा.

कुम्भ: जीवनसाथी आपको किसी बात के लिये मनाने का प्रयास कर सकते हैं. आज आप ज्यादातर समय आराम करने के मूड में रहेंगे. परिवार के सदस्यों के समय बिताना आपको अच्छा लगेगा. अपनी जिम्मेदारियों को पूरे मनोभाव से पूर्ण करने में लगे रहेंगे. स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है.

मीन: कार्यक्षेत्र में अपने प्रदर्शन को लेकर सन्तुष्ट नहीं रहेंगे. सभी कार्य धीमी गति से होंगे. कुछ विचित्र तरह की अनुभूतियाँ आज आपको हो सकती हैं. पूर्व में की गयी गलती दोबारा दोहरा सकते हैं. इसीलिये आज सतर्क रहें. शरीर में कफवृद्धि के कारण थोड़ी असहजता महसूस करेंगे.

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking