News Addaa WhatsApp Group

25 फरवरी का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन News Adda के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 25, 2023  |  5:45 AM

709 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
25 फरवरी का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन News Adda के साथ!

वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन उलझने लेकर आने वाला है. आप अपनी समस्याओं के कारण अपने व्यापार की ओर ध्यान नहीं दे पाएंगे, जिससे आपको कोई नुकसान भी हो सकता है. संतान से यदि आपने कुछ उम्मीदें लगाई थी, तो आज वह आज उसे तोड़ सकती हैं, जो आपको परेशानी देगी.

आज की हॉट खबर- माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम...

मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा. आपका कोई पुराना निवेश आपको अच्छा लाभ दे सकता है और परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लगने से माहौल भी खुशनुमा रहेगा. कार्य क्षेत्र में आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम सौंपा जा सकता है.

कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जो जातक सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें कोई बड़ा पद मिल सकता है और उनके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा, लेकिन आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह उनके बनते हुए कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश कर सकते हैं. संतान से आप किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे.

सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज दिन कामकाज के मामले में अच्छा रहने वाला है, क्योंकि उन्हें किसी बड़े निवेश को करने का मौका मिल सकता है, लेकिन आपने यदि किसी दूसरे की सलाह पर चलकर निवेश किया, तो इससे आपको समस्या हो सकती है और कार्यक्षेत्र में आप अपनी गलती को दोबारा ना दोहराए. विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा.

कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन खुशियों भरा रहने वाला है. आप अपने घर को रेनोवेट कराने पर ध्यान दे सकते हैं और आप अपने माता पिता को किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं. संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. आपको अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा.

तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन किसी कानूनी मामले में सफलता दिलाने वाला रहेगा, लेकिन उन्हें उसमें अपनी आंख व कान खुले रखकर आगे बढ़ना होगा, नहीं तो कोई उन्हें परेशान कर सकता है और कार्यक्षेत्र में आपको अपने अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा, जो आपकी प्रसंन्नता का कारण बनेगा, लेकिन आप किसी से बेवजह ना उलझे, नहीं तो समस्या हो सकती है.

वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा. सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को तरक्की मिलने से उनके प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आप अपना कोई काम कल पर ना टाले, नहीं तो बाद में आपको उसमें समस्या हो सकती है. आप कानूनी मामले में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा. विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए आज चिंता बनी रहेगी.

धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहने वाला है, क्योंकि उन्हें एक के बाद एक कुछ खबरें सुनने को मिलती रहेगी. यदि आप अपने बिजनेस में आ रही समस्याओं को लेकर परेशान चल रहे थे, तो उनसे भी आज उन्हें काफी हद तक निजात मिलेगी और अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे. कार्य क्षेत्र में आप किसी से भी अपने मन की बात ना करें, नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकते हैं.

मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए आज दिन बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है, इसलिए आप वही काम करे, जो आपको अत्यधिक प्रिय हो, उसमे उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी. आपका कोई पुराना लेने देना समय रहते चुका होगा, जिससे आपकी चितां भी समाप्त होगी. आपका कोई मित्र आज आपसे लंबे समय बाद में मुलाकात करने आ सकता है, जिसमें आपको पुराने गिले शिकवे नहीं उखाड़ने है.

कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन मिलाजुला रहने वाला है. आपको संतान के मन में चल रही समस्याओं को सुनना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं और आप अपने रुके हुए कामों को लेकर चिंतित रहेंगे, जिनके लिए आप अपने भाई से भी मदद मांग सकते हैं और आपको किसी मांगलिक उत्सव में भी सम्मिलित होने का मौका मिलेगा.

मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए बेहतर रहने वाला है, क्योंकि उन्हें अपने मित्र द्वारा कोई अच्छा होगा रह सकता है, लेकिन आप यदि किसी से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना ले, नहीं तो उसमें आपको समस्या हो सकती है. आपकी किसी पुरानी गलती से आज पर्दा उठ सकता है.

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking