मेष राशि (Aries)-
चन्द्रमा तीसरें हाउस में रहेंगे जिससे फ्रेंड व रिश्तेदार मदद करेगे. कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ कंपटीशन बना रहेगा, कभी-कभी कंपटीशन करने से ही आपकी क्षमता का पता भी लगता है. बिजनेसमैन चल रहे बिजनेस के साथ-साथ किसी नए बिजनेस को स्टार्ट करना चाह रहे है, या उसकी प्लानिंग बना रहे है, तो किसी वरिष्ठ की सलाह अवश्य लें. अगर आप स्टार्ट कर रहे हैं, तो शुभ समय है सुबह 7:00 से 9:00 और शाम 5:15 से 6:15 बजे के मध्य करें. न्यू जेनरेशन को अपने से बड़ों की बातों का अनुसरण करना चाहिए, उनकी बातों को अनसुना करने पर वह नाराज हो सकते हैं इसके साथ ही रिश्ते में दूरियां भी आ सकती है. घर की जरूरतमंद वस्तुओं की खरीदारी के चलते खर्चों की लिस्ट लंबी हो सकती है, ऐसे में हाथ समेटकर चलने का प्रयास करें. वर्तमान समय में हेल्थ को लेकर चिंता करने वाली कोई बात नहीं है, हेल्थ की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा.
वृषभ राशि (Taurus)-
चन्द्रमा दूसरें हाउस में रहेंगे जिससे धन-निवेंश से होगा लाभ. ऑफिस में उतार-चढ़ाव वाली स्थिति रहेगी, जिस कारण आपक मन व्यथित रहेगा और काम करने में मन भी नहीं लगेगा. वासी, लक्ष्मी और सुनफा योग के बनने से कंस्ट्रक्शन बिजनेसमैन का यदि कोई काम काफी समय से अटका हुआ था वह काम पुनः स्टार्ट हो सकता है, जिसके चलते वो चैन की सांस ले पाएंगे. न्यू जेनरेशन के हंसमुख स्वभाव के कारण उनके मित्रों की संख्या में इजाफा होगा, नए मित्र मिलते ही पुराने मित्रों को बिलकुल भी न भूलें. किसी बात को लेकर निकट संबंधियों व परिजनों से मतभेद होने की आशंका बनी हुई है, कोशिश करें कि घर की बात को शांति से सुलझा लें. सिर दर्द सेहत में गिरावट का कारण बन सकता है, इसलिए इसे हल्के में न लें और डॉक्टर से तुरंत परामर्श करें.
मिथुन राशि (Gemini)-
चन्द्रमा आपकी राशि में रहेंगे जिससे बढेगा आत्म-विश्वास. कार्यस्थल पर अस्वस्थ्य और घरेलू तनाव के चलते ऑफिशियल कार्य में मन न लगने के कारण आप कार्य को टाइमली कंप्लीट नहीं कर पाएंगे. लक्ष्मी, सुकर्मा, वासी और सुनफा योग के बनने से इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रॉनिक बिजनेसमैन के अच्छा मुनाफा हाथ लगने की संभावना है. कंपीटीटिव स्टूडेंट्स को किसी प्रकार की मदद की जरूरत होगी तो कोई पुराना कोई फ्रेंड्स आगे बढ़कर आ सकता है. फैमिली में वातावरण प्रफुल्लित रहेगा, यदि परिवार में कोई विशेष दिन हो तो उत्सव मनाना चाहिए. हेल्थ को लेकर चिंता के कारण कुछ उत्साह में कमी महसूस हो सकती है. चिंता करने से आपका स्वास्थ्य सही नहीं होगा, बल्कि स्वस्थ होने के लिए आपको डॉक्टर के बताए गए निर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा.
कर्क राशि (Cancer)-
चन्द्रमा 12वें हाउस में रहेंगे जिससे बढेंगे खर्च रहे सावधान. ऑफिशियल वर्क को गैर जिम्मेदारी से करने से बचें, ऐसा करना वर्तमान समय के लिए ठीक नहीं, कार्य के प्रति सजग रहकर कार्य करना होगा, अन्यथा भुगतान भुगतना पड़ सकता है. छोटे व्यापारियों के लिए दिन अशुभ संकेत लेकर आया हैं, आपके हाथ से कोई बड़ा मुनाफा निकल सकता है. इधर-उधर की बातों और विचारों से कंपीटीटिव स्टूडेंट्स का मन भटक सकता है, जिस कारण उनका पढ़ाई में मन नहीं लगेगा. परिवार में चल रही परेशानियों के कारण मन कुछ बेचैन और चिंतित हो सकता है, ऐसे में आपको बहुत समझदारी से काम लेना होगा और घर की परेशानियों को दूर करने के प्रयास करने होंगे. किचन में अग्नि से संबंधित उपकरणों का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें, क्योंकि दुर्घटना होने की आशंका है.
सिंह राशि (Leo)-
चन्द्रमा 11वें हाउस में रहेंगे जिससे प्रॉफिट से होगा लाभ. ऑफिस में पेंडिंग काम, आपकी मेहनत और लगन के चलते कंप्लीट होने की संभावना है. वासी, सुनफा और लक्ष्मी योग के बनने से पार्टनरशिप बिजनेस में पार्टनर की मदद से अच्छा लाभ होगा. जिन लोगों के रिश्ते की बात काफी समय से चल रही है, लेकिन पक्की नहीं हो रही थी, उनको इस ओर कोई शुभ सूचना मिल सकती है. ननिहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार और लाभ मिलने की प्रबल संभावना बनती दिखाई दे रही हैं, जिसे जानने के बाद आप भी खुशी से झूम उठेंगे. सेहत की बात करें तो सिर दर्द की समस्या परेशान कर सकती है, ऐसा पानी की कमी से भी हो सकता है इसलिए पानी का सेवन ज्यादा करें.
कन्या राशि (Virgo)-
चन्द्रमा 10वें हाउस में रहेंगे जिससे घर के बडो के आदर्शो पर चले. लक्ष्मी, सुकर्मा, वासी, और सुनफा योग के बनने से कार्यस्थल की परिस्थितियों का ध्यान रखकर,सहकर्मियों के साथ तालमेल पूर्वक कार्य करेंगे जिससे आपके अधूरे अटके कार्य टाइमली कंप्लीट होने से आपके चेहरे की रौनक ही अलग होगी. बिजनेसमैन को मार्केट में चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा, क्योंकि व्यापार में कुछ नयी समस्याएं भी उत्पन्न होने की आशंका है. स्टूडेंट्स को आलस्य से बचते हुए अपना सारा फोकस अपनी स्टडी पर करना होगा, क्योंकि आपका आलस्य ही आपकी स्टडी में बाधा बन सकता है. अभिभावक संतान की शिक्षा और करियर को लेकर परेशान हो सकते हैं, इसलिए संतान के कमजोर विषयों को ठीक करने के लिए ट्यूशन लगाना उत्तम रहेगा. सेहत की दृष्टि से बढ़ते वजन पर रोक लगानी होगी, इसके लिए संतुलित आहार, जिम, और योग आदि का भी सहारा ले सकते हैं.
तुला राशि (Libra)
चन्द्रमा 9वें हाउस में रहेंगे जिससे ज्ञान में होगी वृद्धि. वर्कस्पेस पर वर्तमान समय में कठिन परिश्रम को वरीयता दें, कठिन परिश्रम ही करियर में उन्नति दिलाने में मदद करेगा. बिजनेस के लिए लिया गया लोन या उधार वर्तमान समय में चुकाने की प्लानिंग उन्हें स्टार्ट कर देनी चाहिए, जो उनके लिए बेहतर रहेंगे, जो मार्केट में उनकी इमेज को बढ़ाएगा. स्पोर्ट्स पर्सन को अपने अहंकार को पीछे छोड़ते हुए, सभी के साथ सौम्यता से पेश आना होगा. अहंकार की वाणी अपनों से दूर कर सकती है. लक्ष्मी, वासी और सुनफा योग के बनने से किसी खास से अचानक से कोई सुखद संदेश मिल सकता है, जिसे सुनकर आप आंतरिक तौर पर प्रसन्न हो सकते हैं. बदलते मौसम को देखते हुए हेल्थ का खास ध्यान रखना होगा, क्योंकि डिहाइड्रेशन की समस्या से परेशान हो सकते है, इसलिए पानी का सेवन ज्यादा करें.
वृश्चिक राशि (Scorpio)-
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन कुछ समस्याओं का रहने वाला है.आप अपने पुराने रुके हुए कामों को पुरा करने की पूरी कोशिश करेंगे, जिनमे आपको समस्या तो आएगी. परिवार में वरिष्ठ सदस्यो के साथ बैठकर आप बातचीत कर सकते हैं. गृहस्थ जीवन में यदि किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, तो वह भी आज दूर होगा. आप अपने किसी काम को कल पर डालने से बचे. आपके घर आज किसी मेहमान का आगमन हो सकता है.
धनु राशि (Sagittarius)-
धनु राशि के जातकों को आज इधर उधर के कामो मे ज्यादा रहने के कारण व्यस्तता बनी रहेगी, जिसके कारण आपका सिर दर्द भी हो सकता है. आपको किसी बड़े निवेश की तैयारी बहुत ही सावधानी से करनी होगी. आपके किसी मित्र की सेहत में गिरावट के कारण आज आपको अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है. संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है.
मकर राशि (Capricorn)-
मकर राशि के जातकों के पारिवारिक बिजनेस में मंदी को लेकर यदि परेशान चल रहे थे, तो उन्हें उस समस्या से छुटकारा मिलेगा. स्थायित्व की भावना आपके अंदर बनी रहेगी और प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में भी आप आगे बढेगे. आपको कोई काम आज पूरे जोश के साथ करना होगा, तभी आप उसे पूरा कर पाएंगे और आपका कोई पुराना लेनदेन समय रहते चुकाना होगा.
कुंभ राशि (Aquarius)-
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन मिलाजुला रहने वाला है. आपको आज अपनी आंख व कान खुले रखकर कार्य करना होगा, क्योंकि आपके कुछ शत्रु आपके ऊपय हावी होने की कोशिश करेंगे. आपको कोई नयी संपत्ति प्राप्त हो सकती है. विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई के मामले में ढील बरतने से बचना होगा. माता पिता से आप संतान के कैरियर को लेकर किसी बात पर सलाह मशवरा कर सकते हैं.
मीन राशि (Pisces)-
मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन निश्चित रूप से फलयदायक रहने वाला है. आपको किसी छोटे मोटे काम से अच्छा मुनाफा मिल सकता है, तो आपको खुशी देगा, लेकिन परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट के कारण आपका मन परेशान रहेगा. आप किसी बाहरी व्यक्ति से अपने मन की बातों को शेयर ना करें, नहीं तो वह बाद में उसका फायदा उठा सकते है. यदि आप किसी यात्रा पर जाए, तो उसमें वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं.
खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…
खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…
मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…
रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…