News Addaa WhatsApp Group

27 दिसंबर का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 27, 2022  |  7:57 AM

548 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
27 दिसंबर का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ!

मेष राशि- अपने लाइफ पार्टनर के साथ विनम्रता से बात करने की जरूरत है. बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण, सुनफा और वासी योग के बनने से बिजनेस में कोई मन मुताबिक कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है, लेकिन अपने प्रतिद्वंदियों से सावधान रहें. बेहतर होगा कि अपनी गतिविधियों को दूसरे के समक्ष जाहिर न करें. नए साल को देखते हुए व्यापार में अच्छा मुनाफा कमाने की स्थिति दिखाई दे रही है, अचानक मांग बढ़ने से आपका लाभांश भी बढ़ेगा.

आज की हॉट खबर- माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम...

ऑफिस के काम को लेकर कुछ चिंता रह सकती हैं. नौकरीपेशा लोगों को आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं. कामकाज में आ रही रुकावटें इस दिन दूर हो सकती है. कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है. आपके और आपकी बहन के बीच सामंजस्य में वृद्धि होगी. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थी अपने फील्ड पर ध्यान केंद्रित करने में सक्षम होंगे. आपकी सेहत ठीक रहेगी लेकिन आपको खान-पान में सावधानी बरतनी चाहिए.

वृषभ राशि- सेहत के मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा. बिजनेस अच्छी तरह से आगे बढ़ेगा लेकिन कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें, तो आपके लिए सही रहेगा. बिजनेस में किसी कार्य को करने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो दोपहर 12:15 से 2:00 बजे के मध्य करें. लेकिन किसी भी प्रकार के शुभ कार्य जैसेः- विवाह, ग्रहप्रवेश, सगाई, मुहुर्त और मांगलिक कार्य अभी नहीं करें क्योंकि 16 दिसम्बर से लेकर 14 जनवरी तक मलमास रहेगा. वित्तीय लाभ के संकेत हैं.

आप अपनी पेशेवर गतिविधि का विस्तार करने के लिए नई रणनीति बना सकते हैं. आपका खर्च कम रहेगा. पेशेवर मोर्चे पर चीजें आसानी से आगे बढ़ेंगी और आप कुछ सकारात्मक सुनेंगे. वरिष्ठ लोगों से पारिवारिक संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे. युवाओं का समय के महत्व को समझना चाहिए. विद्यार्थियों को कामयाबी पाने के लिए छोटे बदलावों पर अम्ल करना होगा जिससे उनकी कामयाबी में वृद्धि होगी.

मिथुन राशि- विद्यार्थियों के लिए यह एक सकारात्मक दिन होगा. व्यक्तिगत व्यस्तता की वजह से कार्यक्षेत्र पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे. हालांकि स्टॉफ की मदद से गतिविधियां सुचारु रूप से चलती रहेंगी. नौकरी पेशा लोग काम में लापरवाही से बचें. शुभग्रहों का साथ मिलने से सामान्य से अधिक लाभ कमाने की संभावना है. प्रमोशन पाने के लिए प्रयासों में कमी नहीं करनी चाहिए, प्रमोशन के लिए बॉस को प्रसन्न रखें.

आपको कुछ गैरकानूनी काम करने के लिए किसी के द्वारा लुभाने की संभावना है. जाते हुए साल और आते हुए साल पर युवाओं को नए प्रयोग आजमाने से पहले जानकारों से सलाह लेनी चाहिए, साथ ही वरिष्ठों के अनुभवों का लाभ लेते रहना चाहिए. फैमली के साथ किसी धार्मिक स्थलों की सैर हो सकती है. दान देने पर धन खर्च होने की संभावना है. दोस्तों से मदद मिल सकती है. अविवाहितों के रिश्ते की बात चल सकती है. आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा.

कर्क राशि- व्यापार में आंतरिक व्यवस्था को उचित बनाए रखने के प्रयास में लगे रहेंगे. अगर आप कारोबार में कोई नया प्रयोग कर रहे हैं तो प्रयासरत रहें. उत्पादन के साथ-साथ मार्केटिंग पर भी ध्यान दें. कार्य प्रणाली में परिवर्तन करने की जरूरत है. नौकरी में स्थिति अभी यथावत ही रहेगी. ऑफिस का कार्यभार बढ़ेगा, जिसके चलते देर तक बैठना होगा काम निपटाने के लिए.

आपके जीवनसाथी के साथ कुछ समस्याएं रहेंगी क्योंकि आप अहंकारी व्यवहार से ग्रस्त हैं. खिलाड़ियों को अपने फील्ड में सफलता पाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे. आपको किसी पर आंख बंद करके भरोसा नहीं करें धोखा के रूप में परिणाम प्राप्त होगा. मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी. बीमार पड़ सकते हैं या खुद को घायल कर सकते हैं.

सिंह राशि- बिजनेसमैन को यदि कहीं से बड़ी डील का ऑफर मिल रहा है तो उसे पूरा करने में देरी नहीं करना चाहिए, इससे आपको बड़ा फायदा हो सकता है. लक्ष्मीनारायण, बुधादित्य, सुनफा और वासी योग बनने से अचानक कोई बड़ा सौदा भी हो सकता है. आप में से कुछ पेशेवर लाभ कमा सकते हैं. नौकरी पेशा लोगों को अपनी योग्यता के अनुरूप उचित परिणाम मिलेंगे.

अधिकारियों से मदद मिल सकती है. सामंजस्यपूर्ण और खुशहाल दिन व्यतीत करेंगे. नए साल को लेकर फैमली के साथ किसी पिकनिक स्पॉट पर जाने की प्लानिंग बना सकते है. जीवनसाथी से भावनात्मक रिश्ता और गहरा होने की संभावना है. खिलाड़ियों की ट्रैक पर तारीफ होगी. पुरानी चोट से आराम मिलेगा.

कन्या राशि- वर्कस्पेस पर कार्य में एकाग्रता नहीं रख पाएंगे. रिश्तों के मामले में आपको संभलकर रहना होगा. मानसिक और शारीरिक रूप से आप परेशान हो सकते हैं. ऑफिस में अधिकारियों से मतभेद होने की संभावना है. विद्यार्थियों अपने फील्ड में बेहतर करने के प्रयास में जूटे रहेंगे. सेहत के मामले में आप बदलते मौसम का ध्यान रखें.

कॉरपोरेट बिजनेस मीटिंग में आपकी उपस्थिति होने से आपको फायदा होगा. किसी नए प्रोजेक्ट में ठोस तथा महत्वपूर्ण निर्णय उचित रहेगा. कोई डील फाइनल होने की संभावना है. जिस पेमेंट को लेकर आप परेशान थे कि अब यह कैसे प्राप्त होगा वह काफी समय से रुका हुआ पेमेंट मिल सकता है. आप दिन भर चुस्त बने रहेंगे जिससे आपके महत्वपूर्ण काम में देरी होने की कोई संभावना नहीं रहेगी.

तुला राशि- आपका पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा लेकिन अपने फैमली मेंबर के साथ संवेदनशील मामलों पर चर्चा न करें. आपका खर्च अधिक रहेगा. आपके व्यक्तित्व में वृद्धि होगी और आप आसानी से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे. बुधादित्य, सुनफा, वासी और लक्ष्मीनारायण योग के बनने से कारोबार में मनोवांछित नतीजे हासिल होंगे. लेकिन जल्दी सफलता के चक्कर में गलत रास्ता चुनने से बचें.

भूमि तथा वाहन से संबंधित व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा. बिजनेस में आपकी महत्वाकांक्षाएं नई सफलता की ओर बढ़ेंगी. नौकरी की तलाश है तो अपने प्रयास जारी रखें और आप सफल होंगे. प्रमोशन होने के योग हैं. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थी अपने फील्ड में जमकर मेहनत करेंगे. हल्का बुखास आपके लिए समस्या का कारण बन सकता है.

वृश्चिक राशि- इस समय व्यवसायिक गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत रहेगी. कुछ परेशानियां आएंगी, लेकिन आप अपने साहस और हिम्मत से उन्हें हल कर लेंगे. प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में पेपर आदि अच्छी तरह चेक कर लें. नौकरी में सहयोगियों के मामले में हस्तक्षेप न करें. वर्कस्पेस पर आपको अपनी नकारात्मकता पर नियंत्रण करना होगा.

सोचे हुए काम पूरे नहीं होंगे. आपकी संतान कुछ गलत करके आपको दुःखी कर सकती है. घर में सामंजस्य कम रहेगा. विद्यार्थियों के लिए उतार-चढ़ाव भरा दिन रहेगा. युवाओं को अपने दिमाग में परेशानियों को स्थान नहीं देना चाहिए, ऐसा करना उनके लिए घातक हो सकता है. सेहत का ध्यान रखें. पेट संबंधी दिक्कत हो सकती है.

धनु राशि- खिलाड़ियों कुछ अप्रिय घटनाओं से चिंतित हो सकते हैं. इस समय व्यापारिक गतिविधियों में कुछ सुधार आएगा, लेकिन आर्थिक स्थिति अभी यथावत ही रहेगी. व्यावसायिक योजनाओं पर गंभीरता से काम करना होगा. नौकरी में क्लाइंट के साथ अपना व्यवहार मधुर और संयमित रखें. नौकरी में सितारों का साथ मिल सकता है.

आर्थिक स्थिति में भी सुधार होने की संभावना है. ऑफिस का काम-काज हल्का रहेगा, ऐसे में शांत मन से नए कार्यों की प्लानिंग करें. किसी जटिल समस्या के समाधान में पिता का सहयोग उपयोगी साबित होगा. आपके और आपके लाइफ पार्टनर के बीच एक नई सुखद सन्धि हो सकती है. जीवन में कोई बड़ी समस्या खड़ी नहीं होगी क्योंकि भाग्य आपके पक्ष में होगा. सेहत के मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा.

मकर राशि- वर्कस्पेस पर सोचने की बजाय अपने काम पर अधिक ध्यान केंद्रित करें और स्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में हो जाएंगी. अपने अधीनस्थों से कार्य कराने में सफल रहेंगे, इसके चलते बॉस भी आपके काम की प्रशंसा कर सकते हैं. आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. आपको कुछ नई जिम्मेदारियां भी दी जा सकती हैं. वासी और सुनफा योग के बनने से भाग्य आपका सहयोग कर रहा है.

किसी व्यवसायिक लक्ष्य को हासिल करने में आप सक्षम रहेंगे. जल्दी ही उचित ऑर्डर भी मिलेंगे. लेकिन साझेदारी के लिए यह समय अनुकूल नहीं है. इस तरह की योजनाएं भविष्य के लिए टाल दें. आपका पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण बना रहेगा लेकिन दम्पत्तियों के बीच तनाव की कुछ संभावना रहेगी. विद्यार्थियों के लिए दिन सकारात्मक रहेगा. ब्लड प्रेशर हाई-लो आपके लिए नए साल पर परेशानियां खड़ी कर सकता है. जिससे आप परेशान रहेंगे.

कुंभ राशि- बिजनेस के सिलसिले में यात्रा हो सकती है, हो सकता है इस यात्रा में कोई बड़ा सौदा आपके हाथ लग सकता है जिससे अच्छा मुनाफा मिले. व्यवसायिक यात्रा की प्लानिंग बन सकती है. सोचे हुए काम पूरे होने के योग बन रहे हैं. ऑफिस में अधिकार बढ़ेगे, अपने अधिकारों का उपयोग करते हुए ऐसे में मैनेजमेंट अच्छा रखें.

नौकरीपेशा लोगों को फायदा हो सकता है. धन लाभ होने के भी योग बन रहे हैं. लेकिन कोई भी नया ऑर्डर लेने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी जरूर लें. कार्यक्षेत्र से संबंधित निर्णय उचित रहेंगे. आपके कामकाज से अधिकारी खुश हो सकते हैं. जो युवा सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं तो वह अपना प्रयास जारी रखें. विद्यार्थियों फोन पर बात उतनी ही करें जीतनी आपके काम की आपको समय की अहमियता को समझना होगा. फालतू की गपशप से दूरियां बनाएं रखने में ही आपका फायदा होगा. सेहत के मामले में भी समय अच्छा रहेगा.

मीन राशि- बिजनेस में कुछ नया करने की अगर आप प्लानिंग बना रहें है, तो उसे टालना ही आपके लिए बेहतर रहेगा. दिन भर तनाव में रहेंगे. प्रशासनिक अधिकारियों के लिए ये दिन अशुभ रह सकता है. व्यापारी लेन देन में समझ बूझ कर काम करें क्योंकि उनसे पैसों के बड़े लेन-देन में चूक होने की संभावना दिख रही है.

शारीरिक तनाव के साथ-साथ भावनात्मक तनाव भी रहेगा. आपका खर्च कुछ अधिक रहेगा. जीवनसाथी से किन्हीं बातों को लेकर विवाद हो सकता है, विवाद को बहुत अधिक बढ़ने नहीं देना चाहिए, एक दूसरे को समझने की कोशिश करें. विद्यार्थियों किसी और की सफलता को देखकर तनाव में रहेंगे. आप पराजित होने के साथ-साथ बीमार भी महसूस करेंगे.

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking