मेष राशि (Mesh Kal ka Rashifal)
धन हानि के योग हैं, कर्ज लेना पड़ सकता है। आज दिनभर ऑफिस में व्यस्त रहेंगे। मां के साथ कुछ अनबन हो सकती है। सिर दर्द आपको परेशान कर सकता है। किसी नई योजना में निवेश ना करें। जरूरतमंदों में अन्न दान करें।
वृषभ राशि (Vrishabh Kal ka Rashifal)
बढ़ते खर्च मुसीबत में डाल सकते हैं। ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। ज्यादा गुस्सा रिश्ते बिगाड़ सकता है। मौसमी बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं। जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं, लाभ होगा।
मिथुन राशि (Mithun Kal ka Rashifal)
किसी पुराने निवेश से धन लाभ होगा। ऑफिस में अपनी गलतियों को स्वीकार करें। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। घुटनों का दर्द फिर परेशान करेगा। क्षमता अनुसार ही किसी की मदद करें। मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करें।
कर्क राशि (Kark Kal ka Rashifal)
धन की आवाजाही सामान्य रहेगी। किसी बड़े कार्य में सफलता हासिल होगी। घर में मेहमान आ सकते हैं। ब्लड प्रेशर के रोगी अपना खास ध्यान रखें। किसी से धोखाधड़ी बिल्कुल ना करें। पानी में 2 चुटकी हल्दी डालकर स्नान करें।
सिंह राशि (Singh Kal ka Rashifal)
धार्मिक यात्रा में खर्च हो सकता है। ऑफिस में पेंडिंग काम निपटाने होंगे। धैर्य रखें, बिगड़े रिश्तों में सुधार होगा। गलत खान-पान आपकी सेहत बिगाड़ेगा। नई प्रॉपर्टी में निवेश से पहले पेपर्स जांच लें। बहते जल में काले तिल प्रवाहित करें।
कन्या राशि (Kanya Kal ka Rashifal)
कारोबार में धन हानि हो सकती है। कार्यस्थल पर वाद-विवाद हो सकता है। विवाह के योग बन सकते हैं। पीठ दर्द से परेशान हो सकते हैं। किसी अनजान से गुप्त बातें साझा ना करें। भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें।
तुला राशि (Tula Kal ka Rashifal)
रुका हुआ धन वापिस मिल सकता है। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। पारिवारिक विवाद खत्म होंगे। चोट लगने की संभावना है, सतर्क रहें। गाड़ी चलाते समय ज्यादा सतर्क रहें। शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं।
वृश्चिक राशि (Vrishchik Kal ka Rashifal)
स्वास्थ्य में धन खर्च हो सकता है। ऑफिस में अधिकारियों से विवाद ना करें। लंबे समय बाद माता-पिता से मुलाकात होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, योग-प्राणायाम करें। पैसों का लेन-देन सावधानी से करें। विद्यार्थियों में शिक्षा से जुड़ा सामान बांटें।
धनु राशि (Dhanu Kal ka Raashifal)
पैतृक संपत्ति मिलने के योग बनेंगे। आपकी क्रिएटिविटी की सराहना होगी। भाई से पुराने विवाद खत्म होंगे। आंखों से जुड़ा कोई रोग हो सकता है। बुजुर्गों का अपमान बिल्कुल ना करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
मकर राशि (Makar Kal ka Raashifal)
धन की आवाजाही सामान्य रहेगी। नौकरी बदलने के लिए समय शुभ है। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। चोट लगने की संभावना है, सतर्क रहें। नई योजनाओं में निवेश करने से बचें। भगवान सूर्य को जल चढ़ाएं।
कुंभ राशि (Kumbh Kal ka Rashifal)
आय में वृद्धि होगी, बचत भी बढ़ेगी। ऑफिस में सहयोगी का साथ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। शुगर के रोगी अपना खास ध्यान रखें। नौकरी में बदलाव नुकसानदायक होगा। जरूरतमंदों में दवाइयां दान करें।
मीन राशि (Meen Kal ka Rashifal)
प्रॉपर्टी डील धन लाभ कराएगी। ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। घर में मेहमान आ सकते हैं। मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बड़े-बुजुर्गों का अपमान ना करें। पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करें।
खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…
खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…
मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…
रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…